हम शिक्षक, हम शिक्षा की तस्वीर बदल देंगे, भारत के नन्हे मुन्ने की तकदीर बदल देंगे
जुन्नारदेव ! अजवानी फाउंडेशन जुन्नारदेव द्वारा सेवानिवृत शिक्षकों का सम्मान कार्यक्रम का आयोजन नगर पालिका मंगल भवन वार्ड क्रमांक 5 में रखा गया था। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष रमेश सालोडे, वार्ड क्रमांक 05 की पार्षद नीता शरद कुरोलिया, वार्ड 11 के पार्षद संजय जैन, वार्ड क्रमांक 10 पार्षद अरुणेश जायसवाल, वार्ड क्रमांक 04 की पार्षद सीमा चौरसिया, वार्ड क्रमांक 02 पार्षद दीप्ति कांता साहू, देवेंद्र टांडेकर उपस्थित रहे। कार्यक्रम में नगरीय क्षेत्र सहित ग्रामीण अंचल के सेवानिवृत्ति शिक्षकों ने अपनी भागीदारी दी। कार्यक्रम आयोजक डॉक्टर पी अजवानी ने उपस्थित शिक्षकों का स्वागत सम्मान किया गया। कार्यक्रम का संचालन अनुरोध शर्मा द्वारा किया गया।

कार्यक्रम के दौरान सेवानिवृत शिक्षकों ने अपने विचार व्यक्त किए। सेवानिवृत शिक्षिका सरस्वती बुनकर ने कहा कि हम शिक्षक, हम शिक्षा की तस्वीर बदल देंगे, भारत के नन्हे मुन्नो तकदीर बदल देंगे। शिक्षक हेमंत बुनकर द्वारा शिक्षा और शिक्षक का अटूट संबंध बताया। व्यापारी संघ के अध्यक्ष तरुण बत्रा ने वैदिक काल से वर्तमान तक की शिक्षा पर प्रकाश डाला, सेवानिवृत शिक्षक साबिर अली ने शिक्षक को समाज का आईना बताया। हरीश पांडे द्वारा समाज के उत्थान में शिक्षकों की विशेष योगदान के संबंध में विचार व्यक्त किए।
NSS-महाविद्यालय में NSS स्वयंसेवकों द्वारा किया गया पौधारोपण
कार्यक्रम आयोजन डॉ पी अजवानी ने सभी सेवानिवृत्ति शिक्षकों को स्वस्थ और मस्त रहने के टिप्स दिए उन्होंने योग को निमित्त दिनचर्या में ढालने की बात कही। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित समस्त सेवानिवृत शिक्षकों को उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का आभार अनुराग शर्मा द्वारा किया गया।
Aaj ki Rashi -खर्चो पर नियंत्रण रखें लाभ होगा देखें आपकी राशि

