Govt college junnardeo – Satyagrah Samachar https://satyagrahsamachar.in Satyagrah Samachar News Portal Thu, 16 Oct 2025 15:15:32 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.4 अंतर महाविद्यालय स्तरीय युवा उत्सव का समापन https://satyagrahsamachar.in/%e0%a4%ac%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a5%80-%e0%a4%96%e0%a4%ac%e0%a4%b0/7945/ https://satyagrahsamachar.in/%e0%a4%ac%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a5%80-%e0%a4%96%e0%a4%ac%e0%a4%b0/7945/#respond Thu, 16 Oct 2025 14:39:04 +0000 https://satyagrahsamachar.in/?p=7945 गुरु दर्शन भगवान के दर्शन मन में बात समझाइए गीत ने जमकर बटोरी तालियां

जुन्नारदेव !  शासकीय महाविद्यालय जुन्नारदेव में तीन दिवसीय अंतर महाविद्यालय स्तरीय युवा उत्सव का समापन आज गुरुवार है गुरुवार 16 अक्टूबर को किया गया। अंतिम दिवस सांगीतिक एवं सांस्कृतिक पक्ष की विधाएं आयोजित की गई इस दौरान महाविद्यालय प्राचार्य डॉक्टर ए के टांडेकर, वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ संगीता वाशिंगटन, प्रो आरडी वाडिवा, प्रो आरके चंदेल, डॉ रश्मि नागवंशी, डॉ सागर भनोत्रा सहित महाविद्यालय का स्टाफ और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

सांगीतिक पक्ष की विधाओं में प्रतिभागियों द्वारा एक से बढ़कर एक गीतों की प्रस्तुति दी गई। निखिलेश सोनी द्वारा एकल गायन शास्त्री में गुरु दर्शन भगवान के दर्शन मन में बात समझाइए बिन गुरु ज्ञान नहीं बरसा दो, गुरु ने बात बताई रे की सुंदर प्रस्तुति दी गई जिसमें जमकर तालियां बजी, दिव्या साहू द्वारा ऐसी लागी लगन गीत से तालियां बटोरी गई शिवानी जांवरे द्वारा ओ कान्हा अब तो मुरली की मधुर सुना दो की सुंदर प्रस्तुति दी गई।

इसके उपरांत नृत्य में सैला नृत्य ने शानदार प्रस्तुति दी जहां पर प्रतिभागियों द्वारा सैला के दौरान दिखाए गए करतब के दौरान सभी दांतों तले उंगलियां दबाते नजर आए इस नृत्य ने जमकर तालियां बटोरी जो ढोल की धुन में थिरकते युवक युवतियों ने अपनी प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया। छात्राओं द्वारा दी गई राजस्थानी नृत्य के प्रस्तुति ने भी जमकर तालियां बटोरी। प्रतियोगिता के उपरांत विजेता प्रतिभागियों का चयन जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया साथ ही युवा उत्सव में साहित्यिक,रूपांकन,सांगीतिक तथा सांस्कृतिक विधा में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र महाविद्यालय प्राचार्य एवं उपस्थित स्टाफ द्वारा वितरित किए गए।

Govt College Junnardeo-साइबर जागरूकता पर एक दिवसीय वेबीनार  संपन्न,महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ के विषय विशेषज्ञों  ने दी विशेष जानकारी 

 

अंतिम दिन आयोजित हुई प्रतियोगिताओं को सफल बनाने में सांस्कृतिक पक्ष की विद्या प्रभारी डॉ कविता मुकाति, प्रोफेसर जागृति उईके, डॉ गुंजा माहोरे, डॉ डाॅली बरहैया, प्रियंका साहू, नीरज पाल, राजेश माथनकर, डॉ नीलेश वासनिक का योगदान रहा। सांकेतिक पक्ष की विधाओं को संपन्न कराने में विद्या प्रभारी प्रो आरडी वाडिवा, प्रो मनोज मालवीय, प्रो मोहम्मद आबिद, डॉ कैलाश गाकरे, डॉ नारद सिंह यादव, डॉ रितेश कुमार कहार एवं समस्त महाविघालय परिवार का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम का संचालन एवं आभार प्रदर्शन युवा उत्सव प्रभारी डॉक्टर रीना मेश्राम द्वारा किया गया, उन्होंने सभी विजेता प्रतिभागियों को जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की

अंतर महाविद्यालय युवा उत्सव की,साहित्यिक पक्ष की विधाओं का हुआ आयोजन

 

 

]]>
https://satyagrahsamachar.in/%e0%a4%ac%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a5%80-%e0%a4%96%e0%a4%ac%e0%a4%b0/7945/feed/ 0
Govt College Junnardeo-साइबर जागरूकता पर एक दिवसीय वेबीनार  संपन्न,महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ के विषय विशेषज्ञों  ने दी विशेष जानकारी  https://satyagrahsamachar.in/%e0%a4%ac%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a5%80-%e0%a4%96%e0%a4%ac%e0%a4%b0/7927/ https://satyagrahsamachar.in/%e0%a4%ac%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a5%80-%e0%a4%96%e0%a4%ac%e0%a4%b0/7927/#respond Tue, 14 Oct 2025 13:45:09 +0000 https://satyagrahsamachar.in/?p=7927  

जुन्नारदेव ! नगर के शासकीय महाविद्यालय जुन्नारदेव में उच्च शिक्षा विभाग के निर्देश अनुसार एकदिवसीय ऑनलाइन वेबीनार का आयोजन मंगलवार 14 अक्टूबर को किया गया। वेबीनार का विषय वर्तमान समाज में तकनीकी का प्रयोग एवं साइबर जागरूकता में विषय विशेषज्ञों ने अपने विचार रखें। वेबीनार में अतिरिक्त संचालक डॉ पीआर चंदेलकर (मुख्य संरक्षक) एवं मुख्य अतिथि डॉ वायके शर्मा पीएम एक्सीलेंस कॉलेज छिंदवाड़ा से जुड़े रहे।
महाविद्यालय प्राचार्य डॉ एके तांडेकर ने तकनीकी को दिनचर्या से जोड़कर बताया कि हम कैसे डिजिटल रूप से लाभान्वित हो रहे हैं।

Braking News-आदिम जाति एवं सेवा सहकारिता समिति के प्रभारी प्रबंधक को 59000हजार रु की रिश्वत लेते हुए लोकायुक्त टीम ने रंगे हाथ पकड़ा

वेबीनारके मुख्य वक्ता डॉ तुषार चौधरी महाराष्ट्र ने अपने पीपीटी के माध्यम से साइबर क्राइम, पर्सनल डाटा, ऑफिशल डाटा, ऑनलाइन सेफ्टी, एआई के प्रयोग पर अपना व्याख्यान दिया। वेबीनार के विषय विशेषज्ञ डॉ तोरण लाल वर्मा छत्तीसगढ़ ने साइबर सिक्योरिटी, अवेयरनेस बिहेवियर, डिजिटल क्लोन, एआई की चुनौतियां और बच्चों की सुरक्षा के संबंध में अपने व्याख्यान दिए। महाविद्यालय की आइक्यूएसी प्रभारी डॉ संगीता वाशिंगटन ने डिजिटल भुगतान के कॉन्सेप्ट के विषय में सभी शोधार्थियों को अवगत कराया।

वेबीनार को संचालित करने में महाविद्यालय के सभी स्टाफ तकनीकी सदस्य के साथ संयोजक डॉ गुंजा माहोरे, प्रोफेसर जागृति उईके एवं राजेंद्र प्रसाद का योगदान रहा। आभार प्रदर्शन लेफ्टिनेंट मो आबिद के द्वारा किया गया। वेबीनार में लगभग 80 से अधिक प्रतिभागी सम्मिलित हुए जिन्होंने समाज में तकनीकी का प्रयोग एवं साइबर जागरूकता के विषय को विस्तार से जाना।

]]>
https://satyagrahsamachar.in/%e0%a4%ac%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a5%80-%e0%a4%96%e0%a4%ac%e0%a4%b0/7927/feed/ 0
संभाग स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में चयनित हुई महाविद्यालय की छात्रा राशी https://satyagrahsamachar.in/%e0%a4%b8%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%97%e0%a5%83%e0%a4%b9-%e0%a4%b8%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%9a%e0%a4%be%e0%a4%b0/7857/ https://satyagrahsamachar.in/%e0%a4%b8%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%97%e0%a5%83%e0%a4%b9-%e0%a4%b8%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%9a%e0%a4%be%e0%a4%b0/7857/#respond Sun, 05 Oct 2025 05:09:21 +0000 https://satyagrahsamachar.in/?p=7857  

जुन्नारदेव ! शासकीय महाविद्यालय चौरई में विगत दिनों आयोजित की गई शतरंज प्रतियोगिता में शासकीय महाविद्यालय जुन्नारदेव की छात्रा राशी भन्नारे का चयन संभाग स्तर के लिए हुआ है।

9 बच्चों की मौत के बाद,Coldrif सिरप पर बैन, CM मोहन यादव बोले- दोषियों को नहीं छोड़ेंगे

महाविद्यालय के क्रीड़ा अधिकारी नीरज पाल ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतियोगिता में अपने शानदार खेल कौशल के दम पर छात्रा राशी भन्नारे ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। और अपना चयन सुनिश्चित किया है। छात्र की इस उपलब्धि पर महाविद्यालय प्राचार्य डॉ ए के तांडेकर, वरिष्ठ अध्यापक डॉ संगीता वाशिंगटन, प्रो आरडी वाडिवा, प्रो आरके चंदेल, डॉ रश्मि नागवंशी, डॉ एसके शेण्डे, प्रोफेसर मनोज मालवी य सहित महाविद्यालय के समस्त स्टाफ़ ने बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित की।

]]>
https://satyagrahsamachar.in/%e0%a4%b8%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%97%e0%a5%83%e0%a4%b9-%e0%a4%b8%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%9a%e0%a4%be%e0%a4%b0/7857/feed/ 0
PHD -नारद सिंह को पीएचडी उपाधि https://satyagrahsamachar.in/%e0%a4%b8%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%97%e0%a5%83%e0%a4%b9-%e0%a4%b8%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%9a%e0%a4%be%e0%a4%b0/7831/ https://satyagrahsamachar.in/%e0%a4%b8%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%97%e0%a5%83%e0%a4%b9-%e0%a4%b8%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%9a%e0%a4%be%e0%a4%b0/7831/#respond Thu, 25 Sep 2025 15:07:56 +0000 https://satyagrahsamachar.in/?p=7831  

जुन्नारदेव ! नगर के शासकीय महाविद्यालय में अतिथि ग्रंथपाल के पद पर कार्यरत जुन्नारदेव नगर के वार्ड क्रमांक 12 निवासी नारद सिंह यादव को सरदार पटेल विश्वविद्यालय बालाघाट से पीएचडी उपाधि प्रदान की गई है। श्री यादव द्वारा शोध विषय राजा शंकर शाह विश्वविद्यालय छिंदवाड़ा से संबद्ध महाविद्यालय में पुस्तकालय स्वचालन की स्थिति समस्याएं एवं संभावनाएं एक अध्ययन विषय पर अपना शोध कार्य शोध निदेशक डॉ धरमवीर सिंह के मार्गदर्शन में किया है।

NSS-सर्वश्रेष्ठ कार्यक्रम अधिकारी के रूप में सम्मानित हुई -डॉ. रशिम नागवंशी

उन्होंने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने शोध निदेशक सहित माता-पिता, भाइयों एवं परिवार जनों को दिया है। उनकी इस उपलब्धि पर शासकीय महाविद्यालय जुन्नारदेव स्टाफ सहित नगर के शुभचिंतकों ने बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की है।

श्री राम ने लिया जन्म, मन्नत पूरी होने पर पालने में झूले बच्चे,मारीच और सुबाहु का श्री राम ने किया वध

]]>
https://satyagrahsamachar.in/%e0%a4%b8%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%97%e0%a5%83%e0%a4%b9-%e0%a4%b8%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%9a%e0%a4%be%e0%a4%b0/7831/feed/ 0
NSS-सर्वश्रेष्ठ कार्यक्रम अधिकारी के रूप में सम्मानित हुई -डॉ. रशिम नागवंशी https://satyagrahsamachar.in/%e0%a4%b8%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%97%e0%a5%83%e0%a4%b9-%e0%a4%b8%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%9a%e0%a4%be%e0%a4%b0/7828/ https://satyagrahsamachar.in/%e0%a4%b8%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%97%e0%a5%83%e0%a4%b9-%e0%a4%b8%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%9a%e0%a4%be%e0%a4%b0/7828/#respond Thu, 25 Sep 2025 14:59:52 +0000 https://satyagrahsamachar.in/?p=7828  

जुन्नारदेव ! 24 सितंबर को राष्ट्रीय सेवा योजना की 57 वी स्थापना वर्षगाठ के अवसर पर रानी दुर्गावती विश्वाविद्यालय द्वारा विश्वाविद्यालय के सर्वश्रेष्ठ जिला संगठक के रूप में छिंदवाड़ा जिले के रविंद्र नाफड़े एवं संभाग स्तरीय सर्वश्रेष्ठ कार्यक्रम अधिकारी के रूप में डॉ. रशिम नागवंशी शासकीय महाविद्यालय जुनारदेव को सम्मानित किया गया है।जुन्नारदेव महाविद्यालय की राजेश्वरी महोबे सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेविका के रूप में सम्मानित हुई है

श्री राम ने लिया जन्म, मन्नत पूरी होने पर पालने में झूले बच्चे,मारीच और सुबाहु का श्री राम ने किया वध

उनकी इस उपलब्धि पर राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम समन्वयक शोभाराम मेहरा, पीएम श्री एक्सीलेंस कॉलेज, छिंदवाड़ा के प्राचार्य डॉक्टर वाय के शर्मा, शासकीय महाविद्यालय जुन्नारदेव के प्राचार्य डॉक्टर ए.के.टांडेकर समस्त महाविद्यालय के प्राचार्य, डॉ संगीता वाशिंगटन ,प्रो आर.डी.वाडीवा, प्रो आर के चंदेल एवं गणमान्य नागरिकों ने बधाई प्रेषित की।

NSS DAY-महाविद्यालय में मनाया गया एन.एस.एस. दिवस

 

 

]]>
https://satyagrahsamachar.in/%e0%a4%b8%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%97%e0%a5%83%e0%a4%b9-%e0%a4%b8%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%9a%e0%a4%be%e0%a4%b0/7828/feed/ 0
NSS DAY-महाविद्यालय में मनाया गया एन.एस.एस. दिवस https://satyagrahsamachar.in/%e0%a4%b8%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%97%e0%a5%83%e0%a4%b9-%e0%a4%b8%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%9a%e0%a4%be%e0%a4%b0/7816/ https://satyagrahsamachar.in/%e0%a4%b8%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%97%e0%a5%83%e0%a4%b9-%e0%a4%b8%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%9a%e0%a4%be%e0%a4%b0/7816/#respond Thu, 25 Sep 2025 03:28:32 +0000 https://satyagrahsamachar.in/?p=7816  

जुन्नारदेव | शासकीय महाविद्यालय जुन्नारदेव में प्राचार्य डॉ. ए. के. तांडेकर के निर्देशन में 56वां राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। प्राचार्य द्वारा स्वामी विवेकानंद जी की तस्वीर पर माल्यापर्ण के पश्चात स्वयंसेवकों का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि स्वयंसेवकों को शासकीय योजनाओं को शिविरों के माध्यम से गांव-गांव तक ले जाये और जन जन तक पहुँचाये। सामाजिक जागरूकता से समाज को नई दिशा प्रदान करें। डॉ संगीता वाशिंगटन द्वारा स्वयंसेवको को जनकल्याण के कार्य एवं महाविद्यालय की गतिविधियों में बढ़ चढ़कर भागीदारी सुनिश्चित करने को कहा

आईटी एवं हेल्थ केयर के छात्र छात्राओं ने किया पुलिस थाने का भ्रमण

प्रो. आरडी वाडीवा द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यो को जन जन तक पहुंचाने एवं स्वयं का व्यक्तित्व विकास करने की बात कही गई। प्रो. आरके चंदेल द्वारा समाज में जनकल्याण को प्रोत्साहित किया। एन सी सी अधिकारी प्रो. मो आबिद द्वारा पूर्व राष्ट्रीय सेवा योजना शिविरों के कार्यो को याद करते हुए विद्यार्थियों का मार्गदर्शन प्रदान किया। डॉ. राहुल भारती कार्यक्रम अधिकारी द्वारा एन एस एस की स्थापना और उद्देश्यों को बताया गया। स्वयंसेवकों में प्रेमलाल टेकाम, अभिषेक सिमेल और जमनालाल उईके द्वारा मधुर गीत प्रस्तुत किया गया

बजरंग दल ग्रामीण इकाई का हुआ गठन

 

आभार प्रदर्शन प्रो. मनोज मालवीय द्वारा किया गया। कार्यक्रम में डॉ. एस. के. शेंडे, डॉ. गूँजा माहोरे, डॉ. रीना मेश्राम, स्पोर्ट्स अधिकारी नीरज पाल, डॉ. नीलेश वासनिक, लक्ष्मीप्रसाद नागवंशी, विजय मालवीय सहित समस्त महाविद्यालय स्टॉफ और बड़ी संख्या में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

]]>
https://satyagrahsamachar.in/%e0%a4%b8%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%97%e0%a5%83%e0%a4%b9-%e0%a4%b8%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%9a%e0%a4%be%e0%a4%b0/7816/feed/ 0
Govt.College Junnardeo-शासकीय महाविद्यालय जनभागीदारी समिति की बैठक संपन्न  https://satyagrahsamachar.in/%e0%a4%b8%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%97%e0%a5%83%e0%a4%b9-%e0%a4%b8%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%9a%e0%a4%be%e0%a4%b0/7762/ https://satyagrahsamachar.in/%e0%a4%b8%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%97%e0%a5%83%e0%a4%b9-%e0%a4%b8%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%9a%e0%a4%be%e0%a4%b0/7762/#respond Thu, 04 Sep 2025 03:26:04 +0000 https://satyagrahsamachar.in/?p=7762  

05 कर्मचारी हुए दैनिक वेतनभोगी, जभा अध्यक्ष का किया आभार व्यक्त

जुन्नारदेव ! शासकीय महाविद्यालय जुन्नारदेव में जन भागीदारी समिति की बैठक का आयोजन बुधवार 3 सितंबर को किया गया। बैठक के दौरान जन भागीदारी अध्यक्ष अंकित सोनी, महाविद्यालय प्राचार्य डॉ एके टांडेकर सहित जन भागीदारी सदस्य एवं महाविद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा। बैठक में महाविद्यालय के विकास से संबंधित बिंदुओं पर चर्चा की गई साथ ही महाविद्यालय में जन भागीदारी से सेवा देने वाले कर्मचारी को जिला अध्यक्ष दर पर वेतन भुगतान करने संबंधी निर्णय लिया गया।

Aaj ki Rashi -खर्चो पर नियंत्रण रखें लाभ होगा देखें आपकी राशि

कर्मचारियों ने अध्यक्ष का माना आभार

– शासकीय महाविद्यालय जुन्नारदेव की जन भागीदारी समिति द्वारा पूर्व में जनभागीदारी मध्य से कार्यरत चार कर्मचारियों को स्थाई कर्मी का दर्जा प्रदान किया गया था अब वर्तमान में शेष पांच कर्मचारियों को कलेक्टर दर पर वेतन भुगतान किए जाने के बाद जन भागीदारी कर्मचारियों ने उनका पुष्पमाला से एवं मिठाई खिलाकर स्वागत किया। जन भागीदारी अध्यक्ष ने इस दौरान कहा कि मेरी प्राथमिकता महाविद्यालय विकास की है साथ ही कर्मचारियों को भी उनके सभी लाभों को प्रदान करना भी मेरी प्राथमिकता में है। दैनिक वेतन भोगी के रूप में राधेश्याम बन्देवार, रामचरण सूर्यवंशी विनोद धुर्वे रवि शंकर इवनाती एवं नितिन बिन्नतकर को लाभ दिया गया है।

लापरवाही/ शर्मनाक मामला – अस्पताल में चूहों के चबाने से, दो दिन में दो बच्चे की मौत

 

 

बैठक के दौरान जिन भागीदारी सदस्य अशोक जुनेजा, राहुल निरापुरे, शरद कुशवाहा, अनिल पाटिल, अभिजीत राजपूत, संजू वाईकर सहित महाविद्यालय स्टाफ से जन भागीदारी प्रभारी प्रो आरडी वाडिवा, प्रो आरके चंदेल, मुख्य लिपिक मक्खन खमरिया उपस्थित थे।

 

]]>
https://satyagrahsamachar.in/%e0%a4%b8%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%97%e0%a5%83%e0%a4%b9-%e0%a4%b8%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%9a%e0%a4%be%e0%a4%b0/7762/feed/ 0
महाविद्यालय विकास को लेकर की गई चर्चा ,खेल मैदान निर्माण पहली प्राथमिकता – अंकित सोनी  https://satyagrahsamachar.in/%e0%a4%b8%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%97%e0%a5%83%e0%a4%b9-%e0%a4%b8%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%9a%e0%a4%be%e0%a4%b0/7750/ https://satyagrahsamachar.in/%e0%a4%b8%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%97%e0%a5%83%e0%a4%b9-%e0%a4%b8%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%9a%e0%a4%be%e0%a4%b0/7750/#respond Wed, 03 Sep 2025 00:57:22 +0000 https://satyagrahsamachar.in/?p=7750

आज की राशि मनोकामनाएं दुआओं के ज़रिए पूरी होंगी, देखें आपकी राशि

जुन्नारदेव  ! शासकीय महाविद्यालय जुन्नारदेव के जनभागीदारी अध्यक्ष अंकित सोनी के निवास स्थान पर 2 सितंबर मंगलवार को शाम 5:00 बजे जन भागीदारी समिति के सदस्यों के साथ महाविद्यालय प्राचार्य एवं संबंधित स्टाफ की बैठक संपन्न हुई। बैठक के दौरान जनभागीदारी अध्यक्ष द्वारा महाविद्यालय में खेल मैदान निर्माण को प्राथमिकता देते हुए शासन प्रशासन को महाविद्यालय के विद्यार्थियों हेतु खेल मैदान निर्माण के संबंध में पत्राचार करने की बात कही गई, साथ ही खिलाड़ियों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रमुखता से कार्य करने की बात भी कही गई

इसके अतिरिक्त महाविद्यालय के अन्य विकास कार्यों के संबंध में भी जनभागीदारी अध्यक्ष द्वारा चर्चा की गई, इस दौरान महाविद्यालय प्राचार्य डॉक्टर एके टांडेकर, जनभागीदारी प्रभारी प्रो आरडी वाडिवा, प्रोफेसर आरके चंदेल, जन भागीदारी सदस्य राहुल निरापुरे, महाविद्यालय लिपिक मक्खन खमरिया, राजेंद्र प्रसाद विजय मालवीय उपस्थित थे।

 

]]>
https://satyagrahsamachar.in/%e0%a4%b8%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%97%e0%a5%83%e0%a4%b9-%e0%a4%b8%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%9a%e0%a4%be%e0%a4%b0/7750/feed/ 0