Homeक्राइमBraking News-बच्चो की मौत के मामले में,दवा कंपनी के मालिक ,गोविंदन रंगनाथन...

Braking News-बच्चो की मौत के मामले में,दवा कंपनी के मालिक ,गोविंदन रंगनाथन को , SIT छिंदवाड़ा लेकर आ रही

जहरीले कोल्ड्रिफ कफ सिरप से मासूम बच्चो की मौत के मामले में मध्यप्रदेश पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। श्रीसन फार्मास्युटिकल्स के मालिक रंगनाथन (75) पिता गोविंदन को चेन्नई से दबोचा गया है। वह विदेश भागने की फिराक में था। उधर, दो और बच्चों ने नागपुर में दम तोड़ दिया। इस तरह  जिले के 21 मासूमों की मौत हो चुकी है। बैतूल जिले के भी दो बच्चे जान गंवा चुके हैं। बैतूल जिले के ग्राम टीकाबरी के हर्ष यदुवंशी की हालत गंभीर है। नागपुर एम्स में वेंटिलेटर पर है। भोपाल एम्स में भर्ती किंजल यादव की विशेषज्ञ डाक्टर दिन में तीन बार जांच कर रहे हैं। उधर, छिंदवाड़ा व पांढुर्ना के करीब 1100 मेडिकल स्टोर पर ताले लगा दिए।

छिंदवाड़ा एसपी अजय पांडे ने बताया कि जबलपुर आइजी ने श्रीसन फार्मा कंपनी, बेंगलूरु हाईवे कांचीपुरम (तमिलनाडु) के मालिक रंगनाथन पर 20 हजार का इनाम रखा था। एसआइटी ने उसे ट्रांजिट रिमांड पर लेने कोर्ट में पेश किया। टीम जल्द छिंदवाड़ा लाएगी। एसआइटी के छह सदस्य चेन्नई गए थे। आरोपी का मोबाइल बंद था। उसकी लोकेशन ट्रैस की। शक था कि वह देश छोड़ सकता है। सूत्र बताते है कि रंगनाथन के कई रिश्तेदार विदेश में रहते हैं।

करवाचौथ पर माता पार्वती की विशेष कृपा,इन राशियो वालो को मिलेगा लाभ, देखें आपकी राशि

कफ सिरप से हुई मौतों के मामले में गिरफ्तार दवा कंपनी के मालिक गोविंदन रंगनाथन को एसआईटी छिंदवाड़ा लेकर आ रही है। नागपुर के बाहरी क्षेत्र में रुकने के बाद SIT की गाड़ियां आगे बढ़ गई हैं। दरअसल, नागपुर एयरपोर्ट से निकलते समय SIT के कुछ सदस्य पीछे रह गए थे। जिनके साथ आने के बाद पूरी टीम दो गाड़ियों में छिंदवाड़ा आ रही है।

संभाग स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता के लिए महाविद्यालय के विद्यार्थियों का हुआ चयन

परासिया कोर्ट परिसर छोटा है। इसी इलाके में सबसे ज्यादा बच्चों की मौत कफ सिरप से हुई है। स्थानीय लोगों के साथ वकीलों में भी आक्रोश है। रंगनाथन की सुरक्षा के मद्देनजर एमपी एसआईटी की टीम उसे परासिया की जगह किसी और कोर्ट में पेश कर सकती है।

इससे पहले सुबह करीब सवा 7 बजे टीम फ्लाइट से चेन्नई से नागपुर एयरपोर्ट पहुंची। यहां पहुंचते ही एसआईटी रंगनाथन को दौड़ाते हुए कार की तरफ ले गई। इसके बाद टीम कार से छिंदवाड़ा के लिए रवाना हुई है।

मासूमों की मौत पर  फूटा जनआक्रोश — कांग्रेस का विशाल धरना प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular