#Parasiya – Satyagrah Samachar https://satyagrahsamachar.in Satyagrah Samachar News Portal Fri, 10 Oct 2025 14:16:04 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0 कफ सिरप के मुख्य आरोपी गोविंदन रंगनाथन को ,कोर्ट ने 10 दिन की रिमांड पर भेजा,जिले के अधिवक्ताओं ने किया पैरवी करने से मना https://satyagrahsamachar.in/%e0%a4%ac%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a5%80-%e0%a4%96%e0%a4%ac%e0%a4%b0/7906/ https://satyagrahsamachar.in/%e0%a4%ac%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a5%80-%e0%a4%96%e0%a4%ac%e0%a4%b0/7906/#respond Fri, 10 Oct 2025 14:07:40 +0000 https://satyagrahsamachar.in/?p=7906
छिंदवाड़ा/परासिया। जहरीले कफ सिरप से हुई बच्चों की मौत के मुख्य आरोपी गोविंदन रंगनाथन
को परासिया कोर्ट में पेश किया गया। इस दौरान अदालत परिसर में तनावपूर्ण माहौल देखने को मिला। पेशी के दौरान कुछ लोगों ने आरोपी पर हमले की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने मौके पर स्थिति संभाल ली।आरोपी को प्रथम श्रेणी न्यायाधीश शैलेंद्र उइके की अदालत में पेश किया गया, जहां कोर्ट ने 10 दिन की रिमांड पर सौंपने का आदेश दिया। इससे पहले सुबह करीब 11 बजे विशेष जांच दल (SIT) रंगनाथन को परासिया लेकर पहुंची थी और उसे थाने में अभिरक्षा में रखा गया था।
आरोपी रंगनाथन को प्रथम श्रेणी न्यायाधीश शैलेंद्र उइके की कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उन्हें 10 दिन की रिमांड पर सौंपा है। इससे पहले मध्य प्रदेश सरकार द्वारा विशेष जांच दल (SIT) सुबह 11 बजे रंगनाथन को लेकर परासिया पहुंचा था। उसे परासिया थाने में में रखा गया था। रंगनाथन की कंपनी श्रीसन फार्मास्युटिकल में बना कप सिरप पीने से छिंदवाड़ा, बैतूल और पांढुर्णा में अब तक 25 बच्चों की मौत हो चुकी है। कुछ बच्चों का नागपुर में इलाज चल रहा है।
परासिया अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष श्याम कुमार साहू ने कहा- जिले का कोई भी अधिवक्ता ऐसे आरोपी की पैरवी नहीं करेगा। अगर बाहर से कोई वकील उसकी पैरवी करने आता है तो यहां के अधिवक्ता उसका भी विरोध करेंगे। सुप्रीम कोर्ट में सीबीआई जांच की मांग खारिज उधर, सुप्रीम कोर्ट ने मामले की सीबीआई या न्यायिक जांच की मांग खारिज कर दी है। वकील विशाल तिवारी ने जनहित याचिका लगाकर केस की जांच सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज की अध्यक्षता वाले राष्ट्रीय न्यायिक आयोग या सीबीआई के जरिए गठित एक्सपर्ट कमेटी से कराने की मांग की थी।
]]>
https://satyagrahsamachar.in/%e0%a4%ac%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a5%80-%e0%a4%96%e0%a4%ac%e0%a4%b0/7906/feed/ 0
Braking News-बच्चो की मौत के मामले में,दवा कंपनी के मालिक ,गोविंदन रंगनाथन को , SIT छिंदवाड़ा लेकर आ रही https://satyagrahsamachar.in/%e0%a4%ac%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a5%80-%e0%a4%96%e0%a4%ac%e0%a4%b0/7897/ https://satyagrahsamachar.in/%e0%a4%ac%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a5%80-%e0%a4%96%e0%a4%ac%e0%a4%b0/7897/#respond Fri, 10 Oct 2025 03:47:28 +0000 https://satyagrahsamachar.in/?p=7897

जहरीले कोल्ड्रिफ कफ सिरप से मासूम बच्चो की मौत के मामले में मध्यप्रदेश पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। श्रीसन फार्मास्युटिकल्स के मालिक रंगनाथन (75) पिता गोविंदन को चेन्नई से दबोचा गया है। वह विदेश भागने की फिराक में था। उधर, दो और बच्चों ने नागपुर में दम तोड़ दिया। इस तरह  जिले के 21 मासूमों की मौत हो चुकी है। बैतूल जिले के भी दो बच्चे जान गंवा चुके हैं। बैतूल जिले के ग्राम टीकाबरी के हर्ष यदुवंशी की हालत गंभीर है। नागपुर एम्स में वेंटिलेटर पर है। भोपाल एम्स में भर्ती किंजल यादव की विशेषज्ञ डाक्टर दिन में तीन बार जांच कर रहे हैं। उधर, छिंदवाड़ा व पांढुर्ना के करीब 1100 मेडिकल स्टोर पर ताले लगा दिए।

