HomeBhopalMCU BHOPAL-पत्रकारिता विश्वविद्यालय में हिन्दी परिवार का एमसीयू महोत्सव 2025 सम्पन्न,कवि सम्मेलन,गायन,...

MCU BHOPAL-पत्रकारिता विश्वविद्यालय में हिन्दी परिवार का एमसीयू महोत्सव 2025 सम्पन्न,कवि सम्मेलन,गायन, नृत्य, रैंप वॉक,अभिनय एवं बैंड की हुई प्रस्तुति.

 

कवि चौधरी मदन मोहन “समर” डॉ. नुसरत मेहदी, दीपक शुक्ला “दनादन”,भुवन सिंह धांसू ने अपनी कविताओं से बांधा समा.
भोपाल : माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय के गणेश शंकर विद्यार्थी सभागार में हिन्दी परिवार द्वारा एमसीयू महोत्सव 2025 का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कवि सम्मेलन,गायन, नृत्य, रैंप वॉक आदि की प्रस्तुति हुई। एमसीयू महोत्सव का शुभारंभ विश्वविद्यालय के कुलगुरु विजय मनोहर तिवारी एवं देश ख्यात कवियों ने दीप प्रज्वलित कर किया।

 

साहित्य जगत में उल्लखेनीय एवं अभूतपूर्व योगदान के लिए हिन्दी परिवार द्वारा कवि चौधरी मदन मोहन “समर”, डॉ. नुसरत मेहदी, दीपक शुक्ला “दनादन”, भुवन सिंह धांसू, लोकेंद्र सिंह, विवेक सावरीकर “मृदुल” एवं डॉ. अरुण “अज्ञानी” को सम्मानित किया गया। कुलगुरु विजय मनोहर तिवारी ने अपने उद्बोधन में आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं। हिन्दी परिवार के अध्यक्ष ओमकार अवस्थी ने सर्वप्रथम स्वागत भाषण दिया एवं इसके पश्चात कवि सम्मेलन शुरु हुआ।

Braking News-Crime-चैकिंग के दौरान जीप  की विधिवत जब्ती ना बनाना एसडीओपी क़ो पड़ा महगा, एसडीओपी पूजा पांडे निलंबित

 

हास्य रस के ख्यात कवि भुवन सिंह धांसू एवं दीपक शुक्ल “दनादन” ने अपनी हास्य रचनाओं से श्रोताओं को खूब हंसाया।
वीर रस के ख्यात कवि चौधरी मदन मोहन “समर” ने अपनी वीर रस को कविताओं से युवाओं में देशभक्ति का जज्बा जगा दिया। मध्यप्रदेश उर्दू अकादमी की निदेशक डॉ. नुसरत मेहदी ने अपनी कविताओं से माहौल को खुशनुमा बना दिया।
कवि सम्मेलन में लोकेंद्र सिंह, विवेक सावरीकर “मृदुल” एवं डॉ.अरुण “अज्ञानी” ने भी अपनी कविताओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का संचालन विद्यार्थी उद्यांश और निखिल ने किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय की कुलसचिव प्रो. (डॉ.) पी. शशिकला, सभी विभागों के विभागाध्यक्ष, शिक्षक एवं हिन्दी परिवार के सक्रिय सदस्य विद्यार्थी यश, अभिषेक,अंकित, अलंकृता, आदित्य, ,प्रतीत, मुस्कान ,अन्वेय, स्नेहा, हर्ष,साक्षी,राज, रिचर्ड,सिमरन,लावण्या,अंकिता,आयीश,केशव,रुचिल,मनीष,विशाल,हेमंत,सक्षम,निखिल,आर्य,अमन,ऋषभ,अर्जित, दिशा,तुषार, सहित अनेक विद्यार्थी उपस्थित थे

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular