9 बच्चों की मौत के बाद,Coldrif सिरप पर बैन, CM मोहन यादव बोले- दोषियों को नहीं छोड़ेंगे

0
18

Bhopal !  मध्य प्रदेश में बच्चों की रहस्यमयी मौतों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा, लेकिन अब सरकार ने कड़े कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। मुख्यमंत्री मोहन यादव के सख्त निर्देश पर राज्य के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने ‘कोल्ड्रिफ सिरप’ की बिक्री, वितरण और उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। छिंदवाड़ा में भी बच्चों की जान चली गई। इसपर प्रतिक्रिया देते हुए सीएम मोहन यादव ने कहा, “छिंदवाड़ा में Coldrif सिरप के कारण हुई बच्चों की मृत्यु अत्यंत दुखद है। इस सिरप की बिक्री को पूरे मध्यप्रदेश में बैन कर दिया है। सिरप को बनाने वाली कंपनी के अन्य प्रोडक्ट की बिक्री पर भी बैन लगाया जा रहा है।”

https://x.com/DrMohanYadav51/status/1974347369644003548

छिंदवाड़ा के परासिया ब्लॉक के 9 बच्चों की मौत कोल्ड्रिफ कफ सिरप की वजह से हो गई। इसके अलावा कई बच्चों का इलाज चल रहा है।  जांच में खुलासा हुआ है कि सिरप में नॉन-फार्माकॉपिया ग्रेड प्रोपीलीन ग्लाइकॉन का इस्तेमाल हुआ है। इसमें आशंका व्यक्त की गई कि वह डायथिलीन ग्लाइकॉल (डीईजी) और एथिलीन ग्लाइकॉल से दूषित था। यह दोनों ही किडनी को नुकसान पहुंचाने वाले जहरीले पदार्थ हैं।

इस रिपोर्ट के बाद तमिलनाडु सरकार ने भी पूरे राज्य में कोल्ड्रिफ सिरप की बिक्री और उपयोग पर तुरंत रोक  लगा दी। इसके थोक और रिटेल दुकानों से स्टॉक फ्रीज करने के आदेश दिए गए। कंपनी को स्टॉप प्रोडक्शन ऑर्डर जारी किया गया और मैन्युफैक्चरिंग लाइसेंस कैंसिल करने के लिए शो-कॉज नोटिस भेजा गया है।

 

 

 

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here