junnardeo – Satyagrah Samachar https://satyagrahsamachar.in Satyagrah Samachar News Portal Sun, 01 Feb 2026 15:51:44 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.4 पत्रकारों की आवश्यक बैठक सम्पन्न https://satyagrahsamachar.in/%e0%a4%9b%e0%a4%bf%e0%a4%82%e0%a4%a6%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a4%be/8095/ https://satyagrahsamachar.in/%e0%a4%9b%e0%a4%bf%e0%a4%82%e0%a4%a6%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a4%be/8095/#respond Sun, 01 Feb 2026 15:29:59 +0000 https://satyagrahsamachar.in/?p=8095

  पत्रकारिता के मुद्दों पर हुई चर्चा,पत्रकारों की आवश्यक बैठक सम्पन्न

जुन्नारदेव — स्थानीय पत्रकारों की एक आवश्यक बैठक आज शाम *रामलीला मंच, विजय स्तंभ* पर आयोजित की गई। बैठक में जुन्नारदेव क्षेत्र में कार्यरत विभिन्न समाचार पत्रों, चैनलों और ऑनलाइन मीडिया प्लेटफॉर्म से जुड़े पत्रकार उपस्थित हुए।

बैठक के दौरान क्षेत्रीय पत्रकारिता से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। पत्रकारों ने क्षेत्र में कार्य के दौरान आने वाली चुनौतियों, प्रशासन से संवाद की कमी और पत्रकार सुरक्षा से जुड़े विषयों पर अपने सुझाव रखे।

सभी पत्रकारों ने एकमत से कहा कि पत्रकारों के अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए सामूहिक रूप से आवाज उठाना समय की जरूरत है। बैठक में यह भी तय किया गया कि भविष्य में पत्रकारों की एकता बनाए रखने और जनहित से जुड़ी खबरों को प्राथमिकता देने के लिए संयुक्त प्रयास किए जाएंगे।

बैठक के अंत में उपस्थित पत्रकारों ने एकजुटता का संकल्प लिया और सभी ने एक-दूसरे के साथ निरंतर संवाद बनाए रखने पर सहमति जताई

]]>
https://satyagrahsamachar.in/%e0%a4%9b%e0%a4%bf%e0%a4%82%e0%a4%a6%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a4%be/8095/feed/ 0
कृषि विभाग की लापरवाही किसान खाद के लिए हो रहे परेशान https://satyagrahsamachar.in/%e0%a4%ac%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a5%80-%e0%a4%96%e0%a4%ac%e0%a4%b0/8027/ https://satyagrahsamachar.in/%e0%a4%ac%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a5%80-%e0%a4%96%e0%a4%ac%e0%a4%b0/8027/#respond Wed, 19 Nov 2025 03:09:05 +0000 https://satyagrahsamachar.in/?p=8027 जुन्नारदेव | विगत एक माह से कृषि विभाग के द्वारा खाद का वितरण जिन्नातों के वार्ड नंबर 13 गोदाम से किया जा रहा है जिसमें प्रतिदिन किसान लंबी कतार लगाकर खड़े रहते हैं किसानों के द्वारा बताया जाता है कि हम सुबह 5:00 बजे से नंबर लगाते हैं किंतु अधिकारी द्वारा टोकन नहीं दिया जाता

और हमें खाद प्राप्त नहीं होती जिसके चलते हम भूखे प्यासे दिनभर गोदाम में खड़े रहते हैं इतनी ठंड है इसके बावजूद भी कैसी विभाग के आला अधिकारी दिन में 11:00 बजे गोदाम में पहुंचते हैं और उसके बाद में करो का टोकन और खाद का वेतन किया जाता है किसी विभाग के द्वारा एक गोदाम्म से वितरण केंद्र बनाया गया है

जिसके चलते किसानों  प्रतिदिन परेशान हो रहे हैं कृषि विभाग के द्वारा किसानों के लिए कोई उचित व्यवस्था नहीं की गई जिसके चलते किसान सारणी हाईवे रोड तक किसानों की लंबी कतार लग गई |

परेशान होते महिला पुरुष छोटे-छोटे बच्चे जो सुबह 5:00 से गोदाम के सामने नंबर लगाकर खड़े हैं

]]>
https://satyagrahsamachar.in/%e0%a4%ac%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a5%80-%e0%a4%96%e0%a4%ac%e0%a4%b0/8027/feed/ 0
संत भूरा भगत कतिया समाज समिति, जुन्नारदेव द्वारा दीपावली मिलन समारोह,मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह संपन्न https://satyagrahsamachar.in/blog/8013/ https://satyagrahsamachar.in/blog/8013/#respond Tue, 11 Nov 2025 03:03:58 +0000 https://satyagrahsamachar.in/?p=8013  

जुन्नारदेव | मध्य प्रदेश – संत भूरा भगत कतिया समाज समिति, जुन्नारदेव द्वारा आयोजित दीपावली मिलन समारोह और मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह अत्यंत हर्ष और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में समाज के प्रतिष्ठित जन, मेधावी छात्र-छात्राएं और वरिष्ठ नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान, उपस्थित अतिथियों द्वारा मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र और पेन-डायरी देकर सम्मानित किया गया एवं उनके उज्‍जवल की शुभकामनायें भी दी गई ।

 

साथ ही स्‍थानीय एवं विभिन्‍न जिलों से पधारे वरिष्ठजनों जिन्‍होने समाज को अपने अथक प्रयासों से आगे बढाने का काम किया है उन्‍हे शाल और श्रीफल से सम्मानित कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया गया। कार्यक्रम में शामिल होने वाले सजातीय बंधुओ में छत्‍तीसगढ़, बालाघाट, जबलपुर, सिवनी, नागपुर, बैतूल, नर्मदा पुरम, भोपाल , छिंदवाड़ा एवं जुन्नारदेव के स्थानीय एवं दूरस्‍थ ग्रामीण छत्रो से समाजसेवी की उपस्थिति में कार्यक्रम का सफलतापूर्वक संपन्न हुआ

सर्वप्रथम संत भूरा भगत की प्रतिमा की पूजन की गई इसके बाद अतिथियों का स्वागत समिति के सदस्यों द्वारा किया गया इसके उपरांत 10वीं और 12वीं में अच्छे अंक अर्जित करने वाले छात्र एवं छात्राओं को मुख्य अतिथि जो अलग-अलग विधानसभा एवं राज्य से आए हुए थे उनके हाथों से मेधावी छात्र एवं छात्राओं को प्रशस्ति पत्र के साथ ही पेन और डायरी देकर सम्मानित किया गया इसके बाद कार्यक्रम में उपस्थित सामाजिक वरिष्‍ठजनों का भी समिति के सदस्यों के द्वारा शॉल श्रीफल देकर सम्‍मानित किया गया। इसके बाद मुख्य अतिथियों के द्वारा समाज हित में अपने-अपने विचार व्यक्त किए गए इसके बाद भोजन की व्यवस्था की गई

संपूर्ण कार्यक्रम में समिति के सदस्य की अहम भूमिका रही समिति के सभी सदस्यों ने अपने-अपने कर्तव्यों पालन किया

संपूर्ण कार्यक्रम के दौरान मंच संचालन राधेश्याम ग्यासवंशी, मनोज जोहरे, दिनेश ढाकरिया के द्वारा किया गया। वहीं कार्यक्रम के दौरान देवेंद्र ठाकरे के द्वारा सुंदर और मधुर गीत प्रस्तुत किए और गीतो की ध्वनि से कार्यक्रम में चार चांद लग गये | अंत में समिति के अध्यक्ष द्वारा विभिन्न क्षेत्रों से आए सामाजिक बंधु कार्यक्रम के दौरान उपस्थित संपूर्ण कार्यक्रम में मौजूद रहे छात्र एवं छात्राएं एवं कार्यक्रम में मौजूद सभी समिति के सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया साथी अध्यक्ष द्वारा इस कार्यक्रम में जो भी सदस्य ने अपना सहयोग प्रदान किया और कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति का सहयोग किया उनका भी आभार व्यक्त किया गया जिन्होंने अपनी आय का कुछ भाग समिति के कार्यक्रम हेतु समिति को दान दिया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से आदरणीय सुखनंदन जावरे,राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त गुरुचरण खरे, राकेश नागेश, डी डी आरसे, जिला पंचायत सदस्‍य जानकी खरे, सनत बेलवंशी समाज के जनप्रतिनिधि सामाजिक राजनीतिक उपस्थित रहे।

यहां समिति के सदस्य संरक्षक मनोज जौहरे, कार्यक्रम अध्यक्ष राकेश आरसे, अध्यक्ष राकेश कुमार बारासिया, उपाध्यक्ष राकेश खरे, कोषाध्यक्ष मोहन चंचलेश, सचिव प्रदीप सूर्यवंशी, कृष्ण कुमार खोबरे, , मनोज बेलवंशी, दुर्गेश बेलवंशी,दिनेश ढाकरिया ,अनिल सोनवंशी, देवेन्द्र ठाकरे,राधेश्याम ग्यासवंशी शिव बानवंशी, जीवन राकेशिया राजकुमार नागवंशी, लक्ष्मी प्रसाद नागवंशी, सेवक आरसे, राजेश चोकसे ,हरिशंकर बारसिया, शरद शिववेदी, राजकुमार बेलवंशी क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ताओं का विशेष सहयोग समिति को प्रदान किया गया।

]]>
https://satyagrahsamachar.in/blog/8013/feed/ 0
Accidant बाइक सवार की मौका स्थल पर मौत. खून से रोड लाल  https://satyagrahsamachar.in/%e0%a4%ac%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a5%80-%e0%a4%96%e0%a4%ac%e0%a4%b0/7957/ https://satyagrahsamachar.in/%e0%a4%ac%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a5%80-%e0%a4%96%e0%a4%ac%e0%a4%b0/7957/#respond Fri, 17 Oct 2025 15:17:12 +0000 https://satyagrahsamachar.in/?p=7957  

दमुआ | दमुआ सारणी रोड पर होंडा शाइन का एक्सीडेंट हो गया| एक्सीडेंट मोक्ष धाम के पास रात के लगभग 7.30 बजे हो हुआ जिसमें बाइक सवार दमुआ से सारणी रोड पर से रामपुर की ओर जा रहा था ऐसा स्थानीय लोगों द्वारा बताया गया है बाइक को देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा था कि बाइक किसी चार पहिया वाहन से टकराई और बाइक का सामने का पहिया बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया जिसमें बाइक सवार  के दाएं सिर में चोट आई और सिर पूरी तरह फट गया था सिर का पूरा भाग  बाहर निकाल कर रोड पर बिखर गया एक्सीडेंट इतना भयंकर था कि युवक की मौका स्थल पर ही मौत हो गई

अंतर महाविद्यालय स्तरीय युवा उत्सव का समापन

 

 

 

बाइक होंडा शाइन की थी स्थानीय लोगों के द्वारा बताए गया की युवक दमआ निवासी है जिसका नाम एक व्यक्ति द्वारा कमल सिंह बताया गया है एक्सीडेंट के तुरंत बाद स्थानीय लोगों के द्वारा पुलिस को सूचना दी गई मौका स्थल पर पुलिस मैं पहुंच कर युवक को उठाया जैसे ही युवक को उठाया गया तो युवक का चेहरा पूरी तरह  फुट गया था और रोड खून से लाल हो गई थी पुलिस के द्वारा युवक की पहचान की जा रही थी

 

पुलिस के द्वारा युवक के परिवार की जानकारी एकत्रित की जा रही थी ताकि परिवार को सूचित किया जा सके |

]]>
https://satyagrahsamachar.in/%e0%a4%ac%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a5%80-%e0%a4%96%e0%a4%ac%e0%a4%b0/7957/feed/ 0
Govt College Junnardeo-साइबर जागरूकता पर एक दिवसीय वेबीनार  संपन्न,महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ के विषय विशेषज्ञों  ने दी विशेष जानकारी  https://satyagrahsamachar.in/%e0%a4%ac%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a5%80-%e0%a4%96%e0%a4%ac%e0%a4%b0/7927/ https://satyagrahsamachar.in/%e0%a4%ac%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a5%80-%e0%a4%96%e0%a4%ac%e0%a4%b0/7927/#respond Tue, 14 Oct 2025 13:45:09 +0000 https://satyagrahsamachar.in/?p=7927  

जुन्नारदेव ! नगर के शासकीय महाविद्यालय जुन्नारदेव में उच्च शिक्षा विभाग के निर्देश अनुसार एकदिवसीय ऑनलाइन वेबीनार का आयोजन मंगलवार 14 अक्टूबर को किया गया। वेबीनार का विषय वर्तमान समाज में तकनीकी का प्रयोग एवं साइबर जागरूकता में विषय विशेषज्ञों ने अपने विचार रखें। वेबीनार में अतिरिक्त संचालक डॉ पीआर चंदेलकर (मुख्य संरक्षक) एवं मुख्य अतिथि डॉ वायके शर्मा पीएम एक्सीलेंस कॉलेज छिंदवाड़ा से जुड़े रहे।
महाविद्यालय प्राचार्य डॉ एके तांडेकर ने तकनीकी को दिनचर्या से जोड़कर बताया कि हम कैसे डिजिटल रूप से लाभान्वित हो रहे हैं।

Braking News-आदिम जाति एवं सेवा सहकारिता समिति के प्रभारी प्रबंधक को 59000हजार रु की रिश्वत लेते हुए लोकायुक्त टीम ने रंगे हाथ पकड़ा

वेबीनारके मुख्य वक्ता डॉ तुषार चौधरी महाराष्ट्र ने अपने पीपीटी के माध्यम से साइबर क्राइम, पर्सनल डाटा, ऑफिशल डाटा, ऑनलाइन सेफ्टी, एआई के प्रयोग पर अपना व्याख्यान दिया। वेबीनार के विषय विशेषज्ञ डॉ तोरण लाल वर्मा छत्तीसगढ़ ने साइबर सिक्योरिटी, अवेयरनेस बिहेवियर, डिजिटल क्लोन, एआई की चुनौतियां और बच्चों की सुरक्षा के संबंध में अपने व्याख्यान दिए। महाविद्यालय की आइक्यूएसी प्रभारी डॉ संगीता वाशिंगटन ने डिजिटल भुगतान के कॉन्सेप्ट के विषय में सभी शोधार्थियों को अवगत कराया।

वेबीनार को संचालित करने में महाविद्यालय के सभी स्टाफ तकनीकी सदस्य के साथ संयोजक डॉ गुंजा माहोरे, प्रोफेसर जागृति उईके एवं राजेंद्र प्रसाद का योगदान रहा। आभार प्रदर्शन लेफ्टिनेंट मो आबिद के द्वारा किया गया। वेबीनार में लगभग 80 से अधिक प्रतिभागी सम्मिलित हुए जिन्होंने समाज में तकनीकी का प्रयोग एवं साइबर जागरूकता के विषय को विस्तार से जाना।

]]>
https://satyagrahsamachar.in/%e0%a4%ac%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a5%80-%e0%a4%96%e0%a4%ac%e0%a4%b0/7927/feed/ 0
संभाग स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता के लिए महाविद्यालय के विद्यार्थियों का हुआ चयन https://satyagrahsamachar.in/%e0%a4%b8%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%97%e0%a5%83%e0%a4%b9-%e0%a4%b8%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%9a%e0%a4%be%e0%a4%b0/7889/ https://satyagrahsamachar.in/%e0%a4%b8%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%97%e0%a5%83%e0%a4%b9-%e0%a4%b8%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%9a%e0%a4%be%e0%a4%b0/7889/#respond Thu, 09 Oct 2025 02:27:48 +0000 https://satyagrahsamachar.in/?p=7889  

जुन्नारदेव! नगर के शासकीय महाविद्यालय जुन्नारदेव के खिलाड़ी लगातार अपनी खेल प्रतिभा दिखा रहे हैं बीते दिनों जिला स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता जो की चोरी महाविद्यालय में आयोजित की गई थी जिसमें महाविद्यालय के अरुण उईके व पवन यादव का चयन संभाग स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता के लिए हुआ है।

मासूमों की मौत पर  फूटा जनआक्रोश — कांग्रेस का विशाल धरना प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

 

महाविद्यालय के क्रीड़ा अधिकारी नीरज पाल ने बताया कि प्रतियोगिता में महाविद्यालय पुरुष टेबल टेनिस दल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया और अपने उत्कृष्ट खेल कौशल के आधार पर छात्र अरुण उईके व पवन यादव ने अपना स्थान संभागीय दल में सुनिश्चित किया है, वहीं वरुण सललाम ने रिज़र्व खिलाड़ी के रूप में अपना स्थान सुनिश्चित किया है। इसके अतिरिक्त प्रतियोगिता में मोहित ठाकरे व ऋतिक मोगरे का प्रदर्शन भी सराहनीय रहा । महाविद्यालय की इस उपलब्धि पर संस्था प्रमुख डॉक्टर एके तांडेकर, वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ संगीता वाशिंगटन, प्रो आरडी वाडिवा, प्रो आरके चंदेल, डॉ रश्मि नागवंशी, डॉ एसके शेण्डे, प्रो मनोज मालवीय सहित महाविद्यालय के समस्त स्टाफ़ ने बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित की ह।

]]>
https://satyagrahsamachar.in/%e0%a4%b8%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%97%e0%a5%83%e0%a4%b9-%e0%a4%b8%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%9a%e0%a4%be%e0%a4%b0/7889/feed/ 0
मासूमों की मौत पर  फूटा जनआक्रोश — कांग्रेस का विशाल धरना प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन https://satyagrahsamachar.in/%e0%a4%b8%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%97%e0%a5%83%e0%a4%b9-%e0%a4%b8%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%9a%e0%a4%be%e0%a4%b0/7884/ https://satyagrahsamachar.in/%e0%a4%b8%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%97%e0%a5%83%e0%a4%b9-%e0%a4%b8%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%9a%e0%a4%be%e0%a4%b0/7884/#respond Thu, 09 Oct 2025 02:07:24 +0000 https://satyagrahsamachar.in/?p=7884 नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार और विधायक सुनील उईके की प्रमुख उपस्थिति में शासन-प्रशासन पर जमकर बरसे कांग्रेसजन

जुन्नारदेव।विषैले कफ सिरप के सेवन से हुई मासूम बच्चों की दर्दनाक और हृदयविदारक मौतों के विरोध में आज ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जुन्नारदेव द्वारा गांधी चौक पर विशाल धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया। इस धरने में हजारो की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, वरिष्ठ पदाधिकारी और स्थानीय नागरिक शामिल हुए।

धरना प्रदर्शन एवं श्रद्धांजलि सभा में मध्यप्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री उमंग सिंगार एवं जुन्नारदेव विधायक श्री सुनील उईके मुख्य रूप से उपस्थित रहे । दोनों नेताओं की उपस्थिति में धरना स्थल पर जबरदस्त जनसमूह उमड़ा और शासन-प्रशासन के प्रति भारी आक्रोश व्यक्त किया गया।

 

3 सुपरवाइजर सहित,महिला बाल विकास  अधिकारी 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार 

धरना समाप्ति के बाद कांग्रेस नेताओं ने महामहिम राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) जुन्नारदेव को सौंपा, जिसमें मृतक बच्चों के परिवारों को मुआवज़ा, दोषियों पर कठोर कार्रवाई, और विषैले दवाओं की जाँच कर जिम्मेदार अधिकारियों को दंडित करने की माँग की गई।

कांग्रेस नेताओं ने कहा – यह मौतें आपदा नहीं, अपराध हैं!

