mp – Satyagrah Samachar https://satyagrahsamachar.in Satyagrah Samachar News Portal Sun, 01 Feb 2026 15:51:44 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0 पत्रकारों की आवश्यक बैठक सम्पन्न https://satyagrahsamachar.in/%e0%a4%9b%e0%a4%bf%e0%a4%82%e0%a4%a6%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a4%be/8095/ https://satyagrahsamachar.in/%e0%a4%9b%e0%a4%bf%e0%a4%82%e0%a4%a6%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a4%be/8095/#respond Sun, 01 Feb 2026 15:29:59 +0000 https://satyagrahsamachar.in/?p=8095

  पत्रकारिता के मुद्दों पर हुई चर्चा,पत्रकारों की आवश्यक बैठक सम्पन्न

जुन्नारदेव — स्थानीय पत्रकारों की एक आवश्यक बैठक आज शाम *रामलीला मंच, विजय स्तंभ* पर आयोजित की गई। बैठक में जुन्नारदेव क्षेत्र में कार्यरत विभिन्न समाचार पत्रों, चैनलों और ऑनलाइन मीडिया प्लेटफॉर्म से जुड़े पत्रकार उपस्थित हुए।

बैठक के दौरान क्षेत्रीय पत्रकारिता से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। पत्रकारों ने क्षेत्र में कार्य के दौरान आने वाली चुनौतियों, प्रशासन से संवाद की कमी और पत्रकार सुरक्षा से जुड़े विषयों पर अपने सुझाव रखे।

सभी पत्रकारों ने एकमत से कहा कि पत्रकारों के अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए सामूहिक रूप से आवाज उठाना समय की जरूरत है। बैठक में यह भी तय किया गया कि भविष्य में पत्रकारों की एकता बनाए रखने और जनहित से जुड़ी खबरों को प्राथमिकता देने के लिए संयुक्त प्रयास किए जाएंगे।

बैठक के अंत में उपस्थित पत्रकारों ने एकजुटता का संकल्प लिया और सभी ने एक-दूसरे के साथ निरंतर संवाद बनाए रखने पर सहमति जताई

]]>
https://satyagrahsamachar.in/%e0%a4%9b%e0%a4%bf%e0%a4%82%e0%a4%a6%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a4%be/8095/feed/ 0
संत भूरा भगत कतिया समाज समिति, जुन्नारदेव द्वारा दीपावली मिलन समारोह,मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह संपन्न https://satyagrahsamachar.in/blog/8013/ https://satyagrahsamachar.in/blog/8013/#respond Tue, 11 Nov 2025 03:03:58 +0000 https://satyagrahsamachar.in/?p=8013  

जुन्नारदेव | मध्य प्रदेश – संत भूरा भगत कतिया समाज समिति, जुन्नारदेव द्वारा आयोजित दीपावली मिलन समारोह और मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह अत्यंत हर्ष और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में समाज के प्रतिष्ठित जन, मेधावी छात्र-छात्राएं और वरिष्ठ नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान, उपस्थित अतिथियों द्वारा मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र और पेन-डायरी देकर सम्मानित किया गया एवं उनके उज्‍जवल की शुभकामनायें भी दी गई ।

 

साथ ही स्‍थानीय एवं विभिन्‍न जिलों से पधारे वरिष्ठजनों जिन्‍होने समाज को अपने अथक प्रयासों से आगे बढाने का काम किया है उन्‍हे शाल और श्रीफल से सम्मानित कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया गया। कार्यक्रम में शामिल होने वाले सजातीय बंधुओ में छत्‍तीसगढ़, बालाघाट, जबलपुर, सिवनी, नागपुर, बैतूल, नर्मदा पुरम, भोपाल , छिंदवाड़ा एवं जुन्नारदेव के स्थानीय एवं दूरस्‍थ ग्रामीण छत्रो से समाजसेवी की उपस्थिति में कार्यक्रम का सफलतापूर्वक संपन्न हुआ

सर्वप्रथम संत भूरा भगत की प्रतिमा की पूजन की गई इसके बाद अतिथियों का स्वागत समिति के सदस्यों द्वारा किया गया इसके उपरांत 10वीं और 12वीं में अच्छे अंक अर्जित करने वाले छात्र एवं छात्राओं को मुख्य अतिथि जो अलग-अलग विधानसभा एवं राज्य से आए हुए थे उनके हाथों से मेधावी छात्र एवं छात्राओं को प्रशस्ति पत्र के साथ ही पेन और डायरी देकर सम्मानित किया गया इसके बाद कार्यक्रम में उपस्थित सामाजिक वरिष्‍ठजनों का भी समिति के सदस्यों के द्वारा शॉल श्रीफल देकर सम्‍मानित किया गया। इसके बाद मुख्य अतिथियों के द्वारा समाज हित में अपने-अपने विचार व्यक्त किए गए इसके बाद भोजन की व्यवस्था की गई

संपूर्ण कार्यक्रम में समिति के सदस्य की अहम भूमिका रही समिति के सभी सदस्यों ने अपने-अपने कर्तव्यों पालन किया

संपूर्ण कार्यक्रम के दौरान मंच संचालन राधेश्याम ग्यासवंशी, मनोज जोहरे, दिनेश ढाकरिया के द्वारा किया गया। वहीं कार्यक्रम के दौरान देवेंद्र ठाकरे के द्वारा सुंदर और मधुर गीत प्रस्तुत किए और गीतो की ध्वनि से कार्यक्रम में चार चांद लग गये | अंत में समिति के अध्यक्ष द्वारा विभिन्न क्षेत्रों से आए सामाजिक बंधु कार्यक्रम के दौरान उपस्थित संपूर्ण कार्यक्रम में मौजूद रहे छात्र एवं छात्राएं एवं कार्यक्रम में मौजूद सभी समिति के सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया साथी अध्यक्ष द्वारा इस कार्यक्रम में जो भी सदस्य ने अपना सहयोग प्रदान किया और कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति का सहयोग किया उनका भी आभार व्यक्त किया गया जिन्होंने अपनी आय का कुछ भाग समिति के कार्यक्रम हेतु समिति को दान दिया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से आदरणीय सुखनंदन जावरे,राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त गुरुचरण खरे, राकेश नागेश, डी डी आरसे, जिला पंचायत सदस्‍य जानकी खरे, सनत बेलवंशी समाज के जनप्रतिनिधि सामाजिक राजनीतिक उपस्थित रहे।

यहां समिति के सदस्य संरक्षक मनोज जौहरे, कार्यक्रम अध्यक्ष राकेश आरसे, अध्यक्ष राकेश कुमार बारासिया, उपाध्यक्ष राकेश खरे, कोषाध्यक्ष मोहन चंचलेश, सचिव प्रदीप सूर्यवंशी, कृष्ण कुमार खोबरे, , मनोज बेलवंशी, दुर्गेश बेलवंशी,दिनेश ढाकरिया ,अनिल सोनवंशी, देवेन्द्र ठाकरे,राधेश्याम ग्यासवंशी शिव बानवंशी, जीवन राकेशिया राजकुमार नागवंशी, लक्ष्मी प्रसाद नागवंशी, सेवक आरसे, राजेश चोकसे ,हरिशंकर बारसिया, शरद शिववेदी, राजकुमार बेलवंशी क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ताओं का विशेष सहयोग समिति को प्रदान किया गया।

]]>
https://satyagrahsamachar.in/blog/8013/feed/ 0
CM Help desk -181 हेल्प डेस्क को ठेंगा दिखता शिक्षा विभाग, शिकायतकर्ता को फोन प्रथम पर धमकी देते दिलीप लोखंडे बाबू, सुने रिकार्डिंग https://satyagrahsamachar.in/%e0%a4%ac%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a5%80-%e0%a4%96%e0%a4%ac%e0%a4%b0/7985/ https://satyagrahsamachar.in/%e0%a4%ac%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a5%80-%e0%a4%96%e0%a4%ac%e0%a4%b0/7985/#respond Thu, 30 Oct 2025 17:43:50 +0000 https://satyagrahsamachar.in/?p=7985  

परासिया /मोडोंगरी | छिंदवाड़ा जिला कफ सिरप के मामले में  सुखिया में है छिंदवाड़ा जिले के परासिया ब्लॉक संकुल  केंद्र मोडोंगरी स्कूल का नया मामला सामने आया है जहां पर संकुल केंद्र मोर डोंगरी में तानाशाह राज चल रहा है मनमाने शिक्षकों का इनकम टैक्स काट लिया जाता है और इनकम टैक्स विभाग पर जमा नहीं किया जाता शिकायत करने के बाद बाबू द्वारा शिक्षक को  फोन पर धमकी दी जाती है कि तुझे देख लूंगा

पूरा मामला

इनकम टैक्स के नाम पर संकुल केंद्र मोडोंगरी के ग्राम कोठार पर पदस्थ शिक्षक जयनाथ नागवंशी की माह फरवरी 2025  की पेमेंट से 24483 रुपये इनकम टेक्स काटा  गया | यहां इनकम टैक्स विभाग द्वारा काटा गया किंतु शिक्षा विभाग द्वारा काटा गया इनकम टैक्स जुलाई माह 2025 तक इनकम टैक्स विभाग के पास जमा नहीं किया गया

शिकायत वापस लेने के लिए दिलीप लोखंडे बाबू जो संकुल मोडोगरी पर प बाबू के पद पर कार्यरत  हैँ  वह शिक्षक को फोन पर धमकी देते हैं कि तुम DEO ऑफिस चलो शिक्षक द्वारा बोला गया कि मैं DEoऑफिस नहीं जाऊंगा मेरी समस्या का निराकरण करें इसके पूर्व में मेरे द्वारा लिखित आवेदन दिया गया था

और उसका कोई निराकरण नहीं हुआ जिसके चलते मेरे द्वारा शिकायत दर्ज की गई है तो दिलीप लोखंडे बाबू द्वारा फोन पर धमकी दी जाती है की देख लूंगा तुझे

शिक्षक को दिलीप लोखंडे बाबू द्वारा बोला गया तेरी हेकड़ी निकलता हूं

सुने रिकार्डिंग दिलीप लोखंडे बाबू की,सुने 3 रिकार्डिंग

                          AUD-20251030-WA0020  

नई कर व्यवस्था (डिफ़ॉल्ट) आयकर विभाग

इस व्यवस्था को केंद्रीय बजट 2025 में संशोधित किया गया था, ताकि इसे और अधिक आकर्षक बनाया जा सके, विशेष रूप से मध्यम आय वर्ग के लिए, कर-मुक्त सीमा को बढ़ाकर और बढ़ी हुई छूट प्रदान करके।

वित्त वर्ष 2025-2026 के लिए कर स्लैब:

₹4 लाख तक: शून्य

₹4 लाख से ₹8 लाख: 5%

₹8 लाख से ₹12 लाख: 10%

₹12 लाख से ₹16 लाख: 15%

₹16 लाख से ₹20 लाख: 20%

₹20 लाख से ₹24 लाख: 25%

₹24 लाख से ऊपर: 30%

प्रभावी कर-मुक्त आय

सभी व्यक्तियों के लिए: धारा 87ए के तहत बढ़ी हुई छूट के कारण 12 लाख रुपये तक की आय प्रभावी रूप से कर-मुक्त है।

वेतनभोगी व्यक्तियों के लिए: ₹75,000 की मानक कटौती शामिल होने पर ₹12.75 लाख तक की आय प्रभावी रूप से कर-मुक्त है।

प्रमुख विशेषताऐं

कम छूट और कटौती उपलब्ध हैं, हालांकि वेतनभोगी कर्मचारियों के लिए मानक कटौती प्रदान की जाती है।

इस व्यवस्था के अंतर्गत वरिष्ठ या अति वरिष्ठ नागरिकों के लिए कोई विशेष रियायती स्लैब दरें नहीं हैं। नई कर व्यवस्था (डिफ़ॉल्ट)

इस व्यवस्था को केंद्रीय बजट 2025 में संशोधित किया गया था, ताकि इसे और अधिक आकर्षक बनाया जा सके, विशेष रूप से मध्यम आय वर्ग के लिए, कर-मुक्त सीमा को बढ़ाकर और बढ़ी हुई छूट प्रदान करके।

वित्त वर्ष 2025-2026 के लिए कर स्लैब:

₹4 लाख तक: शून्य

₹4 लाख से ₹8 लाख: 5%

₹8 लाख से ₹12 लाख: 10%

₹12 लाख से ₹16 लाख: 15%

₹16 लाख से ₹20 लाख: 20%

₹20 लाख से ₹24 लाख: 25%

₹24 लाख से ऊपर: 30%

प्रभावी कर-मुक्त आय सभी व्यक्तियों के लिए: धारा 87ए के तहत बढ़ी हुई छूट के कारण 12 लाख रुपये तक की आय प्रभावी रूप से कर-मुक्त है।

वेतनभोगी व्यक्तियों के लिए: ₹75,000 की मानक कटौती शामिल होने पर ₹12.75 लाख तक की आय प्रभावी रूप से कर-मुक्त है।

प्रमुख विशेषताऐं

कम छूट और कटौती उपलब्ध हैं, हालांकि वेतनभोगी कर्मचारियों के लिए मानक कटौती प्रदान की जाती है।

इस व्यवस्था के अंतर्गत वरिष्ठ या अति वरिष्ठ नागरिकों के लिए कोई विशेष रियायती स्लैब दरें नहीं हैं।

इनकम टैक्स विभाग द्वारा दिशा और गाइडलाइन जारी की गई है कि ऐसे सरकारी कर्मचारी जिनकी इनकम 12 लख रुपए से अधिक है वहां इनकम टैक्स के दायरे में आते हैं किंतु यहां शिक्षा विभाग द्वारा  जयनाथ नागवंशी पेमेंट से राशि काट ली जा रही है और शिक्षा विभाग द्वारा आयकर विभाग में वहां राशि जमा नहीं की जा रही जिसकी शिकायत शिक्षक द्वारा बी.ई. ओ ऑफिस और जिला शिक्षा अधिकारी के पास लिखित आवेदन के रूप में की गई

किंतु ब्लॉक एजुकेशन ऑफिसर द्वारा और जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा इसके विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं की गई इससे प्रताड़ित होकर शिक्षक ने 181 पर शिकायत को दर्ज किया

शिकायत वापस लेने के लिए दिलीप लोखंडे बाबू जो संकुल मोडोगरी पर प बाबू के पद पर कार्यरत  हैँ  वह शिक्षक को फोन पर धमकी देते हैं कि तुम DEO ऑफिस चलो शिक्षक द्वारा बोला गया कि मैं DEoऑफिस नहीं जाऊंगा मेरी समस्या का निराकरण करें इसके पूर्व में मेरे द्वारा लिखित आवेदन दिया गया था

और उसका कोई निराकरण नहीं हुआ जिसके चलते मेरे द्वारा शिकायत दर्ज की गई है तो दिलीप लोखंडे बाबू द्वारा फोन पर धमकी दी जाती है की देख लूंगा तुझे

सुने रिकार्डिंग दिलीप लोखंडे बाबू की,सुने 3 रिकार्डिंग

                          AUD-20251030-WA0020  

शिक्षक को दिलीप लोखंडे बाबू द्वारा बोला गया तेरी हेकड़ी निकलता हूं क्या 181 की शिकायत लगाने के बाद किसी बाबू को यहां अधिकार है कि वह किसी शिक्षक को इस प्रकार से फोन पर बोल सकता है????

अपने अधिकारों के लिए सरकार द्वारा बनाए गए पोर्टल पर शिकायत करना क्या कानूनी जुर्म है एक कर्मचारी दूसरे कर्मचारियों को इस प्रकार से दबाव बनाता है ,अभद्रतापूर्ण व्यवहार करता है ????  फोन पर बातें करने पर बाबू पर कोई कार्रवाई की जा सकती है??

BEO  OFFICE RECARDING

AUD-20251030-WA0021

 

अगर दिलीप लोखंडे बाबू को आर्थिक रूप से कोई लाभ नहीं हो रहा तो विभाग द्वारा काटा इनकम टैक्स के मुद्दे को दिलीप लोखंडे बाबू खुद पर क्यों ले रहे हैं यहां सोचने वाला अहम मुद्दा है????? 

दिलीप लोखंडे बाबू फोन पर धमकी देते हैं कि तुझे देख लूंगा यदि 181 पर शिकायत करना कानून जुर्म है तो मुख्यमंत्री 181 शिकायत प्रारंभ नहीं करते किंतु दिलीप लोखंडे बाबू इस बात से शायद बेखबर है कि 181 शिकायत लोगों की समस्या का निवारण हेतु बनाया गया है

लोखंडे बाबू के द्वारा दी गई धमकी की लिखी शिकायत थाने में दर्ज की गई है 

 

]]>
https://satyagrahsamachar.in/%e0%a4%ac%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a5%80-%e0%a4%96%e0%a4%ac%e0%a4%b0/7985/feed/ 0
Govt College Junnardeo-साइबर जागरूकता पर एक दिवसीय वेबीनार  संपन्न,महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ के विषय विशेषज्ञों  ने दी विशेष जानकारी  https://satyagrahsamachar.in/%e0%a4%ac%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a5%80-%e0%a4%96%e0%a4%ac%e0%a4%b0/7927/ https://satyagrahsamachar.in/%e0%a4%ac%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a5%80-%e0%a4%96%e0%a4%ac%e0%a4%b0/7927/#respond Tue, 14 Oct 2025 13:45:09 +0000 https://satyagrahsamachar.in/?p=7927  

जुन्नारदेव ! नगर के शासकीय महाविद्यालय जुन्नारदेव में उच्च शिक्षा विभाग के निर्देश अनुसार एकदिवसीय ऑनलाइन वेबीनार का आयोजन मंगलवार 14 अक्टूबर को किया गया। वेबीनार का विषय वर्तमान समाज में तकनीकी का प्रयोग एवं साइबर जागरूकता में विषय विशेषज्ञों ने अपने विचार रखें। वेबीनार में अतिरिक्त संचालक डॉ पीआर चंदेलकर (मुख्य संरक्षक) एवं मुख्य अतिथि डॉ वायके शर्मा पीएम एक्सीलेंस कॉलेज छिंदवाड़ा से जुड़े रहे।
महाविद्यालय प्राचार्य डॉ एके तांडेकर ने तकनीकी को दिनचर्या से जोड़कर बताया कि हम कैसे डिजिटल रूप से लाभान्वित हो रहे हैं।

Braking News-आदिम जाति एवं सेवा सहकारिता समिति के प्रभारी प्रबंधक को 59000हजार रु की रिश्वत लेते हुए लोकायुक्त टीम ने रंगे हाथ पकड़ा

वेबीनारके मुख्य वक्ता डॉ तुषार चौधरी महाराष्ट्र ने अपने पीपीटी के माध्यम से साइबर क्राइम, पर्सनल डाटा, ऑफिशल डाटा, ऑनलाइन सेफ्टी, एआई के प्रयोग पर अपना व्याख्यान दिया। वेबीनार के विषय विशेषज्ञ डॉ तोरण लाल वर्मा छत्तीसगढ़ ने साइबर सिक्योरिटी, अवेयरनेस बिहेवियर, डिजिटल क्लोन, एआई की चुनौतियां और बच्चों की सुरक्षा के संबंध में अपने व्याख्यान दिए। महाविद्यालय की आइक्यूएसी प्रभारी डॉ संगीता वाशिंगटन ने डिजिटल भुगतान के कॉन्सेप्ट के विषय में सभी शोधार्थियों को अवगत कराया।

वेबीनार को संचालित करने में महाविद्यालय के सभी स्टाफ तकनीकी सदस्य के साथ संयोजक डॉ गुंजा माहोरे, प्रोफेसर जागृति उईके एवं राजेंद्र प्रसाद का योगदान रहा। आभार प्रदर्शन लेफ्टिनेंट मो आबिद के द्वारा किया गया। वेबीनार में लगभग 80 से अधिक प्रतिभागी सम्मिलित हुए जिन्होंने समाज में तकनीकी का प्रयोग एवं साइबर जागरूकता के विषय को विस्तार से जाना।

]]>
https://satyagrahsamachar.in/%e0%a4%ac%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a5%80-%e0%a4%96%e0%a4%ac%e0%a4%b0/7927/feed/ 0
Braking News-आदिम जाति एवं सेवा सहकारिता समिति के प्रभारी प्रबंधक को 59000हजार रु की रिश्वत लेते हुए लोकायुक्त टीम ने रंगे हाथ पकड़ा https://satyagrahsamachar.in/%e0%a4%ac%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a5%80-%e0%a4%96%e0%a4%ac%e0%a4%b0/7921/ https://satyagrahsamachar.in/%e0%a4%ac%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a5%80-%e0%a4%96%e0%a4%ac%e0%a4%b0/7921/#respond Tue, 14 Oct 2025 13:05:21 +0000 https://satyagrahsamachar.in/?p=7921 छिंदवाड़ा जिले के झिरपा में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई

झिरपा !छिंदवाड़ा जिले में लगातार लोकायुक्त की कार्रवाई के बावजूद भी रिश्वतखोर अधिकारी रिश्वत लेने से बाज नहीं आ रहे हैं विगत 6 अक्टूबर 2025 को जुन्नारदेव में महिला बाल विकास अधिकारी के साथ तीन सुपरवाइजर को रंगे हाथ रिश्वत लेते लोकायुक्त की टीम द्वारा रंगे हाथों पकड़ा था 

इसके बाद भी जिले के  अधिकारी रिश्वत लेने से बाज नहीं आ रहे हैं लगातार जिले में हो रही कार्रवाई के बावजूद भी लोगों से रिश्वत मांगी जा रही है और लोकायुक्त की कार्यवाही लगातार निरंतर जारी है मगर अधिकारियों में किसी भी बात का डर नहीं है  जिसका उदाहरण लगातार जिले में देखने को मिल रहा 

पुलिस महानिदेशक लोकायुक्त  योगेश देशमुख के भ्रष्टाचार के विरुद्ध सख्त कार्यवाही किए जाने के निर्देश पर जबलपुर लोकायुक्त इकाई की ट्रेप कार्यवाही

आवेदक – हरीश राय पिता श्री रमेश राय उम्र 26 वर्ष, निवासी ग्राम झिरपा, जिला छिंदवाड़ा

आरोपी- मुनीम प्रसाद पटेल पिता बाबूलाल पटेल उम्र 55 वर्ष ,पद-प्रभारी समिति प्रबंधक, पता कार्यालय आदिम जाति एवं सेवा सहकारिता समिति मर्यादा झिरपा, तहसील तामिया, जिला छिंदवाड़ा

घटना दिनांक–14.10.2025 ,ट्रैप राशि -59000 रु (उन्सठ हजार रु)

घटनास्थल- जिला सहकारी बैंक तामिया जिला छिंदवाड़ा

विवरण –आवेदक हरीश राय का झिरपा में श्री हरि नाम से वेयरहाउस है। वेयर हाउस मैं भंडारण को सुचारू रूप से चलने देने एवं ब्लैक लिस्ट में न डालने के एवज में आरोपी मुनीम प्रसाद पटेल द्वारा 59000 की रिश्वत की मांग की जा रही थी।जिसे सत्यापन उपरांत आज दिनांक 14.10.2025 को आरोपी मुनीम प्रसाद पटेल प्रभारी समिति प्रबंधक को ₹59000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया ।आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधन)2018 की धारा-7,13(1)B, 13(2) के अंतर्गत कार्यवाही की जा रही है।

ट्रेप दल सदस्य-दल प्रभारी निरीक्षक उमा कुशवाहा, निरीक्षक रेखा प्रजापति,निरीक्षक जितेंद्र यादव एवं लोकायुक्त जबलपुर का दल।

]]>
https://satyagrahsamachar.in/%e0%a4%ac%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a5%80-%e0%a4%96%e0%a4%ac%e0%a4%b0/7921/feed/ 0
MCU BHOPAL-पत्रकारिता विश्वविद्यालय में हिन्दी परिवार का एमसीयू महोत्सव 2025 सम्पन्न,कवि सम्मेलन,गायन, नृत्य, रैंप वॉक,अभिनय एवं बैंड की हुई प्रस्तुति. https://satyagrahsamachar.in/%e0%a4%b8%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%97%e0%a5%83%e0%a4%b9-%e0%a4%b8%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%9a%e0%a4%be%e0%a4%b0/7917/ https://satyagrahsamachar.in/%e0%a4%b8%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%97%e0%a5%83%e0%a4%b9-%e0%a4%b8%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%9a%e0%a4%be%e0%a4%b0/7917/#respond Fri, 10 Oct 2025 16:19:11 +0000 https://satyagrahsamachar.in/?p=7917  

कवि चौधरी मदन मोहन “समर” डॉ. नुसरत मेहदी, दीपक शुक्ला “दनादन”,भुवन सिंह धांसू ने अपनी कविताओं से बांधा समा.
भोपाल : माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय के गणेश शंकर विद्यार्थी सभागार में हिन्दी परिवार द्वारा एमसीयू महोत्सव 2025 का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कवि सम्मेलन,गायन, नृत्य, रैंप वॉक आदि की प्रस्तुति हुई। एमसीयू महोत्सव का शुभारंभ विश्वविद्यालय के कुलगुरु विजय मनोहर तिवारी एवं देश ख्यात कवियों ने दीप प्रज्वलित कर किया।

 

साहित्य जगत में उल्लखेनीय एवं अभूतपूर्व योगदान के लिए हिन्दी परिवार द्वारा कवि चौधरी मदन मोहन “समर”, डॉ. नुसरत मेहदी, दीपक शुक्ला “दनादन”, भुवन सिंह धांसू, लोकेंद्र सिंह, विवेक सावरीकर “मृदुल” एवं डॉ. अरुण “अज्ञानी” को सम्मानित किया गया। कुलगुरु विजय मनोहर तिवारी ने अपने उद्बोधन में आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं। हिन्दी परिवार के अध्यक्ष ओमकार अवस्थी ने सर्वप्रथम स्वागत भाषण दिया एवं इसके पश्चात कवि सम्मेलन शुरु हुआ।

Braking News-Crime-चैकिंग के दौरान जीप  की विधिवत जब्ती ना बनाना एसडीओपी क़ो पड़ा महगा, एसडीओपी पूजा पांडे निलंबित

 

हास्य रस के ख्यात कवि भुवन सिंह धांसू एवं दीपक शुक्ल “दनादन” ने अपनी हास्य रचनाओं से श्रोताओं को खूब हंसाया।
वीर रस के ख्यात कवि चौधरी मदन मोहन “समर” ने अपनी वीर रस को कविताओं से युवाओं में देशभक्ति का जज्बा जगा दिया। मध्यप्रदेश उर्दू अकादमी की निदेशक डॉ. नुसरत मेहदी ने अपनी कविताओं से माहौल को खुशनुमा बना दिया।
कवि सम्मेलन में लोकेंद्र सिंह, विवेक सावरीकर “मृदुल” एवं डॉ.अरुण “अज्ञानी” ने भी अपनी कविताओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का संचालन विद्यार्थी उद्यांश और निखिल ने किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय की कुलसचिव प्रो. (डॉ.) पी. शशिकला, सभी विभागों के विभागाध्यक्ष, शिक्षक एवं हिन्दी परिवार के सक्रिय सदस्य विद्यार्थी यश, अभिषेक,अंकित, अलंकृता, आदित्य, ,प्रतीत, मुस्कान ,अन्वेय, स्नेहा, हर्ष,साक्षी,राज, रिचर्ड,सिमरन,लावण्या,अंकिता,आयीश,केशव,रुचिल,मनीष,विशाल,हेमंत,सक्षम,निखिल,आर्य,अमन,ऋषभ,अर्जित, दिशा,तुषार, सहित अनेक विद्यार्थी उपस्थित थे

]]>
https://satyagrahsamachar.in/%e0%a4%b8%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%97%e0%a5%83%e0%a4%b9-%e0%a4%b8%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%9a%e0%a4%be%e0%a4%b0/7917/feed/ 0
Braking News-Crime-चैकिंग के दौरान जीप  की विधिवत जब्ती ना बनाना एसडीओपी क़ो पड़ा महगा, एसडीओपी पूजा पांडे निलंबित https://satyagrahsamachar.in/%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%87%e0%a4%ae/7911/ https://satyagrahsamachar.in/%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%87%e0%a4%ae/7911/#respond Fri, 10 Oct 2025 15:46:09 +0000 https://satyagrahsamachar.in/?p=7911

सिवनी !  चैकिंग के दौरान जीप  की विधिवत जब्ती ना बनाकर संदिग्ध आचरण में लिप्त नौ पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों के निलंबन के बाद 10 अक्टूबर को डीजीपी कैलाश मकवाना ने आदेश कर सिवनी एसडीओपी पूजा पांडे को निलंबित कर दिया है।जबलपुर एएसपी को घटना की जांच सौंपी गई है, और जब्त रकम के स्रोत की भी जांच की जा रही है।

निलंबित एसडीओपी को पुलिस मुख्यालय भोपाल अटैच किया गया है। 9 अक्टूबर की रात जबलपुर रेंज आईजी प्रमोद वर्मा ने चैकिंग दल में शामिल बंडोल थाना प्रभारी व उपनिरीक्षक अर्पित भैरम सहित नौ पुलिस कर्मचारियों को निलंबित किया था। वहीं चैकिंग दल का नेतृत्व कर रही एसडीओपी (सीएसपी) पूजा पांडे के खिलाफ कार्रवाई का प्रस्ताव पुलिस मुख्यालय भोपाल भेजा गया है।

जानकारी के अनुसार जब्त रकम महाराष्ट्र जालना के एक सोना-चांदी व्यापारी सोहनलाल परमार की बताई जा रही है। रकम को जीप वाहन (एमएच 13 ईके 3430) में सवार ड्रायवर व अन्य एक 8 अक्टूबर की रात कटनी से जालना लेकर जा रहा था। सीएसपी पूजा पांडे के नेतृत्व में सीलादेही फोरलेन में बुधवार रात चैकिंग के दौरान वाहन जीप को रोका गया। सूत्रों के अनुसार तलाशी के दौरान वाहन में निलंबित पुलिस कर्मचारियों को बड़ी रकम मिली। कथित रूप से ड्रायवर व उसके सहयोगी से मारपीट कर भगा दिया गया। वाहन में मिली रकम को पुलिस कर्मियों ने अपने कब्जे में कर लिया। लेकिन 9 अक्टूबर सुबह तक ना तो विधिवत जब्ती बनाई गई ना वरिष्ठ अधिकारियों को कार्रवाई की सूचना दी गई।

जालना का व्यापारी व अन्य लोगों ने गुरूवार सुबह सिवनी कोतवाली पहुंचकर मामले में शिकायत दर्ज कराने पहुंचे, तो पीड़ितों को एसडीओपी कार्यालय बुलाकर प्रकरण को रफा-दफा करने का प्रयास किया गया। पुलिस की छवि को धूमिल करने वाली इस घटना की जानकारी जबलपुर व भोपाल के अधिकारियों तक पहुंचते ही विभाग में हड़कंप में मच गया। मामले में त्वरित संज्ञान लेकर जबलपुर रेंज आईजी प्रमोद वर्मा ने देर रात नौ पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया है। वहीं सिवनी सीएसपी पूजा पांडे पर कार्रवाई करने पुलिस मुख्यालय प्रस्ताव भेजा है।

पुलिस  निलंबित

आइजी ने संदिग्ध आचरण में फंसे बंडोल थाना प्रभारी व उपनिरीक्षक अर्पित भैरम, एसडीओपी कार्यालय में पदस्थ प्रधान आरक्षक माखन, रीडर रविंद्र उईके, प्रधान आरक्षक जगदीश यादव, योगेंद्र चौरसिया, आरक्षक चालक रितेश, गनमैन केदार व सदाफल तथा बंडोल के आरक्षक नीरज राजपूत को निलंबित किया है। सभी को पुलिस लाइन सिवनी अटैच किया गया है। दोनों निलंबित गनमैन की पदस्थापना 8वीं वाहिनी विसबल छिंदवाड़ा है।

]]>
https://satyagrahsamachar.in/%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%87%e0%a4%ae/7911/feed/ 0
कफ सिरप के मुख्य आरोपी गोविंदन रंगनाथन को ,कोर्ट ने 10 दिन की रिमांड पर भेजा,जिले के अधिवक्ताओं ने किया पैरवी करने से मना https://satyagrahsamachar.in/%e0%a4%ac%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a5%80-%e0%a4%96%e0%a4%ac%e0%a4%b0/7906/ https://satyagrahsamachar.in/%e0%a4%ac%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a5%80-%e0%a4%96%e0%a4%ac%e0%a4%b0/7906/#respond Fri, 10 Oct 2025 14:07:40 +0000 https://satyagrahsamachar.in/?p=7906
छिंदवाड़ा/परासिया। जहरीले कफ सिरप से हुई बच्चों की मौत के मुख्य आरोपी गोविंदन रंगनाथन
को परासिया कोर्ट में पेश किया गया। इस दौरान अदालत परिसर में तनावपूर्ण माहौल देखने को मिला। पेशी के दौरान कुछ लोगों ने आरोपी पर हमले की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने मौके पर स्थिति संभाल ली।आरोपी को प्रथम श्रेणी न्यायाधीश शैलेंद्र उइके की अदालत में पेश किया गया, जहां कोर्ट ने 10 दिन की रिमांड पर सौंपने का आदेश दिया। इससे पहले सुबह करीब 11 बजे विशेष जांच दल (SIT) रंगनाथन को परासिया लेकर पहुंची थी और उसे थाने में अभिरक्षा में रखा गया था।
आरोपी रंगनाथन को प्रथम श्रेणी न्यायाधीश शैलेंद्र उइके की कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उन्हें 10 दिन की रिमांड पर सौंपा है। इससे पहले मध्य प्रदेश सरकार द्वारा विशेष जांच दल (SIT) सुबह 11 बजे रंगनाथन को लेकर परासिया पहुंचा था। उसे परासिया थाने में में रखा गया था। रंगनाथन की कंपनी श्रीसन फार्मास्युटिकल में बना कप सिरप पीने से छिंदवाड़ा, बैतूल और पांढुर्णा में अब तक 25 बच्चों की मौत हो चुकी है। कुछ बच्चों का नागपुर में इलाज चल रहा है।
परासिया अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष श्याम कुमार साहू ने कहा- जिले का कोई भी अधिवक्ता ऐसे आरोपी की पैरवी नहीं करेगा। अगर बाहर से कोई वकील उसकी पैरवी करने आता है तो यहां के अधिवक्ता उसका भी विरोध करेंगे। सुप्रीम कोर्ट में सीबीआई जांच की मांग खारिज उधर, सुप्रीम कोर्ट ने मामले की सीबीआई या न्यायिक जांच की मांग खारिज कर दी है। वकील विशाल तिवारी ने जनहित याचिका लगाकर केस की जांच सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज की अध्यक्षता वाले राष्ट्रीय न्यायिक आयोग या सीबीआई के जरिए गठित एक्सपर्ट कमेटी से कराने की मांग की थी।
]]>
https://satyagrahsamachar.in/%e0%a4%ac%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a5%80-%e0%a4%96%e0%a4%ac%e0%a4%b0/7906/feed/ 0
संभाग स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता के लिए महाविद्यालय के विद्यार्थियों का हुआ चयन https://satyagrahsamachar.in/%e0%a4%b8%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%97%e0%a5%83%e0%a4%b9-%e0%a4%b8%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%9a%e0%a4%be%e0%a4%b0/7889/ https://satyagrahsamachar.in/%e0%a4%b8%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%97%e0%a5%83%e0%a4%b9-%e0%a4%b8%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%9a%e0%a4%be%e0%a4%b0/7889/#respond Thu, 09 Oct 2025 02:27:48 +0000 https://satyagrahsamachar.in/?p=7889  

जुन्नारदेव! नगर के शासकीय महाविद्यालय जुन्नारदेव के खिलाड़ी लगातार अपनी खेल प्रतिभा दिखा रहे हैं बीते दिनों जिला स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता जो की चोरी महाविद्यालय में आयोजित की गई थी जिसमें महाविद्यालय के अरुण उईके व पवन यादव का चयन संभाग स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता के लिए हुआ है।

मासूमों की मौत पर  फूटा जनआक्रोश — कांग्रेस का विशाल धरना प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

 

महाविद्यालय के क्रीड़ा अधिकारी नीरज पाल ने बताया कि प्रतियोगिता में महाविद्यालय पुरुष टेबल टेनिस दल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया और अपने उत्कृष्ट खेल कौशल के आधार पर छात्र अरुण उईके व पवन यादव ने अपना स्थान संभागीय दल में सुनिश्चित किया है, वहीं वरुण सललाम ने रिज़र्व खिलाड़ी के रूप में अपना स्थान सुनिश्चित किया है। इसके अतिरिक्त प्रतियोगिता में मोहित ठाकरे व ऋतिक मोगरे का प्रदर्शन भी सराहनीय रहा । महाविद्यालय की इस उपलब्धि पर संस्था प्रमुख डॉक्टर एके तांडेकर, वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ संगीता वाशिंगटन, प्रो आरडी वाडिवा, प्रो आरके चंदेल, डॉ रश्मि नागवंशी, डॉ एसके शेण्डे, प्रो मनोज मालवीय सहित महाविद्यालय के समस्त स्टाफ़ ने बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित की ह।

]]>
https://satyagrahsamachar.in/%e0%a4%b8%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%97%e0%a5%83%e0%a4%b9-%e0%a4%b8%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%9a%e0%a4%be%e0%a4%b0/7889/feed/ 0
Coldrif से छिंदवाड़ा के दो और बच्चों की मौत ,मृत बच्चों का आंकड़ा अब 19 पंहुचा https://satyagrahsamachar.in/blog/7874/ https://satyagrahsamachar.in/blog/7874/#respond Tue, 07 Oct 2025 15:36:36 +0000 https://satyagrahsamachar.in/?p=7874     आईएसपी कंपनियों के माध्यम से टेक्स्ट मैसेज भेजे जा रहे,देखें मैसेज में क्या लिखा हैँ ??

छिंदवाड़ा जहरीला कफ सिरप (Coldrif Syrup) पीने से मंगलवार को छिंदवाड़ा के दो और बच्चों की मौत हो गई। 3 साल के वेदांत काकुड़िया और दो साल की जायुषा यदुवंशी ने नागपुर में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इसके साथ ही मध्य प्रदेश में कुल मृत बच्चों का आंकड़ा अब 19 पहुंच गया है।

लगातार हो रही बच्चों की मौत के बाद भारत सरकार और मध्य प्रदेश शासन के द्वारा लगातार जिले पर निगरानी की जा रही है साथ ही सरकार के द्वारा चिकित्सा विभाग एवं शासन और प्रशासन के माध्यम से डॉक्टर और मेडिकल विभाग से संबंधित आला  अधिकारियों के द्वारा मेडिकल संचालक़ो  की बैठक लेकर 5 साल के बच्चों को सिरप न देने की सलाह दी जा रही है

3 सुपरवाइजर सहित,महिला बाल विकास  अधिकारी 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार 

इसके साथ ही सरकार द्वारा आईएसपी (इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर कंपनियों) के माध्यम से प्रत्येक व्यक्तियों को टेक्स्ट मैसेज के माध्यम से शासन के नियमों की जानकारी मैसेज के माध्यम भेजी जा रही है ताकि देश की जनता 5 साल के  कम उम्र के बच्चों को सिरप का उपयोग ना करें और इसके प्रति जागरूक रहे

देखें मैसेज में क्या लिखा हैँ ??

अपने बच्चों को सुरक्षित रखें इसके लिए लगातार शासन प्रशासन 24 घंटे कार्य कर रहा है छिंदवाड़ा जिले की घटना ने पूरे देश हिला कर रख दिया है उच्च अधिकारी लगातार बच्चों के स्वास्थ्य की ओर एक तरफा ध्यान दिन केंद्रित कर रहे हैं  मेडिकल विभाग के प्रति फार्मा कंपनियों के द्वारा निर्मित दवाइयां की गुणवत्ता पर विशेष तौर पर ध्यान दिया जा रहा है ताकि इस प्रकार की घटना भविष्य में घटित ना हो

]]>
https://satyagrahsamachar.in/blog/7874/feed/ 0