जुन्नारदेव | बजरंग दल प्रखंड प्रखंड संयोजक राहुल आम्रवंशी द्वारा राजा पटेल के सहयोग से जुन्नारदेव प्रखंड के ग्राम खजरी में बजरंग दल की ग्राम इकाई का गठन किया गया। बैठक के दौरान युवाओ के द्वारा बढ़ चढ़कर पूरे जोश से बजरंग दल की सदस्यता ग्रहण की।

ग्रामीण इकाई में प्रमुख दायित्ववान कार्यकर्ता ग्राम संयोजक बाला यदुवंशी, सह संयोजक मनोज यदुवंशी मनोज बेलवंशी, गौरक्षा प्रमुख अरविंद यदुवंशी, सुरक्षा प्रमुख मोहित यदुवंशी, बल उपासना प्रमुख रोहित यदुवंशी, विद्यालय प्रमुख सुमित यदुवंशी, साप्ताहिक मिलन प्रमुख बंटी यदुवंशी एवं 39 अन्य कार्यकर्ताओ द्वारा बजरंग दल की सदस्यता ग्रहण की गई। ग्रामीण इकाई के गठन में सोरभ नागवंशी एवं गगन बंदेवार की विशेष भूमिका रही।