धरना स्थल पर उपस्थित नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार ने कहा 

“मासूम बच्चों की जो हृदयविदारक मौतें हो रही हैं, वे किसी प्राकृतिक आपदा का परिणाम नहीं हैं, बल्कि यह भाजपा सरकार और स्वास्थ्य मंत्रालय की आपराधिक लापरवाही का नतीजा हैं। इतने निर्दोष बच्चों की जान जाने के बाद भी सरकार चुप है, मंत्री मौन हैं — यह संवेदनहीनता नहीं, बल्कि अपराध की साझेदारी है। अगर यह सरकार ज़रा भी शर्म रखती है तो तुरंत स्वास्थ्य मंत्री को बर्खास्त करे और पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाए।”

विधायक सुनील उईके ने कहा 

“शासन-प्रशासन जनता के जीवन से खिलवाड़ कर रहा है। बच्चों की मौतें हो रहीं हैं और सरकार अपनी छवि बचाने में लगी है। यह बेहद निंदनीय और अमानवीय है। कांग्रेस पार्टी हर उस परिवार के साथ खड़ी है जिसने अपना लाल खोया है। यह आंदोलन सिर्फ विरोध नहीं, बल्कि उन माताओं की चीख़ का प्रतीक है जिन्होंने अपने बच्चों को खोया है। जब तक दोषियों को सज़ा नहीं मिलती, कांग्रेस चैन से नहीं बैठेगी।”

संभाग स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में चयनित हुई महाविद्यालय की छात्रा राशी

मासूमों को दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि

धरना स्थल पर कांग्रेसजनों ने पुष्पांजलि अर्पित कर दो मिनट का मौन धारण किया और सभी मृत मासूमों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस दौरान वातावरण गमगीन हो उठा, अनेक कार्यकर्ताओं की आँखें नम हो गईं। उपस्थित जनसमूह ने “मासूमों को न्याय दो, लापरवाहों को सज़ा दो” और “शर्म करो सरकार, बच्चों की मौतों के जिम्मेदारों को दंड दो” जैसे वक्तव्य कहे।

 

कार्यक्रम का संचालन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जुन्नारदेव अध्यक्ष अरुण साहू, नगर कांग्रेस अध्यक्ष अरुणेश जयसवाल उन्होंने कहा कि 

धरना प्रदर्शन में मुख्य रूप से जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विश्वनाथ ओक्ते, चोरई विधायक सुजीत चौधरी, बैतूल के जिला अध्यक्ष और पूर्व विधायक निलय डागा सहित हज़ारो की संख्या में कांग्रेसजन, महिला संगठन, युवा कार्यकर्ता और आम नागरिक उपस्थित रहे।

अंत में ज्ञापन सौंपते हुए कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने शीघ्र कार्रवाई नहीं की, तो कांग्रेस प्रदेशव्यापी आंदोलन करेगी।

 

]]>
https://satyagrahsamachar.in/%e0%a4%b8%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%97%e0%a5%83%e0%a4%b9-%e0%a4%b8%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%9a%e0%a4%be%e0%a4%b0/7884/feed/ 0
3 सुपरवाइजर सहित,महिला बाल विकास  अधिकारी 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार  https://satyagrahsamachar.in/%e0%a4%ac%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a5%80-%e0%a4%96%e0%a4%ac%e0%a4%b0/7860/ https://satyagrahsamachar.in/%e0%a4%ac%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a5%80-%e0%a4%96%e0%a4%ac%e0%a4%b0/7860/#respond Mon, 06 Oct 2025 09:49:24 +0000 https://satyagrahsamachar.in/?p=7860  

जुन्नारदेव |  पुलिस महानिदेशक लोकायुक्त  योगेश देशमुख के भ्रष्टाचार के विरुद्ध सख्त कार्यवाही किए जाने के निर्देश पर जबलपुर लोकायुक्त इकाई की ट्रेप कार्यवाही

आवेदिका – पूजा उइके पिता कन्हैया उइके उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम उमरघोड, तहसील जुन्नारदेव, जिला छिंदवाड़ा

आरोपिया- 1) सीमा पटेल पिता  राम जीवन पटेल उम्र 40 वर्ष पद परियोजना अधिकारी, पता कार्यालय परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास परियोजना, जुन्नारदेव, जिला छिंदवाड़ा

2)  आरती आम्रवंशी पति सी अर्जुन आम्रवंशी उम्र 35 साल, पद महिला सुपरवाइजर, पता कार्यालय परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास परियोजना, जुन्नारदेव, जिला छिंदवाड़ा

3) लक्ष्मी पंडोले पति  संतोष पंडोले उम्र 43 वर्ष, पद महिला सुपरवाइजर, पता कार्यालय परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास परियोजना, जुन्नारदेव जिला छिंदवाड़ा

4)  बिंदु माहौर पिता  माधवराव मोहोरे उम्र 52 वर्ष पद महिला सुपरवाइजर पता कार्यालय परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास परियोजना ,जुन्नारदेव, जिला छिंदवाड़ा,ट्रैप राशि -20000 रु (बीस हजार रु)

घटना (ट्रैप) दिनांक-06.10.2025

घटनास्थल- कार्यालय परियोजना अधिकारी, महिला एवं बाल विकास परियोजना, जुन्नारदेव, जिला छिंदवाड़ा

विवरण – आवेदिका पूजा उइके का महिला बाल विकास विभाग में ग्राम उमरघोड में वरीयता के आधार परआंगनबाड़ी सहायिका के पद पर चयन हुआ था। आवेदिका को जॉइनिंग लेटर देने के बाद इनाम के रूप में परियोजना अधिकारी सीमा पटेल के कहने पर सुपरवाइजर लक्ष्मी पंडोल तथा बिंदु माहोरे के द्वारा ₹50000 की मांग की जा रही थ । जिसे सत्यापन उपरांत आज दिनांक 06.10.2025 को सुपरवाइजर आरती आम्रवंशी को प्रथम किस्त के रूप में ₹20000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया ।आरोपियागण के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण  अधिनियम 1988 (संशोधन)2018 की धारा-7,13(1)B, 13(2),12 के अंतर्गत कार्यवाही की जा रही है।

ट्रेप दल सदस्य-दल प्रभारी निरीक्षक उमा कुशवाहा, निरीक्षक शशि मुस्कुले ,निरीक्षक जितेंद्र यादव एवं लोकायुक्त जबलपुर का दल।

]]>
https://satyagrahsamachar.in/%e0%a4%ac%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a5%80-%e0%a4%96%e0%a4%ac%e0%a4%b0/7860/feed/ 0
NSS-सर्वश्रेष्ठ कार्यक्रम अधिकारी के रूप में सम्मानित हुई -डॉ. रशिम नागवंशी https://satyagrahsamachar.in/%e0%a4%b8%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%97%e0%a5%83%e0%a4%b9-%e0%a4%b8%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%9a%e0%a4%be%e0%a4%b0/7828/ https://satyagrahsamachar.in/%e0%a4%b8%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%97%e0%a5%83%e0%a4%b9-%e0%a4%b8%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%9a%e0%a4%be%e0%a4%b0/7828/#respond Thu, 25 Sep 2025 14:59:52 +0000 https://satyagrahsamachar.in/?p=7828  

