MH – Satyagrah Samachar https://satyagrahsamachar.in Satyagrah Samachar News Portal Tue, 11 Nov 2025 03:18:25 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0 संत भूरा भगत कतिया समाज समिति, जुन्नारदेव द्वारा दीपावली मिलन समारोह,मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह संपन्न https://satyagrahsamachar.in/blog/8013/ https://satyagrahsamachar.in/blog/8013/#respond Tue, 11 Nov 2025 03:03:58 +0000 https://satyagrahsamachar.in/?p=8013  

जुन्नारदेव | मध्य प्रदेश – संत भूरा भगत कतिया समाज समिति, जुन्नारदेव द्वारा आयोजित दीपावली मिलन समारोह और मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह अत्यंत हर्ष और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में समाज के प्रतिष्ठित जन, मेधावी छात्र-छात्राएं और वरिष्ठ नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान, उपस्थित अतिथियों द्वारा मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र और पेन-डायरी देकर सम्मानित किया गया एवं उनके उज्‍जवल की शुभकामनायें भी दी गई ।

 

साथ ही स्‍थानीय एवं विभिन्‍न जिलों से पधारे वरिष्ठजनों जिन्‍होने समाज को अपने अथक प्रयासों से आगे बढाने का काम किया है उन्‍हे शाल और श्रीफल से सम्मानित कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया गया। कार्यक्रम में शामिल होने वाले सजातीय बंधुओ में छत्‍तीसगढ़, बालाघाट, जबलपुर, सिवनी, नागपुर, बैतूल, नर्मदा पुरम, भोपाल , छिंदवाड़ा एवं जुन्नारदेव के स्थानीय एवं दूरस्‍थ ग्रामीण छत्रो से समाजसेवी की उपस्थिति में कार्यक्रम का सफलतापूर्वक संपन्न हुआ

सर्वप्रथम संत भूरा भगत की प्रतिमा की पूजन की गई इसके बाद अतिथियों का स्वागत समिति के सदस्यों द्वारा किया गया इसके उपरांत 10वीं और 12वीं में अच्छे अंक अर्जित करने वाले छात्र एवं छात्राओं को मुख्य अतिथि जो अलग-अलग विधानसभा एवं राज्य से आए हुए थे उनके हाथों से मेधावी छात्र एवं छात्राओं को प्रशस्ति पत्र के साथ ही पेन और डायरी देकर सम्मानित किया गया इसके बाद कार्यक्रम में उपस्थित सामाजिक वरिष्‍ठजनों का भी समिति के सदस्यों के द्वारा शॉल श्रीफल देकर सम्‍मानित किया गया। इसके बाद मुख्य अतिथियों के द्वारा समाज हित में अपने-अपने विचार व्यक्त किए गए इसके बाद भोजन की व्यवस्था की गई

संपूर्ण कार्यक्रम में समिति के सदस्य की अहम भूमिका रही समिति के सभी सदस्यों ने अपने-अपने कर्तव्यों पालन किया

संपूर्ण कार्यक्रम के दौरान मंच संचालन राधेश्याम ग्यासवंशी, मनोज जोहरे, दिनेश ढाकरिया के द्वारा किया गया। वहीं कार्यक्रम के दौरान देवेंद्र ठाकरे के द्वारा सुंदर और मधुर गीत प्रस्तुत किए और गीतो की ध्वनि से कार्यक्रम में चार चांद लग गये | अंत में समिति के अध्यक्ष द्वारा विभिन्न क्षेत्रों से आए सामाजिक बंधु कार्यक्रम के दौरान उपस्थित संपूर्ण कार्यक्रम में मौजूद रहे छात्र एवं छात्राएं एवं कार्यक्रम में मौजूद सभी समिति के सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया साथी अध्यक्ष द्वारा इस कार्यक्रम में जो भी सदस्य ने अपना सहयोग प्रदान किया और कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति का सहयोग किया उनका भी आभार व्यक्त किया गया जिन्होंने अपनी आय का कुछ भाग समिति के कार्यक्रम हेतु समिति को दान दिया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से आदरणीय सुखनंदन जावरे,राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त गुरुचरण खरे, राकेश नागेश, डी डी आरसे, जिला पंचायत सदस्‍य जानकी खरे, सनत बेलवंशी समाज के जनप्रतिनिधि सामाजिक राजनीतिक उपस्थित रहे।

यहां समिति के सदस्य संरक्षक मनोज जौहरे, कार्यक्रम अध्यक्ष राकेश आरसे, अध्यक्ष राकेश कुमार बारासिया, उपाध्यक्ष राकेश खरे, कोषाध्यक्ष मोहन चंचलेश, सचिव प्रदीप सूर्यवंशी, कृष्ण कुमार खोबरे, , मनोज बेलवंशी, दुर्गेश बेलवंशी,दिनेश ढाकरिया ,अनिल सोनवंशी, देवेन्द्र ठाकरे,राधेश्याम ग्यासवंशी शिव बानवंशी, जीवन राकेशिया राजकुमार नागवंशी, लक्ष्मी प्रसाद नागवंशी, सेवक आरसे, राजेश चोकसे ,हरिशंकर बारसिया, शरद शिववेदी, राजकुमार बेलवंशी क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ताओं का विशेष सहयोग समिति को प्रदान किया गया।

]]>
https://satyagrahsamachar.in/blog/8013/feed/ 0