News – Satyagrah Samachar https://satyagrahsamachar.in Satyagrah Samachar News Portal Fri, 31 Oct 2025 07:27:24 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9 CM Help desk -181 हेल्प डेस्क को ठेंगा दिखता शिक्षा विभाग, शिकायतकर्ता को फोन प्रथम पर धमकी देते दिलीप लोखंडे बाबू, सुने रिकार्डिंग https://satyagrahsamachar.in/%e0%a4%ac%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a5%80-%e0%a4%96%e0%a4%ac%e0%a4%b0/7985/ https://satyagrahsamachar.in/%e0%a4%ac%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a5%80-%e0%a4%96%e0%a4%ac%e0%a4%b0/7985/#respond Thu, 30 Oct 2025 17:43:50 +0000 https://satyagrahsamachar.in/?p=7985  

परासिया /मोडोंगरी | छिंदवाड़ा जिला कफ सिरप के मामले में  सुखिया में है छिंदवाड़ा जिले के परासिया ब्लॉक संकुल  केंद्र मोडोंगरी स्कूल का नया मामला सामने आया है जहां पर संकुल केंद्र मोर डोंगरी में तानाशाह राज चल रहा है मनमाने शिक्षकों का इनकम टैक्स काट लिया जाता है और इनकम टैक्स विभाग पर जमा नहीं किया जाता शिकायत करने के बाद बाबू द्वारा शिक्षक को  फोन पर धमकी दी जाती है कि तुझे देख लूंगा

पूरा मामला

इनकम टैक्स के नाम पर संकुल केंद्र मोडोंगरी के ग्राम कोठार पर पदस्थ शिक्षक जयनाथ नागवंशी की माह फरवरी 2025  की पेमेंट से 24483 रुपये इनकम टेक्स काटा  गया | यहां इनकम टैक्स विभाग द्वारा काटा गया किंतु शिक्षा विभाग द्वारा काटा गया इनकम टैक्स जुलाई माह 2025 तक इनकम टैक्स विभाग के पास जमा नहीं किया गया

शिकायत वापस लेने के लिए दिलीप लोखंडे बाबू जो संकुल मोडोगरी पर प बाबू के पद पर कार्यरत  हैँ  वह शिक्षक को फोन पर धमकी देते हैं कि तुम DEO ऑफिस चलो शिक्षक द्वारा बोला गया कि मैं DEoऑफिस नहीं जाऊंगा मेरी समस्या का निराकरण करें इसके पूर्व में मेरे द्वारा लिखित आवेदन दिया गया था

और उसका कोई निराकरण नहीं हुआ जिसके चलते मेरे द्वारा शिकायत दर्ज की गई है तो दिलीप लोखंडे बाबू द्वारा फोन पर धमकी दी जाती है की देख लूंगा तुझे

शिक्षक को दिलीप लोखंडे बाबू द्वारा बोला गया तेरी हेकड़ी निकलता हूं

सुने रिकार्डिंग दिलीप लोखंडे बाबू की,सुने 3 रिकार्डिंग

                          AUD-20251030-WA0020  

नई कर व्यवस्था (डिफ़ॉल्ट) आयकर विभाग

इस व्यवस्था को केंद्रीय बजट 2025 में संशोधित किया गया था, ताकि इसे और अधिक आकर्षक बनाया जा सके, विशेष रूप से मध्यम आय वर्ग के लिए, कर-मुक्त सीमा को बढ़ाकर और बढ़ी हुई छूट प्रदान करके।

वित्त वर्ष 2025-2026 के लिए कर स्लैब:

₹4 लाख तक: शून्य

₹4 लाख से ₹8 लाख: 5%

₹8 लाख से ₹12 लाख: 10%

₹12 लाख से ₹16 लाख: 15%

₹16 लाख से ₹20 लाख: 20%

₹20 लाख से ₹24 लाख: 25%

₹24 लाख से ऊपर: 30%

प्रभावी कर-मुक्त आय

सभी व्यक्तियों के लिए: धारा 87ए के तहत बढ़ी हुई छूट के कारण 12 लाख रुपये तक की आय प्रभावी रूप से कर-मुक्त है।

वेतनभोगी व्यक्तियों के लिए: ₹75,000 की मानक कटौती शामिल होने पर ₹12.75 लाख तक की आय प्रभावी रूप से कर-मुक्त है।

प्रमुख विशेषताऐं

कम छूट और कटौती उपलब्ध हैं, हालांकि वेतनभोगी कर्मचारियों के लिए मानक कटौती प्रदान की जाती है।

इस व्यवस्था के अंतर्गत वरिष्ठ या अति वरिष्ठ नागरिकों के लिए कोई विशेष रियायती स्लैब दरें नहीं हैं। नई कर व्यवस्था (डिफ़ॉल्ट)

इस व्यवस्था को केंद्रीय बजट 2025 में संशोधित किया गया था, ताकि इसे और अधिक आकर्षक बनाया जा सके, विशेष रूप से मध्यम आय वर्ग के लिए, कर-मुक्त सीमा को बढ़ाकर और बढ़ी हुई छूट प्रदान करके।

वित्त वर्ष 2025-2026 के लिए कर स्लैब:

₹4 लाख तक: शून्य

₹4 लाख से ₹8 लाख: 5%

₹8 लाख से ₹12 लाख: 10%

₹12 लाख से ₹16 लाख: 15%

₹16 लाख से ₹20 लाख: 20%

₹20 लाख से ₹24 लाख: 25%

₹24 लाख से ऊपर: 30%

प्रभावी कर-मुक्त आय सभी व्यक्तियों के लिए: धारा 87ए के तहत बढ़ी हुई छूट के कारण 12 लाख रुपये तक की आय प्रभावी रूप से कर-मुक्त है।

वेतनभोगी व्यक्तियों के लिए: ₹75,000 की मानक कटौती शामिल होने पर ₹12.75 लाख तक की आय प्रभावी रूप से कर-मुक्त है।

प्रमुख विशेषताऐं

कम छूट और कटौती उपलब्ध हैं, हालांकि वेतनभोगी कर्मचारियों के लिए मानक कटौती प्रदान की जाती है।

इस व्यवस्था के अंतर्गत वरिष्ठ या अति वरिष्ठ नागरिकों के लिए कोई विशेष रियायती स्लैब दरें नहीं हैं।

इनकम टैक्स विभाग द्वारा दिशा और गाइडलाइन जारी की गई है कि ऐसे सरकारी कर्मचारी जिनकी इनकम 12 लख रुपए से अधिक है वहां इनकम टैक्स के दायरे में आते हैं किंतु यहां शिक्षा विभाग द्वारा  जयनाथ नागवंशी पेमेंट से राशि काट ली जा रही है और शिक्षा विभाग द्वारा आयकर विभाग में वहां राशि जमा नहीं की जा रही जिसकी शिकायत शिक्षक द्वारा बी.ई. ओ ऑफिस और जिला शिक्षा अधिकारी के पास लिखित आवेदन के रूप में की गई

किंतु ब्लॉक एजुकेशन ऑफिसर द्वारा और जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा इसके विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं की गई इससे प्रताड़ित होकर शिक्षक ने 181 पर शिकायत को दर्ज किया

शिकायत वापस लेने के लिए दिलीप लोखंडे बाबू जो संकुल मोडोगरी पर प बाबू के पद पर कार्यरत  हैँ  वह शिक्षक को फोन पर धमकी देते हैं कि तुम DEO ऑफिस चलो शिक्षक द्वारा बोला गया कि मैं DEoऑफिस नहीं जाऊंगा मेरी समस्या का निराकरण करें इसके पूर्व में मेरे द्वारा लिखित आवेदन दिया गया था

और उसका कोई निराकरण नहीं हुआ जिसके चलते मेरे द्वारा शिकायत दर्ज की गई है तो दिलीप लोखंडे बाबू द्वारा फोन पर धमकी दी जाती है की देख लूंगा तुझे

सुने रिकार्डिंग दिलीप लोखंडे बाबू की,सुने 3 रिकार्डिंग

                          AUD-20251030-WA0020  

शिक्षक को दिलीप लोखंडे बाबू द्वारा बोला गया तेरी हेकड़ी निकलता हूं क्या 181 की शिकायत लगाने के बाद किसी बाबू को यहां अधिकार है कि वह किसी शिक्षक को इस प्रकार से फोन पर बोल सकता है????

अपने अधिकारों के लिए सरकार द्वारा बनाए गए पोर्टल पर शिकायत करना क्या कानूनी जुर्म है एक कर्मचारी दूसरे कर्मचारियों को इस प्रकार से दबाव बनाता है ,अभद्रतापूर्ण व्यवहार करता है ????  फोन पर बातें करने पर बाबू पर कोई कार्रवाई की जा सकती है??

BEO  OFFICE RECARDING

AUD-20251030-WA0021

 

अगर दिलीप लोखंडे बाबू को आर्थिक रूप से कोई लाभ नहीं हो रहा तो विभाग द्वारा काटा इनकम टैक्स के मुद्दे को दिलीप लोखंडे बाबू खुद पर क्यों ले रहे हैं यहां सोचने वाला अहम मुद्दा है????? 

दिलीप लोखंडे बाबू फोन पर धमकी देते हैं कि तुझे देख लूंगा यदि 181 पर शिकायत करना कानून जुर्म है तो मुख्यमंत्री 181 शिकायत प्रारंभ नहीं करते किंतु दिलीप लोखंडे बाबू इस बात से शायद बेखबर है कि 181 शिकायत लोगों की समस्या का निवारण हेतु बनाया गया है

लोखंडे बाबू के द्वारा दी गई धमकी की लिखी शिकायत थाने में दर्ज की गई है 

 

]]>
https://satyagrahsamachar.in/%e0%a4%ac%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a5%80-%e0%a4%96%e0%a4%ac%e0%a4%b0/7985/feed/ 0
MCU BHOPAL-पत्रकारिता विश्वविद्यालय में हिन्दी परिवार का एमसीयू महोत्सव 2025 सम्पन्न,कवि सम्मेलन,गायन, नृत्य, रैंप वॉक,अभिनय एवं बैंड की हुई प्रस्तुति. https://satyagrahsamachar.in/%e0%a4%b8%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%97%e0%a5%83%e0%a4%b9-%e0%a4%b8%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%9a%e0%a4%be%e0%a4%b0/7917/ https://satyagrahsamachar.in/%e0%a4%b8%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%97%e0%a5%83%e0%a4%b9-%e0%a4%b8%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%9a%e0%a4%be%e0%a4%b0/7917/#respond Fri, 10 Oct 2025 16:19:11 +0000 https://satyagrahsamachar.in/?p=7917  

कवि चौधरी मदन मोहन “समर” डॉ. नुसरत मेहदी, दीपक शुक्ला “दनादन”,भुवन सिंह धांसू ने अपनी कविताओं से बांधा समा.
भोपाल : माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय के गणेश शंकर विद्यार्थी सभागार में हिन्दी परिवार द्वारा एमसीयू महोत्सव 2025 का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कवि सम्मेलन,गायन, नृत्य, रैंप वॉक आदि की प्रस्तुति हुई। एमसीयू महोत्सव का शुभारंभ विश्वविद्यालय के कुलगुरु विजय मनोहर तिवारी एवं देश ख्यात कवियों ने दीप प्रज्वलित कर किया।

 

साहित्य जगत में उल्लखेनीय एवं अभूतपूर्व योगदान के लिए हिन्दी परिवार द्वारा कवि चौधरी मदन मोहन “समर”, डॉ. नुसरत मेहदी, दीपक शुक्ला “दनादन”, भुवन सिंह धांसू, लोकेंद्र सिंह, विवेक सावरीकर “मृदुल” एवं डॉ. अरुण “अज्ञानी” को सम्मानित किया गया। कुलगुरु विजय मनोहर तिवारी ने अपने उद्बोधन में आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं। हिन्दी परिवार के अध्यक्ष ओमकार अवस्थी ने सर्वप्रथम स्वागत भाषण दिया एवं इसके पश्चात कवि सम्मेलन शुरु हुआ।

Braking News-Crime-चैकिंग के दौरान जीप  की विधिवत जब्ती ना बनाना एसडीओपी क़ो पड़ा महगा, एसडीओपी पूजा पांडे निलंबित

 

हास्य रस के ख्यात कवि भुवन सिंह धांसू एवं दीपक शुक्ल “दनादन” ने अपनी हास्य रचनाओं से श्रोताओं को खूब हंसाया।
वीर रस के ख्यात कवि चौधरी मदन मोहन “समर” ने अपनी वीर रस को कविताओं से युवाओं में देशभक्ति का जज्बा जगा दिया। मध्यप्रदेश उर्दू अकादमी की निदेशक डॉ. नुसरत मेहदी ने अपनी कविताओं से माहौल को खुशनुमा बना दिया।
कवि सम्मेलन में लोकेंद्र सिंह, विवेक सावरीकर “मृदुल” एवं डॉ.अरुण “अज्ञानी” ने भी अपनी कविताओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का संचालन विद्यार्थी उद्यांश और निखिल ने किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय की कुलसचिव प्रो. (डॉ.) पी. शशिकला, सभी विभागों के विभागाध्यक्ष, शिक्षक एवं हिन्दी परिवार के सक्रिय सदस्य विद्यार्थी यश, अभिषेक,अंकित, अलंकृता, आदित्य, ,प्रतीत, मुस्कान ,अन्वेय, स्नेहा, हर्ष,साक्षी,राज, रिचर्ड,सिमरन,लावण्या,अंकिता,आयीश,केशव,रुचिल,मनीष,विशाल,हेमंत,सक्षम,निखिल,आर्य,अमन,ऋषभ,अर्जित, दिशा,तुषार, सहित अनेक विद्यार्थी उपस्थित थे

]]>
https://satyagrahsamachar.in/%e0%a4%b8%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%97%e0%a5%83%e0%a4%b9-%e0%a4%b8%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%9a%e0%a4%be%e0%a4%b0/7917/feed/ 0
 फंड निकालने के एवज में 20 हजार की रिश्वत लेते नेत्र सहायक को रंगे हाथों पकड़ा ,लोकायुक्त की कार्रवाई. https://satyagrahsamachar.in/blog/7869/ https://satyagrahsamachar.in/blog/7869/#respond Mon, 06 Oct 2025 10:45:20 +0000 https://satyagrahsamachar.in/?p=7869 टीकमगढ़। जिला अस्पताल में लोकायुक्त टीम सागर ने नेत्र सहायक को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा है। रिटायर कर्मचारी द्वारा रिश्वत रुपी केमिकल लगे हुए नोट देने के बाद जैसे ही इशारा किया, तो टीम के सदस्य पहुंच गए और नेत्र सहायक से बीस हजार रुपये जब्त किए। इस कार्रवाई के बाद अस्पताल में हड़कंप मच गया और कई अधिकारी अपने सीट से गायब हो गए।

शिकायतकर्ता रमेश चंद्र नायक निवासी पहाड़ी बुजुर्ग ने बताया कि वह स्वास्थ्य विभाग में स्वास्थ्य पर्यवेक्षक के पद पर पदस्थ थे। हाल ही में रिटायर हुए हैं, जिनके रिटायरमेंट के बाद मिलने वाले फंड के भुगतान के लिए स्थापना बाबू संतोष अंबेडकर से कहा, तो उन्होंने नेत्र सहायक उमेश जैन से मिलने को कहा। उमेश जैन से मिलने पर उन्होंने 30 हजार रुपये रिश्वत की मांग की। इसमें 28 हजार रुपये देना तय हुआ था।

]]>
https://satyagrahsamachar.in/blog/7869/feed/ 0
लापरवाही/ शर्मनाक मामला – अस्पताल में चूहों के चबाने से, दो दिन में दो बच्चे की मौत https://satyagrahsamachar.in/%e0%a4%b8%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%97%e0%a5%83%e0%a4%b9-%e0%a4%b8%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%9a%e0%a4%be%e0%a4%b0/7756/ https://satyagrahsamachar.in/%e0%a4%b8%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%97%e0%a5%83%e0%a4%b9-%e0%a4%b8%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%9a%e0%a4%be%e0%a4%b0/7756/#respond Wed, 03 Sep 2025 10:14:21 +0000 https://satyagrahsamachar.in/?p=7756 इंदौर ! शासकीय महाराजा यशवंतराव अस्पताल में लापरवाही का एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। अस्पताल के पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग के NICU में रविवार और सोमवार को दो नवजात शिशुओं को चूहों ने कुतर दिया था। इसमें से एक नवजात की मंगलवार को और दूसरे की आज मौत हो गई।

खाटू श्याम कीर्तन संध्या का आयोजन आज 

 

डॉ. अरविंद घनघोरिया ने लापरवाही बरतने वाली नर्स श्वेता चौहान और आकांक्षा बेंजामिन को निलंबित कर दिया। नर्सिंग सुपरिंटेंडेंट मारग्रेट जोसेफ को भी हटा दिया गया। ICU इंचार्ज समेत कई जिम्मेदार कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं।

सूत्रों के अनुसार बताया जा रहा है कि 

एक नवजात बच्ची धार जिले के गढ़ की रहने वाली थी, जबकि दूसरा बच्चा देवास जिले के कमलापुर के परिवार से संबंधित है। बच्ची को 31 अगस्त को भर्ती कराया गया था, जहां उसे चूहे ने हाथ में काटा था। डॉक्टरों का कहना है कि बच्ची पहले से ही बेहद नाजुक हालत में थी, उसका वजन मात्र 1.2 किलो था और हीमोग्लोबिन भी काफी कम था।

महाविद्यालय विकास को लेकर की गई चर्चा ,खेल मैदान निर्माण पहली प्राथमिकता – अंकित सोनी 

 

स्वास्थ्य कमिश्नर ने डीन से जवाब मांगा है और कहा है कि यह घटना अस्पताल प्रशासन की घोर लापरवाही का उदाहरण है। वहीं, अस्पताल में पेस्ट कंट्रोल की जिम्मेदारी संभाल रही एजाइल कंपनी पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है, क्योंकि जांच में पाया गया कि पेस्ट कंट्रोल केवल दिखावे के लिए किया जा रहा था।

डीन ने सात दिन में जांच रिपोर्ट देने के लिए कमेटी गठित की है। इस घटना ने एक बार फिर मध्य प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं पर सवाल खड़े कर दिया है साथ ही सरकारीअस्पतालों मैं हो रही लापरवाही को उजागर कर रहा है

]]>
https://satyagrahsamachar.in/%e0%a4%b8%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%97%e0%a5%83%e0%a4%b9-%e0%a4%b8%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%9a%e0%a4%be%e0%a4%b0/7756/feed/ 0