जुन्नारदेव ! 24 सितंबर को राष्ट्रीय सेवा योजना की 57 वी स्थापना वर्षगाठ के अवसर पर रानी दुर्गावती विश्वाविद्यालय द्वारा विश्वाविद्यालय के सर्वश्रेष्ठ जिला संगठक के रूप में छिंदवाड़ा जिले के रविंद्र नाफड़े एवं संभाग स्तरीय सर्वश्रेष्ठ कार्यक्रम अधिकारी के रूप में डॉ. रशिम नागवंशी शासकीय महाविद्यालय जुनारदेव को सम्मानित किया गया है।जुन्नारदेव महाविद्यालय की राजेश्वरी महोबे सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेविका के रूप में सम्मानित हुई है

श्री राम ने लिया जन्म, मन्नत पूरी होने पर पालने में झूले बच्चे,मारीच और सुबाहु का श्री राम ने किया वध

उनकी इस उपलब्धि पर राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम समन्वयक शोभाराम मेहरा, पीएम श्री एक्सीलेंस कॉलेज, छिंदवाड़ा के प्राचार्य डॉक्टर वाय के शर्मा, शासकीय महाविद्यालय जुन्नारदेव के प्राचार्य डॉक्टर ए.के.टांडेकर समस्त महाविद्यालय के प्राचार्य, डॉ संगीता वाशिंगटन ,प्रो आर.डी.वाडीवा, प्रो आर के चंदेल एवं गणमान्य नागरिकों ने बधाई प्रेषित की।

NSS DAY-महाविद्यालय में मनाया गया एन.एस.एस. दिवस

 

 

]]>
https://satyagrahsamachar.in/%e0%a4%b8%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%97%e0%a5%83%e0%a4%b9-%e0%a4%b8%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%9a%e0%a4%be%e0%a4%b0/7828/feed/ 0
आईटी एवं हेल्थ केयर के छात्र छात्राओं ने किया पुलिस थाने का भ्रमण https://satyagrahsamachar.in/%e0%a4%b8%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%97%e0%a5%83%e0%a4%b9-%e0%a4%b8%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%9a%e0%a4%be%e0%a4%b0/7813/ https://satyagrahsamachar.in/%e0%a4%b8%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%97%e0%a5%83%e0%a4%b9-%e0%a4%b8%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%9a%e0%a4%be%e0%a4%b0/7813/#respond Thu, 25 Sep 2025 02:26:20 +0000 https://satyagrahsamachar.in/?p=7813  

जुन्नारदेव |  नगर के शासकीय श्री नंदलाल सूद उत्कृष्ट विद्यालय जुन्नारदेव के आईटी एवं हेल्थ केयर में अध्यनरत छात्र छात्राओं ने जुन्नारदेव पुलिस थाना पहुंचकर थाने में की जाने वाली सूचना प्रौद्योगिकी से संबंधित विभिन्न गतिविधियों को जाना। छात्र-छात्राओं ने थाना प्रभारी राकेश बघेल एवं विद्यालय प्राचार्य सी एस दीक्षित के मार्गदर्शन में जुन्नारदेव पुलिस थाने का भ्रमण किया, जहां आरक्षक निलेश पाल द्वारा छात्राओं को थाने में की जाने वाली विभिन्न गतिविधियों से अवगत कराया गया, साथ ही एस आई पूनम उइके द्वारा साथ छात्र छात्राओं को अभिमन्यु अभियान के विषय में जानकारी दी गई।

बजरंग दल ग्रामीण इकाई का हुआ गठन

उप थाना प्रभारी मुकेश डोंगरे द्वारा छात्र-छात्राओं को विभिन्न प्रकार के अपराधों से बचने एवं अपने भविष्य निर्माण के विषय में बताया गया। शैक्षणिक भ्रमण में विद्यालय के शिक्षक संजय अरोरा, हेल्थ केयर शिक्षिका सीमा बघेले, आईटी शिक्षक अभय दुबे, शिक्षक अजय जैन, धर्मेंद्र मालवीय उपस्थित रहे।

]]>
https://satyagrahsamachar.in/%e0%a4%b8%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%97%e0%a5%83%e0%a4%b9-%e0%a4%b8%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%9a%e0%a4%be%e0%a4%b0/7813/feed/ 0