छिंदवाड़ा एसपी अजय पांडे ने बताया कि जबलपुर आइजी ने श्रीसन फार्मा कंपनी, बेंगलूरु हाईवे कांचीपुरम (तमिलनाडु) के मालिक रंगनाथन पर 20 हजार का इनाम रखा था। एसआइटी ने उसे ट्रांजिट रिमांड पर लेने कोर्ट में पेश किया। टीम जल्द छिंदवाड़ा लाएगी। एसआइटी के छह सदस्य चेन्नई गए थे। आरोपी का मोबाइल बंद था। उसकी लोकेशन ट्रैस की। शक था कि वह देश छोड़ सकता है। सूत्र बताते है कि रंगनाथन के कई रिश्तेदार विदेश में रहते हैं।

करवाचौथ पर माता पार्वती की विशेष कृपा,इन राशियो वालो को मिलेगा लाभ, देखें आपकी राशि

कफ सिरप से हुई मौतों के मामले में गिरफ्तार दवा कंपनी के मालिक गोविंदन रंगनाथन को एसआईटी छिंदवाड़ा लेकर आ रही है। नागपुर के बाहरी क्षेत्र में रुकने के बाद SIT की गाड़ियां आगे बढ़ गई हैं। दरअसल, नागपुर एयरपोर्ट से निकलते समय SIT के कुछ सदस्य पीछे रह गए थे। जिनके साथ आने के बाद पूरी टीम दो गाड़ियों में छिंदवाड़ा आ रही है।

संभाग स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता के लिए महाविद्यालय के विद्यार्थियों का हुआ चयन

परासिया कोर्ट परिसर छोटा है। इसी इलाके में सबसे ज्यादा बच्चों की मौत कफ सिरप से हुई है। स्थानीय लोगों के साथ वकीलों में भी आक्रोश है। रंगनाथन की सुरक्षा के मद्देनजर एमपी एसआईटी की टीम उसे परासिया की जगह किसी और कोर्ट में पेश कर सकती है।

इससे पहले सुबह करीब सवा 7 बजे टीम फ्लाइट से चेन्नई से नागपुर एयरपोर्ट पहुंची। यहां पहुंचते ही एसआईटी रंगनाथन को दौड़ाते हुए कार की तरफ ले गई। इसके बाद टीम कार से छिंदवाड़ा के लिए रवाना हुई है।

मासूमों की मौत पर  फूटा जनआक्रोश — कांग्रेस का विशाल धरना प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

 

]]>
https://satyagrahsamachar.in/%e0%a4%ac%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a5%80-%e0%a4%96%e0%a4%ac%e0%a4%b0/7897/feed/ 0
9 बच्चों की मौत के बाद,Coldrif सिरप पर बैन, CM मोहन यादव बोले- दोषियों को नहीं छोड़ेंगे https://satyagrahsamachar.in/blog/7849/ https://satyagrahsamachar.in/blog/7849/#respond Sat, 04 Oct 2025 14:58:07 +0000 https://satyagrahsamachar.in/?p=7849 Bhopal !  मध्य प्रदेश में बच्चों की रहस्यमयी मौतों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा, लेकिन अब सरकार ने कड़े कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। मुख्यमंत्री मोहन यादव के सख्त निर्देश पर राज्य के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने ‘कोल्ड्रिफ सिरप’ की बिक्री, वितरण और उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। छिंदवाड़ा में भी बच्चों की जान चली गई। इसपर प्रतिक्रिया देते हुए सीएम मोहन यादव ने कहा, “छिंदवाड़ा में Coldrif सिरप के कारण हुई बच्चों की मृत्यु अत्यंत दुखद है। इस सिरप की बिक्री को पूरे मध्यप्रदेश में बैन कर दिया है। सिरप को बनाने वाली कंपनी के अन्य प्रोडक्ट की बिक्री पर भी बैन लगाया जा रहा है।”

https://x.com/DrMohanYadav51/status/1974347369644003548

छिंदवाड़ा के परासिया ब्लॉक के 9 बच्चों की मौत कोल्ड्रिफ कफ सिरप की वजह से हो गई। इसके अलावा कई बच्चों का इलाज चल रहा है।  जांच में खुलासा हुआ है कि सिरप में नॉन-फार्माकॉपिया ग्रेड प्रोपीलीन ग्लाइकॉन का इस्तेमाल हुआ है। इसमें आशंका व्यक्त की गई कि वह डायथिलीन ग्लाइकॉल (डीईजी) और एथिलीन ग्लाइकॉल से दूषित था। यह दोनों ही किडनी को नुकसान पहुंचाने वाले जहरीले पदार्थ हैं।

इस रिपोर्ट के बाद तमिलनाडु सरकार ने भी पूरे राज्य में कोल्ड्रिफ सिरप की बिक्री और उपयोग पर तुरंत रोक  लगा दी। इसके थोक और रिटेल दुकानों से स्टॉक फ्रीज करने के आदेश दिए गए। कंपनी को स्टॉप प्रोडक्शन ऑर्डर जारी किया गया और मैन्युफैक्चरिंग लाइसेंस कैंसिल करने के लिए शो-कॉज नोटिस भेजा गया है।

 

 

 

 

 

 

]]>
https://satyagrahsamachar.in/blog/7849/feed/ 0