hindu samaj – Satyagrah Samachar https://satyagrahsamachar.in Satyagrah Samachar News Portal Sat, 20 Sep 2025 00:21:03 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.4 नवरात्रि में गरबा आयोजन के संबंध में विश्व हिंदू परिषद ने सौंपा ज्ञापन  https://satyagrahsamachar.in/%e0%a4%b8%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%97%e0%a5%83%e0%a4%b9-%e0%a4%b8%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%9a%e0%a4%be%e0%a4%b0/7794/ https://satyagrahsamachar.in/%e0%a4%b8%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%97%e0%a5%83%e0%a4%b9-%e0%a4%b8%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%9a%e0%a4%be%e0%a4%b0/7794/#respond Sat, 20 Sep 2025 00:21:03 +0000 https://satyagrahsamachar.in/?p=7794  

जुन्नारदेव | आगामी 22 सितंबर से नवरात्रि में देवी उपासना के पर्व के अवसर पर, गरबा आयोजित करने वाले आयोजकों को फूहड़ एवं अश्लील गीतों पर नृत्य पर रोकथाम एवं विधर्मियाँ, शराबियों को गरबा पंडालों में प्रवेश ना देने की शर्त पर ही पुलिस की अनुमति प्रदान करने के संबंध में थाना प्रभारी राकेश बघेल को ज्ञापन सोपा गया है।

ज्ञापन की प्रतिलिपि जिला कलेक्टर छिंदवाड़ा, एसपी छिंदवाड़ा, एसडीओपी जुन्नारदेव, एसडीएम जुन्नारदेव को सौंपी गई है। ज्ञापन में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल द्वारा कहा गया कि हिन्दू धर्म की परम आराध्य माता जगदंबा की आराधना का पर्व नवरात्रि में “गरबा उत्सव विशुद्ध रूप से माता के चरणों में, अपने आप को समर्पित कर, माता के समक्ष भक्ति भाव से नृत्य प्रस्तुत करने का माध्यम है।

लेकिन कतिपय लोगों द्वारा इस भक्ति भावना को भुनाने के लिए व्यवसायिक स्वरूप देने का कुत्सित प्रयास किया जाता है। जो भारत की संस्कृति पर आधात तो है ही साथ ही जनभावनाओं को भी आहत करता है। कमाई के चक्कर में कोई भी गरवा आयोजक अश्लील गीतों और भौडे नृत्यों का प्रशिक्षण देकर, नशा मुहैया कराकर युवाओं को भटकाने का प्रयास ना करवा पाये यह पुलिस प्रशासन को सुनिश्चित करना चाहिए एवं स्पष्ट निर्देश के साथ ही अनुमति प्रदान करे। विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल गरबा की आड़ में किसी भी प्रकार की नशेबाजी अलीलता, फूहड़ता और गरबा उत्सव में कोई भी नशेबाज, विधर्मी, जेहादी प्रवेश करें यह बर्दाश्त नहीं करेगा उन्होंने पुलिस प्रशासन से आग्रह है

कि नवरात्रि के अवसर पर गरबा पंडाल, पूजा पंडालों एवं मंदिरों के आस पास पुलिस गश्त बढ़ाई जाए। माताओं/बहिनों और बेटियों पर कु‌ष्टि रखने वाले जेहादियों पर, त्वरित एवं सख्त कार्यवाही सुनिश्चित हो। अन्यथा विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ता, अनधिकृत प्रवेश करने वालों को रोकने के लिए, बाध्य होगें। ज्ञापन सौंपने के दौरान प्रखंड संयोजक राहुल आम्रवंशी , प्रखंड सह संयोजक हिमांशु नागवंशी ,अनिकेत रनसुरे , सोरभ नागवंशी , सतीश सूर्यवंशी, कमलेश मशराम,पिंटू सोनी ,निलेश वाइकर, अरविंद, अमित सालवे, विपिन बिंदवारी, राजा सावनेर, विकाश , तरुण , सहित बड़ी संख्या में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के पदाधिकारी एवं सदस्यों उपस्थित थे।

]]>
https://satyagrahsamachar.in/%e0%a4%b8%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%97%e0%a5%83%e0%a4%b9-%e0%a4%b8%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%9a%e0%a4%be%e0%a4%b0/7794/feed/ 0