Harsh yaduwanshi – Satyagrah Samachar https://satyagrahsamachar.in Satyagrah Samachar News Portal Sun, 13 Jul 2025 10:51:06 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.4 कानूनी जागरूकता एवं सतर्कता कार्यशाला का हुआ आयोजन https://satyagrahsamachar.in/%e0%a4%b8%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%97%e0%a5%83%e0%a4%b9-%e0%a4%b8%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%9a%e0%a4%be%e0%a4%b0/7638/ https://satyagrahsamachar.in/%e0%a4%b8%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%97%e0%a5%83%e0%a4%b9-%e0%a4%b8%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%9a%e0%a4%be%e0%a4%b0/7638/#respond Sun, 13 Jul 2025 10:51:06 +0000 https://satyagrahsamachar.in/?p=7638  

हिरदागढ  | आदर्श शिवोम विद्या मंदिर विद्यालय बाह्मणवाड़ा में श्री कान्हा विधिक परामर्श केंद्र के संचालक अधिवक्ता हर्ष यदुवंशी के द्वारा समाज में विधिक चेतना एवं विद्यालयों में छात्र छात्राओं में संवैधानिक अधिकारों, कर्तव्यों, साइबर सुरक्षा तथा सामान्य कानून के प्रति जागरूकता लाने के लिए एक दिवसीय कानूनी जागरूकता एवं सतर्कता कार्यशाला का आयोजन किया।

कार्यशाला का प्रारंभ मां सरस्वती की पूजन एवं डॉ भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया साथ ही श्री कान्हा विधिक परामर्श केंद्र के संचालक अधिवक्ता हर्ष यदुवंशी के द्वारा शाला प्रधानाचार्य एवं समस्त शिक्षकों का भेंट दे स्वागत किया गया एवं बच्चों के लिए उपहार का वितरण किया गया एवं शाला परिवार के द्वारा अधिवक्ता हर्ष यदुवंशी का भी भेंट दे कर पुष्पहार से स्वागत किया गया

कार्यशाला में विद्यालय के छात्र- छात्राओं एवं शिक्षकों को संबोधित करते हुए वक्ता अधिवक्ता हर्ष यदुवंशी ने सोशल मीडिया , साइबर स्पेस एवं पॉक्सो अधिनियम,किशोर न्याय अधिनियम, सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, शिक्षा का अधिकार अधिनियम और अन्य महत्वपूर्ण कानूनों पर विस्तार से सरल शब्दों में बच्चों को कानूनी के प्रति जागरूक किया एवं बच्चों और शिक्षकों के द्वारा पूछे गए प्रश्नों का भी जवाब दिया।

कार्यशाला के आयोजक अधिवक्ता हर्ष यदुवंशी के द्वारा बताया गया कि इसी तरह सभी विद्यालयों में जागरूकता कार्यशाला का आयोजन कर छात्र – छात्राओं में कानूनी जागरूकता लाने का कार्य किया जाएगा।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य  भूपेंद्र पटेल  मुख्य वक्ता अधिवक्ता हर्ष यदुवंशी एवं सहयोगी अरुण यदुवंशी कपिल यदुवंशी उपस्थित रहे।

श्री कान्हा विधिक परामर्श केंद्र छिंदीकामथ

संचालक – अधिवक्ता हर्ष यदुवंशी

आयोजक – कानूनी जागरूकता एवं सतर्कता कार्यशाला

]]>
https://satyagrahsamachar.in/%e0%a4%b8%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%97%e0%a5%83%e0%a4%b9-%e0%a4%b8%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%9a%e0%a4%be%e0%a4%b0/7638/feed/ 0