Blog – Satyagrah Samachar https://satyagrahsamachar.in Satyagrah Samachar News Portal Tue, 11 Nov 2025 03:18:25 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.1 संत भूरा भगत कतिया समाज समिति, जुन्नारदेव द्वारा दीपावली मिलन समारोह,मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह संपन्न https://satyagrahsamachar.in/blog/8013/ https://satyagrahsamachar.in/blog/8013/#respond Tue, 11 Nov 2025 03:03:58 +0000 https://satyagrahsamachar.in/?p=8013  

जुन्नारदेव | मध्य प्रदेश – संत भूरा भगत कतिया समाज समिति, जुन्नारदेव द्वारा आयोजित दीपावली मिलन समारोह और मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह अत्यंत हर्ष और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में समाज के प्रतिष्ठित जन, मेधावी छात्र-छात्राएं और वरिष्ठ नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान, उपस्थित अतिथियों द्वारा मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र और पेन-डायरी देकर सम्मानित किया गया एवं उनके उज्‍जवल की शुभकामनायें भी दी गई ।

 

साथ ही स्‍थानीय एवं विभिन्‍न जिलों से पधारे वरिष्ठजनों जिन्‍होने समाज को अपने अथक प्रयासों से आगे बढाने का काम किया है उन्‍हे शाल और श्रीफल से सम्मानित कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया गया। कार्यक्रम में शामिल होने वाले सजातीय बंधुओ में छत्‍तीसगढ़, बालाघाट, जबलपुर, सिवनी, नागपुर, बैतूल, नर्मदा पुरम, भोपाल , छिंदवाड़ा एवं जुन्नारदेव के स्थानीय एवं दूरस्‍थ ग्रामीण छत्रो से समाजसेवी की उपस्थिति में कार्यक्रम का सफलतापूर्वक संपन्न हुआ

सर्वप्रथम संत भूरा भगत की प्रतिमा की पूजन की गई इसके बाद अतिथियों का स्वागत समिति के सदस्यों द्वारा किया गया इसके उपरांत 10वीं और 12वीं में अच्छे अंक अर्जित करने वाले छात्र एवं छात्राओं को मुख्य अतिथि जो अलग-अलग विधानसभा एवं राज्य से आए हुए थे उनके हाथों से मेधावी छात्र एवं छात्राओं को प्रशस्ति पत्र के साथ ही पेन और डायरी देकर सम्मानित किया गया इसके बाद कार्यक्रम में उपस्थित सामाजिक वरिष्‍ठजनों का भी समिति के सदस्यों के द्वारा शॉल श्रीफल देकर सम्‍मानित किया गया। इसके बाद मुख्य अतिथियों के द्वारा समाज हित में अपने-अपने विचार व्यक्त किए गए इसके बाद भोजन की व्यवस्था की गई

संपूर्ण कार्यक्रम में समिति के सदस्य की अहम भूमिका रही समिति के सभी सदस्यों ने अपने-अपने कर्तव्यों पालन किया

संपूर्ण कार्यक्रम के दौरान मंच संचालन राधेश्याम ग्यासवंशी, मनोज जोहरे, दिनेश ढाकरिया के द्वारा किया गया। वहीं कार्यक्रम के दौरान देवेंद्र ठाकरे के द्वारा सुंदर और मधुर गीत प्रस्तुत किए और गीतो की ध्वनि से कार्यक्रम में चार चांद लग गये | अंत में समिति के अध्यक्ष द्वारा विभिन्न क्षेत्रों से आए सामाजिक बंधु कार्यक्रम के दौरान उपस्थित संपूर्ण कार्यक्रम में मौजूद रहे छात्र एवं छात्राएं एवं कार्यक्रम में मौजूद सभी समिति के सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया साथी अध्यक्ष द्वारा इस कार्यक्रम में जो भी सदस्य ने अपना सहयोग प्रदान किया और कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति का सहयोग किया उनका भी आभार व्यक्त किया गया जिन्होंने अपनी आय का कुछ भाग समिति के कार्यक्रम हेतु समिति को दान दिया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से आदरणीय सुखनंदन जावरे,राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त गुरुचरण खरे, राकेश नागेश, डी डी आरसे, जिला पंचायत सदस्‍य जानकी खरे, सनत बेलवंशी समाज के जनप्रतिनिधि सामाजिक राजनीतिक उपस्थित रहे।

यहां समिति के सदस्य संरक्षक मनोज जौहरे, कार्यक्रम अध्यक्ष राकेश आरसे, अध्यक्ष राकेश कुमार बारासिया, उपाध्यक्ष राकेश खरे, कोषाध्यक्ष मोहन चंचलेश, सचिव प्रदीप सूर्यवंशी, कृष्ण कुमार खोबरे, , मनोज बेलवंशी, दुर्गेश बेलवंशी,दिनेश ढाकरिया ,अनिल सोनवंशी, देवेन्द्र ठाकरे,राधेश्याम ग्यासवंशी शिव बानवंशी, जीवन राकेशिया राजकुमार नागवंशी, लक्ष्मी प्रसाद नागवंशी, सेवक आरसे, राजेश चोकसे ,हरिशंकर बारसिया, शरद शिववेदी, राजकुमार बेलवंशी क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ताओं का विशेष सहयोग समिति को प्रदान किया गया।

]]>
https://satyagrahsamachar.in/blog/8013/feed/ 0
अंतर महाविद्यालय युवा उत्सव की,साहित्यिक पक्ष की विधाओं का हुआ आयोजन https://satyagrahsamachar.in/blog/7931/ https://satyagrahsamachar.in/blog/7931/#respond Tue, 14 Oct 2025 14:23:02 +0000 https://satyagrahsamachar.in/?p=7931  

जुन्नारदेव !  शासकीय महाविद्यालय जुन्नारदेव में जारी अंतर महाविद्यालय युवा उत्सव प्रतियोगिता के दूसरे दिन साहित्यिक पक्ष की विधाओं का आयोजन महाविद्यालय प्राचार्य डॉक्टर ए.के.टांडेकर के मार्गदर्शन में एवं युवा उत्सव संयोजक डॉक्टर रीना मेश्राम के निर्देशन में किया गया जिसमें भाषण, प्रश्न मंच एवं वाद विवाद प्रतियोगिता आयोजित की गई।

 

Govt College Junnardeo-साइबर जागरूकता पर एक दिवसीय वेबीनार  संपन्न,महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ के विषय विशेषज्ञों  ने दी विशेष जानकारी 

भाषण का विषय भारत के आर्थिक विकास में स्वदेशी उत्पाद की भूमिका पर विद्यार्थियों ने अपने विचार रखें वही वाद विवाद के विषय एक राष्ट्र एक चुनाव देश के लिए उचित है या नहीं पर जमकर बहस छिड़ी। प्रश्न मंच प्रतियोगिता में लिखित एवं मौखिक चक्र में 30 विद्यार्थियों ने भागीदारी दी तीन टीमों का चयन कर श्रेष्ठ टीम चुनी गई।

Braking News-आदिम जाति एवं सेवा सहकारिता समिति के प्रभारी प्रबंधक को 59000हजार रु की रिश्वत लेते हुए लोकायुक्त टीम ने रंगे हाथ पकड़ा

वाद विवाद प्रतियोगिता में 6 विद्यार्थियों ने भाग लिया वहीं भाषण प्रतियोगिता में चार विद्यार्थियों ने भाग लेकर प्रतियोगिता का हिस्सा बने। प्रतियोगिता को संपन्न कराने में विद्या प्रभारी डॉ एसके शेण्डे, प्रो मनोज मालवीय, डॉ सागर भनोत्रा, डॉ राहुल भारती, नीरज पाल, राजेश माथनकर डॉ नीलेश वासनिक का विशेष योगदान रहा

]]>
https://satyagrahsamachar.in/blog/7931/feed/ 0
Coldrif से छिंदवाड़ा के दो और बच्चों की मौत ,मृत बच्चों का आंकड़ा अब 19 पंहुचा https://satyagrahsamachar.in/blog/7874/ https://satyagrahsamachar.in/blog/7874/#respond Tue, 07 Oct 2025 15:36:36 +0000 https://satyagrahsamachar.in/?p=7874     आईएसपी कंपनियों के माध्यम से टेक्स्ट मैसेज भेजे जा रहे,देखें मैसेज में क्या लिखा हैँ ??

छिंदवाड़ा जहरीला कफ सिरप (Coldrif Syrup) पीने से मंगलवार को छिंदवाड़ा के दो और बच्चों की मौत हो गई। 3 साल के वेदांत काकुड़िया और दो साल की जायुषा यदुवंशी ने नागपुर में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इसके साथ ही मध्य प्रदेश में कुल मृत बच्चों का आंकड़ा अब 19 पहुंच गया है।

लगातार हो रही बच्चों की मौत के बाद भारत सरकार और मध्य प्रदेश शासन के द्वारा लगातार जिले पर निगरानी की जा रही है साथ ही सरकार के द्वारा चिकित्सा विभाग एवं शासन और प्रशासन के माध्यम से डॉक्टर और मेडिकल विभाग से संबंधित आला  अधिकारियों के द्वारा मेडिकल संचालक़ो  की बैठक लेकर 5 साल के बच्चों को सिरप न देने की सलाह दी जा रही है

3 सुपरवाइजर सहित,महिला बाल विकास  अधिकारी 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार 

इसके साथ ही सरकार द्वारा आईएसपी (इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर कंपनियों) के माध्यम से प्रत्येक व्यक्तियों को टेक्स्ट मैसेज के माध्यम से शासन के नियमों की जानकारी मैसेज के माध्यम भेजी जा रही है ताकि देश की जनता 5 साल के  कम उम्र के बच्चों को सिरप का उपयोग ना करें और इसके प्रति जागरूक रहे

देखें मैसेज में क्या लिखा हैँ ??

अपने बच्चों को सुरक्षित रखें इसके लिए लगातार शासन प्रशासन 24 घंटे कार्य कर रहा है छिंदवाड़ा जिले की घटना ने पूरे देश हिला कर रख दिया है उच्च अधिकारी लगातार बच्चों के स्वास्थ्य की ओर एक तरफा ध्यान दिन केंद्रित कर रहे हैं  मेडिकल विभाग के प्रति फार्मा कंपनियों के द्वारा निर्मित दवाइयां की गुणवत्ता पर विशेष तौर पर ध्यान दिया जा रहा है ताकि इस प्रकार की घटना भविष्य में घटित ना हो

]]>
https://satyagrahsamachar.in/blog/7874/feed/ 0
 फंड निकालने के एवज में 20 हजार की रिश्वत लेते नेत्र सहायक को रंगे हाथों पकड़ा ,लोकायुक्त की कार्रवाई. https://satyagrahsamachar.in/blog/7869/ https://satyagrahsamachar.in/blog/7869/#respond Mon, 06 Oct 2025 10:45:20 +0000 https://satyagrahsamachar.in/?p=7869 टीकमगढ़। जिला अस्पताल में लोकायुक्त टीम सागर ने नेत्र सहायक को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा है। रिटायर कर्मचारी द्वारा रिश्वत रुपी केमिकल लगे हुए नोट देने के बाद जैसे ही इशारा किया, तो टीम के सदस्य पहुंच गए और नेत्र सहायक से बीस हजार रुपये जब्त किए। इस कार्रवाई के बाद अस्पताल में हड़कंप मच गया और कई अधिकारी अपने सीट से गायब हो गए।

शिकायतकर्ता रमेश चंद्र नायक निवासी पहाड़ी बुजुर्ग ने बताया कि वह स्वास्थ्य विभाग में स्वास्थ्य पर्यवेक्षक के पद पर पदस्थ थे। हाल ही में रिटायर हुए हैं, जिनके रिटायरमेंट के बाद मिलने वाले फंड के भुगतान के लिए स्थापना बाबू संतोष अंबेडकर से कहा, तो उन्होंने नेत्र सहायक उमेश जैन से मिलने को कहा। उमेश जैन से मिलने पर उन्होंने 30 हजार रुपये रिश्वत की मांग की। इसमें 28 हजार रुपये देना तय हुआ था।

]]>
https://satyagrahsamachar.in/blog/7869/feed/ 0
9 बच्चों की मौत के बाद,Coldrif सिरप पर बैन, CM मोहन यादव बोले- दोषियों को नहीं छोड़ेंगे https://satyagrahsamachar.in/blog/7849/ https://satyagrahsamachar.in/blog/7849/#respond Sat, 04 Oct 2025 14:58:07 +0000 https://satyagrahsamachar.in/?p=7849 Bhopal !  मध्य प्रदेश में बच्चों की रहस्यमयी मौतों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा, लेकिन अब सरकार ने कड़े कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। मुख्यमंत्री मोहन यादव के सख्त निर्देश पर राज्य के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने ‘कोल्ड्रिफ सिरप’ की बिक्री, वितरण और उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। छिंदवाड़ा में भी बच्चों की जान चली गई। इसपर प्रतिक्रिया देते हुए सीएम मोहन यादव ने कहा, “छिंदवाड़ा में Coldrif सिरप के कारण हुई बच्चों की मृत्यु अत्यंत दुखद है। इस सिरप की बिक्री को पूरे मध्यप्रदेश में बैन कर दिया है। सिरप को बनाने वाली कंपनी के अन्य प्रोडक्ट की बिक्री पर भी बैन लगाया जा रहा है।”

https://x.com/DrMohanYadav51/status/1974347369644003548

छिंदवाड़ा के परासिया ब्लॉक के 9 बच्चों की मौत कोल्ड्रिफ कफ सिरप की वजह से हो गई। इसके अलावा कई बच्चों का इलाज चल रहा है।  जांच में खुलासा हुआ है कि सिरप में नॉन-फार्माकॉपिया ग्रेड प्रोपीलीन ग्लाइकॉन का इस्तेमाल हुआ है। इसमें आशंका व्यक्त की गई कि वह डायथिलीन ग्लाइकॉल (डीईजी) और एथिलीन ग्लाइकॉल से दूषित था। यह दोनों ही किडनी को नुकसान पहुंचाने वाले जहरीले पदार्थ हैं।

इस रिपोर्ट के बाद तमिलनाडु सरकार ने भी पूरे राज्य में कोल्ड्रिफ सिरप की बिक्री और उपयोग पर तुरंत रोक  लगा दी। इसके थोक और रिटेल दुकानों से स्टॉक फ्रीज करने के आदेश दिए गए। कंपनी को स्टॉप प्रोडक्शन ऑर्डर जारी किया गया और मैन्युफैक्चरिंग लाइसेंस कैंसिल करने के लिए शो-कॉज नोटिस भेजा गया है।

 

 

 

 

 

 

]]>
https://satyagrahsamachar.in/blog/7849/feed/ 0
चंद्र ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाएं कोई भी गलती न करें, अन्यथा हो सकती है परेशानी https://satyagrahsamachar.in/blog/7786/ https://satyagrahsamachar.in/blog/7786/#respond Sun, 07 Sep 2025 07:37:07 +0000 https://satyagrahsamachar.in/?p=7786 चंद्रग्रहण धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टिकोण से विशेष महत्व रखता है। वैदिक मान्यताओं के अनुसार, इस दौरान गर्भवती महिलाओं को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए क्योंकि यह समय नकारात्मक ऊर्जा से प्रभावित माना जाता है।

हिंदू धर्म में चंद्रग्रहण को केवल एक खगोलीय घटना नहीं, बल्कि एक शक्तिशाली ज्योतिषीय और आध्यात्मिक परिवर्तन के रूप में देखा जाता है। ऐसी मान्यता है कि ग्रहण के समय वातावरण में नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव बढ़ जाता है, जो विशेष रूप से गर्भवती महिलाओं के लिए हानिकारक हो सकता है।

इसलिए शास्त्रों और परंपराओं में गर्भवती महिलाओं को ग्रहण के दौरान कुछ विशेष सावधानियाँ अपनाने की सलाह दी जाती है, जिससे वे स्वयं और अपने गर्भस्थ शिशु की रक्षा कर सकें।

7 सितम्बर 2025 को लगने वाला चंद्रग्रहण धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस दिन दोपहर 12:57 बजे से सूतक काल प्रारंभ होगा और रात 9:58 बजे से लेकर 1:26 बजे तक ग्रहण रहेगा। ऐसे समय में गर्भवती महिलाओं को क्या करना चाहिए और क्या नहीं, यह जानना अत्यंत आवश्यक है। आइये जानते हैं विस्तार से।

गर्भवती महिलाओं को चंद्रग्रहण के दौरान क्या करना चाहिए?

चंद्रग्रहण शुरू होने से पहले घर के सभी दरवाज़ों और खिड़कियों को पर्दे या अखबार से ढक देना चाहिए।

ग्रहण के समय मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा के लिए ध्यान लगाना और मंत्रों (जैसे महामृत्युंजय मंत्र, गायत्री मंत्र) का जाप करना शुभ माना जाता है।

ग्रहण शुरू होने से पहले और समाप्त होने के बाद स्नान करना आवश्यक माना जाता है।

इस समय श्रीमद्भगवद्गीता, सुंदरकांड या अन्य धार्मिक ग्रंथों का पाठ भी किया जा सकता है।

गर्भवती महिलाओं को चंद्रग्रहण के दौरान क्या नहीं करना चाहिए?

ऐसा माना जाता है कि ग्रहण के समय की ऊर्जा भ्रूण पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकती है, इसलिए घर के अंदर ही रहें।

कैंची, सुई, चाकू, ब्लेड आदि का इस्तेमाल न करें, क्योंकि मान्यता है कि इससे शिशु पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है।

इस समय चूड़ी, पिन, सेफ्टी पिन या कोई अन्य धातु से बनी वस्तु पहनने से बचें।

ग्रहण के समय न सोएं ,आप आराम कर सकती हैं।

गर्भवती महिलाएं ग्रहण के दौरान क्या खाएं 

आमतौर पर ग्रहण के समय भोजन करना वर्जित होता है,

लेकिन गर्भवती महिलाएं स्वास्थ्य कारणों से ताज़े फल, सात्विक भोजन और आवश्यक दवाइयाँ ले सकती हैं।

पहले से बना खाना ग्रहण से पहले हटा लें और बाद में ताज़ा बनाएं।

 

]]>
https://satyagrahsamachar.in/blog/7786/feed/ 0
Aaj ki Rashi -धन का लाभ होगा चंद्र में देखें आपकी राशि https://satyagrahsamachar.in/blog/7781/ https://satyagrahsamachar.in/blog/7781/#respond Sun, 07 Sep 2025 02:40:29 +0000 https://satyagrahsamachar.in/?p=7781 मेष राशि 

आपका तेज़ काम आपको प्रेरित करेगा। सफलता हासिल करने के लिए समय के साथ अपने विचारों में बदलाव लाएँ। इससे आपका दृष्टिकोण व्यापक होगा, समझ का दायरा बढ़ेगा, व्यक्तित्व में निखार आएगा और दिमाग़ विकसित होगा। पैसे की अहमियत को आप अच्छे से जानते हैं इसलिए आज के दिन आपके द्वारा बचाया गया धन आपके बहुत काम आ सकता है और आप किसी बड़ी मुश्किल से निकल सकते हैं। शाम का ज़्यादातर समय मेहमानों के साथ गुज़रेगा।

वृष राशि

ज़िन्दगी की बेहतरीन चीज़ों को शिद्दत से महसूस करने के लिए अपने दिल-दिमाग़ के दरवाज़े खोलें। चिंता को छोड़ना इसकी ओर पहला क़दम है। रियल एस्टेट सम्बन्धी निवेश आपको अच्छा-ख़ासा मुनाफ़ा देंगे। आपके जीवन-साथी की सेहत चिंता का सबब बन सकती है और उसे चिकित्सकीय देखरेख की ज़रूरत है। आपका प्यार न सिर्फ़ परवान चढ़ेगा, बल्कि नई ऊँचाइयों को भी छूएगा। दिन की शुरुआत प्रिय की मुस्कान से होगी और रात उसके सपनों में ढलेगी। आज के दिन घटनाएँ अच्छी तो होंगी, लेकिन तनाव भी देंगी – जिसके चलते आप थकान और दुविधा महसूस करेंगे। बारिश को रोमांस से जुड़ा माना जाता है और आज आप अपने जीवनसाथी के साथ प्यार की बारिश महसूस कर सकते हैं।

मिथुन राशि

बेकार के ख़यालों में अपनी ऊर्जा बर्बाद न करें, बल्कि इसे सही दिशा में लगाएँ। आज धन लाभ होने की संभावना तो बन रही है लेकिन ऐसा हो सकता है कि अपने गुस्सैल स्वभाव के कारण आप पैसा कमाने में सक्षम न हो पाएं। जिन लोगों के साथ आप रहते हैं वे आपसे बहुत ख़ुश नहीं होंगे, चाहे आपने इसके लिए कुछ भी क्यों न किया हो। आज प्यार के मामले में सामाजिक बंधन तोड़ने से बचें। आज आप फुर्सत के क्षणों में कोई नया काम करने का सोचेंगे लेकिन इस काम में आप इतना उलझ सकते हैं कि आपके जरुरी काम भी छूट जाएंगे ।

Ajawani Foundation-सेवानिवृत शिक्षकों का किया गया सम्मान 

 

कर्क राशि

ज़रूरत से ज़्यादा खाने से बचें और सेहतमंद रहने के लिए नियमित व्यायाम करें। अगर आप सूझ-बूझ से काम लें, तो आज अतिरिक्त धन कमा सकते हैं। पारिवारिक सदस्यों के साथ सुकून भरे और शांत दिन का लुत्फ़ लें। अगर लोग परेशानियों के साथ आपके पास आएँ तो उन्हें नज़रअंदाज़ करें और उन्हें अपनी मानसिक शांति भंग न करने दें। अपने साथी के साथ बाहर जाते वक़्त ठीक तरह से व्यवहार करें। घर के छोटे सदस्यों को साथ लेकर आज आप किसी पार्क या शॉपिंग मॉल में जा सकते हैं। हँसी-मजा़क के बीच आपके और आपके जीवनसाथी के बीच कोई पुराना मुद्दा उभर सकता है, जो फिर वाद-विवाद का रूप भी ले सकता है।

सिंह राशि

प्रभावशाली लोगों का सहयोग आपके उत्साह को दोगुना कर देगा। दूसरों को प्रभावित करने के लिए ज़रूरत से ज़्यादा ख़र्चा न करें। बच्चे आपको अपनी उपलब्धियों से गर्व का अनुभव कराएंगे। आपके लिए अपने प्रिय से दूर रहना बहुत मुश्किल होगा। बातों को सही तरीके से समझने का आज आपको प्रयास करना चाहिए नहीं तो इसकी वजह से आप खाली समय में इन्हीं बातों के बारे में सोचते रहेंगे और अपना समय बर्बाद करेंगे। लंबे समय से कामकाज का दबाव आपके वैवाहिक जीवन के लिए कठिनाई खड़ा कर रहा है। लेकिन आज सारी शिकायतें दूर हो जाएंगी।

कन्या राशि) / Kanya Rashifal

भरे-पूरे और संतुष्ट जीवन के लिए अपनी मानसिक दृढ़ता में वृद्धि कीजिए। आज किसी विपरीत लिंगी की मदद से आपको करोबार या नौकरी में आर्थिक लाभ होने की संभावना है। विदेश में रह रहे किसी संबंधी से मिला उपहार आपको ख़ुशी दे सकता है। गर्लफ़्रेंड/बॉयफ़्रेंड के साथ अभद्र व्यवहार न करें। यदि आपको व्यस्त दिनचर्या के बाद भी अपने लिए समय मिल पा रहा है तो आपको इस समय का सदुपयोग करना सीखना चाहिए। ऐसा करके अपने भविष्य को आप सुधार सकते हैं।

तुला राशि

ठूँस-ठूँस कर खाने और ज़्यादा कैलोरी की चीज़ें खाने से बचिए। आपका बचाया धन आज आपके काम आ सकता लेकिन इसके साथ ही इसके जाने का आपको दुख भी होगा। अपनी महत्वाकांक्षाओं को ऐसे बड़ों के साथ बांटें, जो आपकी सहायता कर सकते हैं। आपका प्रेमी या प्रेमिका आज बहुत गुस्से में नजर आ सकते हैं इसकी वजह उनके घर की स्थिति होगी। अगर वो गुस्से में हैं तो उन्हें शांत करने की कोशिश करें। किसी नये काम के आगाज के लिए आपको पहले उसके बारे में अनुभवी लोगों से बात करनी चाहिए।

वृश्चिक राशि

आपको जल्द-से-जल्द अपने जज़्बात को क़ाबू में करने और डर से आज़ादी पाने की ज़रूरत है, क्योंकि ये आपकी सेहत पर ख़राब असर डाल सकते हैं और अच्छी सेहत का मज़ा लेने से आपको वंचित कर सकते हैं। आज अगर आप दूसरों की बात मानकर निवेश करेंगे, तो आर्थिक नुक़सान तक़रीबन पक्का है। घरेलू कामकाज आपको ज़्यादातर वक़्त व्यस्त रखेंगे। आपके प्रिय का डांवाडोल मिज़ाज आपको परेशान कर सकता है। आज आप ऑफिस से घर वापस आकर अपना पसंदीदा काम कर सकते हैं। इससे आपके मन को शांति मिलेगी।

धनु राशि

दिन की शुरुआत आप योग ध्यान से कर सकते हैं। ऐसा करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा और सारे दिन आपमें ऊर्जा रहेगी। आर्थिक दृष्टि से आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। आज आपको धन लाभ तो हो सकता है लेकिन इसके लिए आपको कड़ी मेहनत करनी होगी। कोई चिट्ठी या ई-मेल पूरे परिवार के लिए अच्छी ख़बर लाएगी। रोमांस आपके दिल पर क़ाबिज़ है। आपको याद रखने की ज़रूरत है कि भगवान उसी की मदद करता है, जो ख़ुद अपनी मदद करता है। आपका जीवनसाथी बिना जाने कुछ ऐसा ख़ास काम कर सकता है, जिसे आप कभी भुला नहीं पाएंगे। अच्छे मित्र आपका कभी साथ नहीं छोड़ते यह बात आज आपको समझ आ सकती है।

मकर राशि

आपका दानशीलता का व्यवहार आपके लिए छुपे हुए आशीर्वाद की तरह सिद्ध होगा, क्योंकि यह आपको शक, अनास्था, लालच और आसक्ति जैसी ख़राबियों से बचाएगा। जो व्यापारी अपने कारोबार के सिलसिले में घर से बाहर जा रहे हैं वो अपने धन को आज बहुत संभालकर रखें। धन चोरी होने की संभावना है। सामाजिक समारोह में परिवार के साथ शामिल होना सबके लिए अच्छा अनुभव रहेगा। समय, कामकाज, पैसा, यार-दोस्त, नाते-रिश्ते सब एक ओर और आपका प्यार एक तरफ़, दोनों आपस में खोए हुए – कुछ ऐसा मिज़ाज रहेगा आपका आज। दिन के अंत में आज आप अपने घर के लोगों को वक्त देना चाहेंगे लेकिन इस दौरान घर के किसी करीबी के साथ आपकी कहासुनी हो सकती है और आपका मूड खराब हो सकता है.

कुम्भ राशि) / Kumbha

कॉफ़ी पीना छोड़ दें, ख़ास तौर पर दिल के मरीज़। दिन चढ़ने पर वित्तीय तौर पर सुधार आएगा। आपका अड़ियल स्वभाव आपके माता-पिता का चैन छीन सकता है। आपको उनकी सलाह पर ध्यान देने की ज़रूरत है। सकारात्मक बातों पर विचार करने में कोई बुराई नहीं है। आज हो सकता है कि पहली नज़र में ही आपको कोई पसंद कर ले। जरुरी कामों को समय न देना और फिजूल के कामों पर वक्त जाया करना आज आपके लिए घातक सिद्ध हो सकता है। आप शादीशुदा ज़िन्दगी से जुड़े चुटकुले सोशल मीडिआ पर पढ़कर खिलखिलाते हैं।

मीन राशि

अगर आप पिछले कुछ वक़्त से झुंझलाहट महसस कर रहें हैं तो आपको याद रखना चाहिए कि सही कर्म और विचार आज आपके लिए बहुप्रतीक्षित राहत लेकर आएंगे। आज कोई लेनदार आपके दरवाजे पर आ सकता है और आपसे पैसे उधार मांग सकता है। उन्हें पैसे लौटाकर आप आर्थिक तंगी में आ सकते हैं। आपको सलाह दी जाती है कि उधार लेने से बचें। पारिवारिक तनावों को अपनी एकाग्रता भंग न करने दें। बुरा दौर ज़्यादा सिखाता है। उदासी के भंवर में ख़ुद को खोकर वक़्त बर्बाद करने से बेहतर है कि ज़िंदगी के सबक़ को जानने और सीखने की कोशिश की जाए। आपका प्रिय को आपसे भरोसे और वादे की ज़रूरत है। जो लोग घर सेे बाहर रहते हैं

 

]]>
https://satyagrahsamachar.in/blog/7781/feed/ 0
Aaj ki Rashi -खर्चो पर नियंत्रण रखें लाभ होगा देखें आपकी राशि https://satyagrahsamachar.in/blog/7760/ https://satyagrahsamachar.in/blog/7760/#respond Thu, 04 Sep 2025 02:23:10 +0000 https://satyagrahsamachar.in/?p=7760 मेष राशि : आज आपका आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। नए प्रोजेक्ट में सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन में सुखद वातावरण रहेगा।
वृषभ राशि : आर्थिक मामलों में सतर्क रहें। खर्चों पर नियंत्रण रखें। परिवार के साथ समय बिताने से मन प्रसन्न रहेगा।

मिथुन राशि : आज कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मित्रों से सहयोग प्राप्त होगा।

कर्क राशि  किसी पुराने निवेश से लाभ हो सकता है। यात्रा का योग बन रहा है। संतान से सुख मिलेगा।

सिंह राशि  : आत्म-विश्लेषण का दिन है। अपने व्यवहार में संयम रखें। कोई नई योजना शुरू करने से पहले सोच-विचार करें।

कन्या राशि : आज कार्यों में तेजी आएगी। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। व्यापार में लाभ संभव है।

आज की राशि मनोकामनाएं दुआओं के ज़रिए पूरी होंगी, देखें आपकी राशि

तुला राशि : आज खर्च बढ़ सकते हैं। कोई अप्रत्याशित समस्या सामने आ सकती हैमेष: आज आपका

आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। नए प्रोजेक्ट में सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन में सुखद वातावरण रहेगा।

मिथुन: आज कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मित्रों से सहयोग प्राप्त होगा।

कर्क: किसी पुराने निवेश से लाभ हो सकता है। यात्रा का योग बन रहा है। संतान से सुख मिलेगा।

सिंह: आत्म-विश्लेषण का दिन है। अपने व्यवहार में संयम रखें। कोई नई योजना शुरू करने से पहले सोच-विचार करें।

कन्या: आज कार्यों में तेजी आएगी। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। व्यापार में लाभ संभव है।

खाटू श्याम कीर्तन संध्या का आयोजन आज 

 

तुला: आज खर्च बढ़ सकते हैं। कोई अप्रत्याशित समस्या सामने आ सकती है, लेकिन धैर्य से काम लें।

वृश्चिक: भाग्य आपका पूरा साथ देगा। नौकरी में तरक्की के योग हैं। परिवार में किसी शुभ समाचार की संभावना है।

धनु: आज का दिन सामान्य रहेगा। नौकरी और व्यापार में मेहनत के अनुसार फल मिलेगा। सेहत का ध्यान रखें।

मकर: आज आपके विचारों में स्थिरता रहेगी। मित्रों के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। निवेश से लाभ के संकेत हैं।

कुंभ: आज नए संपर्क बनेंगे। समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। मनचाही सफलता मिल सकती है।

मीन: मन में नकारात्मक विचार आ सकते हैं। ध्यान और योग से लाभ होगा। आज धैर्य रखना आवश्यक है।, लेकिन धैर्य से काम लें।

लापरवाही/ शर्मनाक मामला – अस्पताल में चूहों के चबाने से, दो दिन में दो बच्चे की मौत

 

 

 

 

]]>
https://satyagrahsamachar.in/blog/7760/feed/ 0
एमपी ऑनलाइन का पोर्टल रविवार को बंद रहेगा ,देख जानकारी https://satyagrahsamachar.in/blog/7733/ https://satyagrahsamachar.in/blog/7733/#respond Sun, 31 Aug 2025 04:42:10 +0000 https://satyagrahsamachar.in/?p=7733 भोपाल! समस्त नागरिकों एवं कियोस्क संचालकों को सूचित किया जाता है कि माइग्रेशन गतिविधि एवं शेडुल्ड रखरखाव के कारण एमपीऑनलाइन पोर्टल एवं इसके समस्त सब-डोमेन की सेवाएं दिनांक 30 अगस्त, 2025 को रात्रि 11.55 बजे से दिनांक 01 सितम्बर, 2025 को प्रातः 09.00 बजे तक बंद रहेंगी।

करियर में नई दिशा मिल सकती है,पारिवारिक जीवन में सुखद अनुभव होंगे। आइए जानते हैं आज का राशिफल

 

 

]]>
https://satyagrahsamachar.in/blog/7733/feed/ 0
करियर में नई दिशा मिल सकती है,पारिवारिक जीवन में सुखद अनुभव होंगे। आइए जानते हैं आज का राशिफल https://satyagrahsamachar.in/blog/7684/ https://satyagrahsamachar.in/blog/7684/#respond Fri, 29 Aug 2025 00:25:14 +0000 https://satyagrahsamachar.in/?p=7684  

मेष (Aries): आज आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में आपकी प्रशंसा हो सकती है। आर्थिक स्थिति भी मजबूत होने के संकेत हैं।


वृषभ (Taurus): पारिवारिक माहौल में थोड़ी अशांति हो सकती है। संयम और धैर्य से काम लें। निवेश से जुड़े निर्णय सोच-समझकर करें।

मिथुन (Gemini): आज आपका दिन उत्साह से भरा रहेगा। मित्रों के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें।

कर्क (Cancer): करियर में उन्नति के योग हैं। वरिष्ठों से सहयोग मिलेगा। परिवार के साथ समय बिताना मानसिक शांति देगा।

सिंह (Leo): आज भाग्य आपका साथ देगा। विदेश यात्रा या उच्च शिक्षा के लिए आवेदन करना शुभ रहेगा। ध्यान रखें, अहंकार रिश्तों में खटास ला सकता है।

कन्या (Virgo): अचानक धन लाभ हो सकता है। पुराना कर्ज चुकता करने का अवसर मिलेगा। सेहत को नजरअंदाज न करें।


तुला (Libra): वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी। नए प्रोजेक्ट में हाथ डाल सकते हैं। कला और रचनात्मकता से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी।

वृश्चिक (Scorpio): आज का दिन व्यस्तता भरा रहेगा। काम के दबाव के बावजूद आपको संतोषजनक परिणाम मिल सकते हैं। संतुलित आहार जरूरी है।

धनु (Sagittarius): छात्रों को सफलता के संकेत मिल रहे हैं। प्रेम जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आ सकते हैं।

मकर (Capricorn): नौकरी में बदलाव या प्रमोशन के योग हैं। पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है, जो नई ऊर्जा देगा।

कुंभ (Aquarius): आज रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।


मीन (Pisces): जीवनसाथी के साथ मधुर संबंध बनेंगे। आर्थिक रूप से स्थिति में सुधार होगा। ध्यान और योग से मानसिक शांति मिलेगी।

 
]]>
https://satyagrahsamachar.in/blog/7684/feed/ 0