छिंदवाड़ा जिले के झिरपा में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई
झिरपा !छिंदवाड़ा जिले में लगातार लोकायुक्त की कार्रवाई के बावजूद भी रिश्वतखोर अधिकारी रिश्वत लेने से बाज नहीं आ रहे हैं विगत 6 अक्टूबर 2025 को जुन्नारदेव में महिला बाल विकास अधिकारी के साथ तीन सुपरवाइजर को रंगे हाथ रिश्वत लेते लोकायुक्त की टीम द्वारा रंगे हाथों पकड़ा था
इसके बाद भी जिले के अधिकारी रिश्वत लेने से बाज नहीं आ रहे हैं लगातार जिले में हो रही कार्रवाई के बावजूद भी लोगों से रिश्वत मांगी जा रही है और लोकायुक्त की कार्यवाही लगातार निरंतर जारी है मगर अधिकारियों में किसी भी बात का डर नहीं है जिसका उदाहरण लगातार जिले में देखने को मिल रहा

पुलिस महानिदेशक लोकायुक्त योगेश देशमुख के भ्रष्टाचार के विरुद्ध सख्त कार्यवाही किए जाने के निर्देश पर जबलपुर लोकायुक्त इकाई की ट्रेप कार्यवाही
आवेदक – हरीश राय पिता श्री रमेश राय उम्र 26 वर्ष, निवासी ग्राम झिरपा, जिला छिंदवाड़ा
आरोपी- मुनीम प्रसाद पटेल पिता बाबूलाल पटेल उम्र 55 वर्ष ,पद-प्रभारी समिति प्रबंधक, पता कार्यालय आदिम जाति एवं सेवा सहकारिता समिति मर्यादा झिरपा, तहसील तामिया, जिला छिंदवाड़ा
घटना दिनांक–14.10.2025 ,ट्रैप राशि -59000 रु (उन्सठ हजार रु)
घटनास्थल- जिला सहकारी बैंक तामिया जिला छिंदवाड़ा
विवरण –आवेदक हरीश राय का झिरपा में श्री हरि नाम से वेयरहाउस है। वेयर हाउस मैं भंडारण को सुचारू रूप से चलने देने एवं ब्लैक लिस्ट में न डालने के एवज में आरोपी मुनीम प्रसाद पटेल द्वारा 59000 की रिश्वत की मांग की जा रही थी।जिसे सत्यापन उपरांत आज दिनांक 14.10.2025 को आरोपी मुनीम प्रसाद पटेल प्रभारी समिति प्रबंधक को ₹59000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया ।आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधन)2018 की धारा-7,13(1)B, 13(2) के अंतर्गत कार्यवाही की जा रही है।
ट्रेप दल सदस्य-दल प्रभारी निरीक्षक उमा कुशवाहा, निरीक्षक रेखा प्रजापति,निरीक्षक जितेंद्र यादव एवं लोकायुक्त जबलपुर का दल।

