Homeदैनिक राशिफलकरवाचौथ पर माता पार्वती की विशेष कृपा,इन राशियो वालो को मिलेगा लाभ,...

करवाचौथ पर माता पार्वती की विशेष कृपा,इन राशियो वालो को मिलेगा लाभ, देखें आपकी राशि

मेष राशि (Aries Zodiac)

सप्तम भाव में मंगल और बुध का योग अत्यंत शुभ है। बृहस्पति की दृष्टि से दांपत्य जीवन में प्रेम और सामंजस्य बढ़ेगा।करवा चौथ के दिन मेष राशि वाले गुड़, धन और खीर का दान करें। महिलाओं को लाल रंग की चूड़ियां और वस्त्र धारण करनी चाहिए। इससे मंगल ग्रह को मजबूत करने में मदद मिलेगी।

वृषभ राशि (Taurus Zodiac)

धन भाव में बृहस्पति और लाभ भाव में शनि की स्थिति आर्थिक स्थिरता और पारिवारिक आनंद का संकेत दे रही है। यह करवा चौथ आपके लिए बहुत शुभ रहेगा।वृषभ राशि वाले वस्त्र का दान करें। करवा चौथ के दिन महिलाओं को सिल्वर और येलो कलर की चूड़ियां पहननी चाहिए।

मिथुन राशि (Gemini Zodiac)

बृहस्पति की पूर्ण दृष्टि सप्तम भाव पर पड़ रही है, जिससे वैवाहिक जीवन में गहराई और विश्वास बढ़ेगा। यह योग सौभाग्य में वृद्धि करेगा।करवा चौथ के दिन मिथुन राशि वाले हरी मूंग की दाल का दान करें। हलवे का भोग लगाएं। महिलाओं को हरे रंग की चूड़ियां और वस्त्र धारण करना चाहिए।

कर्क राशि (Cancer Zodiac)

सप्तम भाव पर मंगल की दृष्टि और शीघ्र ही बृहस्पति का प्रभाव मिलकर दांपत्य जीवन में प्रेम, निकटता और सौभाग्य में वृद्धि करेंगे।कर्क राशि वाले सफेद रुमाल का दान करें। चांदी के बर्तन में भोग लगाएं। महिलाओं को करवा चौथ के दिन पिंक कलर की चूड़ियां धारण करनी चाहिए।

संभाग स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता के लिए महाविद्यालय के विद्यार्थियों का हुआ चयन

सिंह राशि (Leo Zodiac)

प्रारंभ में कुछ चुनौतियाँ दिख सकती हैं क्योंकि पति स्थान का स्वामी अष्टम भाव में है, लेकिन बृहस्पति की दृष्टि से स्थिति शीघ्र सुधर जाएगी। इस दिन विशेष मंत्र का सात बार जाप लाभदायक रहेगा।सिंह राशि वाले घी का दान करें। महिलाओं को पीली या गोल्डन कलर की चूड़ियां करवा चौथ पर पहननी चाहिए। वहीं, सुनहरे रंग के वस्त्र धारण करने से कुंडली में सूर्य को मजबूत बना सकती हैं।

कन्या राशि (Virgo Zodiac)

सूर्य और शनि की युति शुरुआत में तनाव दे सकती है, लेकिन शुक्र की अनुकूल स्थिति सौभाग्य को स्थिर रखेगी। पति का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।अपने सुख सौभाग्य को बढ़ाने के लिए शहद का दान करें। कन्या राशि की महिलाओं को हरे रंग की साड़ी और चूड़ियां पहननी चाहिए।

तुला राशि (Libra Zodiac)

कन्या राशि में शुक्र शुक्रादित्य के साथ नीच भंग राजयोग का निर्माण कर रहे हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों के लिए भी ये अवधि की मायनों में खास हो सकती है। वैवाहिक जीवन में खुशियां बनी रहेगी।तुला राशि वाले खजूर का दान करें। महिलाओं को गुलाबी रंग की चूड़ियां और वस्त्र धारण करना चाहिए।

मासूमों की मौत पर  फूटा जनआक्रोश — कांग्रेस का विशाल धरना प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)

सप्तम भाव में उच्च का चंद्रमा होने से यह करवा चौथ अत्यंत मंगलकारी रहेगा। शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव कम होगा और बृहस्पति की कृपा से दांपत्य जीवन सुखद रहेगा।

करवा चौथ पर वृश्चिक राशि वाले केसर या गुड़ का दान करें। महिलाओं को मैरून या रेड कलर के वस्त्र और चूड़ियां पहननी चाहिए।

धनु राशि (Sagittarius Zodiac)

तुला राशि के जातकों के जीवन में अनुकूल प्रभाव देखने को मिलने वाला है। शनि के साथ मंगल आपको अचानक धन लाभ के साथ आत्म विश्वास में वृद्धि कर सकता है।धनु राशि वाले पुस्तक या दीपक का दान करें। महिलाओं पीले और लाल रंग की मिली जुली चूड़ियां करवा चौथ पर पहनी चाहिए।

मकर राशि (Capricorn Zodiac)

मकर राशि की महिलाओं को कई क्षेत्रों में लाभ मिल सकता है। इस राशि में शनि की विशेष पा रहने वाली है।मकर राशि वाले काले तिल या फल का दान करें। महिलाओं को करवा चौथ पर हल्के गुलाबी या हरे रंग की चूड़ियां पहननी चाहिए।शुक्र के कारण जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीत सकता

कुंभ राशि- करवा चौथ पर कुंभ राशि वाले कंबल या खजूर का दान करें। महिलाओं को मिश्रित रंग की चूड़ियां पहननी चाहिए।

मीन राशि- मीन राशि वाले धन या उड़द की दाल का दान करें। महिलाओं को मल्टी कलर की चूड़ियां और गोल्डन या रेड कलर की साड़ी पहननी चाहिए।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular