Satyagrah Samachar https://satyagrahsamachar.in Satyagrah Samachar News Portal Sun, 01 Feb 2026 15:51:44 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.4 पत्रकारों की आवश्यक बैठक सम्पन्न https://satyagrahsamachar.in/%e0%a4%9b%e0%a4%bf%e0%a4%82%e0%a4%a6%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a4%be/8095/ https://satyagrahsamachar.in/%e0%a4%9b%e0%a4%bf%e0%a4%82%e0%a4%a6%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a4%be/8095/#respond Sun, 01 Feb 2026 15:29:59 +0000 https://satyagrahsamachar.in/?p=8095

  पत्रकारिता के मुद्दों पर हुई चर्चा,पत्रकारों की आवश्यक बैठक सम्पन्न

जुन्नारदेव — स्थानीय पत्रकारों की एक आवश्यक बैठक आज शाम *रामलीला मंच, विजय स्तंभ* पर आयोजित की गई। बैठक में जुन्नारदेव क्षेत्र में कार्यरत विभिन्न समाचार पत्रों, चैनलों और ऑनलाइन मीडिया प्लेटफॉर्म से जुड़े पत्रकार उपस्थित हुए।

बैठक के दौरान क्षेत्रीय पत्रकारिता से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। पत्रकारों ने क्षेत्र में कार्य के दौरान आने वाली चुनौतियों, प्रशासन से संवाद की कमी और पत्रकार सुरक्षा से जुड़े विषयों पर अपने सुझाव रखे।

सभी पत्रकारों ने एकमत से कहा कि पत्रकारों के अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए सामूहिक रूप से आवाज उठाना समय की जरूरत है। बैठक में यह भी तय किया गया कि भविष्य में पत्रकारों की एकता बनाए रखने और जनहित से जुड़ी खबरों को प्राथमिकता देने के लिए संयुक्त प्रयास किए जाएंगे।

बैठक के अंत में उपस्थित पत्रकारों ने एकजुटता का संकल्प लिया और सभी ने एक-दूसरे के साथ निरंतर संवाद बनाए रखने पर सहमति जताई

]]>
https://satyagrahsamachar.in/%e0%a4%9b%e0%a4%bf%e0%a4%82%e0%a4%a6%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a4%be/8095/feed/ 0
कृषि विभाग की लापरवाही किसान खाद के लिए हो रहे परेशान https://satyagrahsamachar.in/%e0%a4%ac%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a5%80-%e0%a4%96%e0%a4%ac%e0%a4%b0/8027/ https://satyagrahsamachar.in/%e0%a4%ac%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a5%80-%e0%a4%96%e0%a4%ac%e0%a4%b0/8027/#respond Wed, 19 Nov 2025 03:09:05 +0000 https://satyagrahsamachar.in/?p=8027 जुन्नारदेव | विगत एक माह से कृषि विभाग के द्वारा खाद का वितरण जिन्नातों के वार्ड नंबर 13 गोदाम से किया जा रहा है जिसमें प्रतिदिन किसान लंबी कतार लगाकर खड़े रहते हैं किसानों के द्वारा बताया जाता है कि हम सुबह 5:00 बजे से नंबर लगाते हैं किंतु अधिकारी द्वारा टोकन नहीं दिया जाता

और हमें खाद प्राप्त नहीं होती जिसके चलते हम भूखे प्यासे दिनभर गोदाम में खड़े रहते हैं इतनी ठंड है इसके बावजूद भी कैसी विभाग के आला अधिकारी दिन में 11:00 बजे गोदाम में पहुंचते हैं और उसके बाद में करो का टोकन और खाद का वेतन किया जाता है किसी विभाग के द्वारा एक गोदाम्म से वितरण केंद्र बनाया गया है

जिसके चलते किसानों  प्रतिदिन परेशान हो रहे हैं कृषि विभाग के द्वारा किसानों के लिए कोई उचित व्यवस्था नहीं की गई जिसके चलते किसान सारणी हाईवे रोड तक किसानों की लंबी कतार लग गई |

परेशान होते महिला पुरुष छोटे-छोटे बच्चे जो सुबह 5:00 से गोदाम के सामने नंबर लगाकर खड़े हैं

]]>
https://satyagrahsamachar.in/%e0%a4%ac%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a5%80-%e0%a4%96%e0%a4%ac%e0%a4%b0/8027/feed/ 0
संत भूरा भगत कतिया समाज समिति, जुन्नारदेव द्वारा दीपावली मिलन समारोह,मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह संपन्न https://satyagrahsamachar.in/blog/8013/ https://satyagrahsamachar.in/blog/8013/#respond Tue, 11 Nov 2025 03:03:58 +0000 https://satyagrahsamachar.in/?p=8013  

जुन्नारदेव | मध्य प्रदेश – संत भूरा भगत कतिया समाज समिति, जुन्नारदेव द्वारा आयोजित दीपावली मिलन समारोह और मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह अत्यंत हर्ष और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में समाज के प्रतिष्ठित जन, मेधावी छात्र-छात्राएं और वरिष्ठ नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान, उपस्थित अतिथियों द्वारा मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र और पेन-डायरी देकर सम्मानित किया गया एवं उनके उज्‍जवल की शुभकामनायें भी दी गई ।

 

साथ ही स्‍थानीय एवं विभिन्‍न जिलों से पधारे वरिष्ठजनों जिन्‍होने समाज को अपने अथक प्रयासों से आगे बढाने का काम किया है उन्‍हे शाल और श्रीफल से सम्मानित कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया गया। कार्यक्रम में शामिल होने वाले सजातीय बंधुओ में छत्‍तीसगढ़, बालाघाट, जबलपुर, सिवनी, नागपुर, बैतूल, नर्मदा पुरम, भोपाल , छिंदवाड़ा एवं जुन्नारदेव के स्थानीय एवं दूरस्‍थ ग्रामीण छत्रो से समाजसेवी की उपस्थिति में कार्यक्रम का सफलतापूर्वक संपन्न हुआ

सर्वप्रथम संत भूरा भगत की प्रतिमा की पूजन की गई इसके बाद अतिथियों का स्वागत समिति के सदस्यों द्वारा किया गया इसके उपरांत 10वीं और 12वीं में अच्छे अंक अर्जित करने वाले छात्र एवं छात्राओं को मुख्य अतिथि जो अलग-अलग विधानसभा एवं राज्य से आए हुए थे उनके हाथों से मेधावी छात्र एवं छात्राओं को प्रशस्ति पत्र के साथ ही पेन और डायरी देकर सम्मानित किया गया इसके बाद कार्यक्रम में उपस्थित सामाजिक वरिष्‍ठजनों का भी समिति के सदस्यों के द्वारा शॉल श्रीफल देकर सम्‍मानित किया गया। इसके बाद मुख्य अतिथियों के द्वारा समाज हित में अपने-अपने विचार व्यक्त किए गए इसके बाद भोजन की व्यवस्था की गई

संपूर्ण कार्यक्रम में समिति के सदस्य की अहम भूमिका रही समिति के सभी सदस्यों ने अपने-अपने कर्तव्यों पालन किया

संपूर्ण कार्यक्रम के दौरान मंच संचालन राधेश्याम ग्यासवंशी, मनोज जोहरे, दिनेश ढाकरिया के द्वारा किया गया। वहीं कार्यक्रम के दौरान देवेंद्र ठाकरे के द्वारा सुंदर और मधुर गीत प्रस्तुत किए और गीतो की ध्वनि से कार्यक्रम में चार चांद लग गये | अंत में समिति के अध्यक्ष द्वारा विभिन्न क्षेत्रों से आए सामाजिक बंधु कार्यक्रम के दौरान उपस्थित संपूर्ण कार्यक्रम में मौजूद रहे छात्र एवं छात्राएं एवं कार्यक्रम में मौजूद सभी समिति के सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया साथी अध्यक्ष द्वारा इस कार्यक्रम में जो भी सदस्य ने अपना सहयोग प्रदान किया और कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति का सहयोग किया उनका भी आभार व्यक्त किया गया जिन्होंने अपनी आय का कुछ भाग समिति के कार्यक्रम हेतु समिति को दान दिया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से आदरणीय सुखनंदन जावरे,राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त गुरुचरण खरे, राकेश नागेश, डी डी आरसे, जिला पंचायत सदस्‍य जानकी खरे, सनत बेलवंशी समाज के जनप्रतिनिधि सामाजिक राजनीतिक उपस्थित रहे।

यहां समिति के सदस्य संरक्षक मनोज जौहरे, कार्यक्रम अध्यक्ष राकेश आरसे, अध्यक्ष राकेश कुमार बारासिया, उपाध्यक्ष राकेश खरे, कोषाध्यक्ष मोहन चंचलेश, सचिव प्रदीप सूर्यवंशी, कृष्ण कुमार खोबरे, , मनोज बेलवंशी, दुर्गेश बेलवंशी,दिनेश ढाकरिया ,अनिल सोनवंशी, देवेन्द्र ठाकरे,राधेश्याम ग्यासवंशी शिव बानवंशी, जीवन राकेशिया राजकुमार नागवंशी, लक्ष्मी प्रसाद नागवंशी, सेवक आरसे, राजेश चोकसे ,हरिशंकर बारसिया, शरद शिववेदी, राजकुमार बेलवंशी क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ताओं का विशेष सहयोग समिति को प्रदान किया गया।

]]>
https://satyagrahsamachar.in/blog/8013/feed/ 0
दिल्ली के लाल किले के पास कार में  धमाका, पुलिस, एनएसजी, एनआइए की टीम जांच के लिए मौजूद https://satyagrahsamachar.in/%e0%a4%ac%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a5%80-%e0%a4%96%e0%a4%ac%e0%a4%b0/8009/ https://satyagrahsamachar.in/%e0%a4%ac%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a5%80-%e0%a4%96%e0%a4%ac%e0%a4%b0/8009/#respond Tue, 11 Nov 2025 02:53:32 +0000 https://satyagrahsamachar.in/?p=8009  

दिल्ली |  लाल किले के पास एक ज़ोरदार धमाका हुआ, जिससे कई गाड़ियाँ आग की चपेट में आ गईं। दमकल कर्मियों ने आग बुझाने और बचाव कार्य शुरू कर दिया है। धमाके से दुकानों के दरवाज़े और खिड़कियाँ टूट गईं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास सोमवार शाम एक कार में हुए धमाके से अफरा-तफरी मच गई। धमाके की तीव्रता इतनी ज्यादा थी कि लाल किला के करीब स्थित लाल मंदिर में कार का एक पार्ट आकर गिरा। मंदिर के शीशे टूट गए और आसपास की कई दुकानों के दरवाजें व खिड़कियां क्षतिग्रस्त हो गईं। इस घटना में 9 लोगों की मौत की सूचना है, जबकि इस धमाके में 20 लोग घायल हो गए हैं।

धमाके के तुरंत बाद आस-पास की दुकानों में आग लगने की सूचना भी मिली। चांदनी चौक के भागीरथ पैलेस इलाके तक कंपन महसूस किया गया। वहीं, कई बसों और अन्य वाहनों में भी आग लगने की खबर है। मेट्रो, रेलवे स्टेशन सहित तमाम सरकारी संस्थानों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

 

दमकल विभाग को कार में धमाके की कॉल शाम को प्राप्त हुई। इसके बाद विभाग ने तुरंत छह एंबुलेंस और सात फायर टेंडर मौके पर भेजे। राहत और बचाव कार्य जारी हैं और आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है।

 

धमाके के कारणों का पता अभी नहीं चल पाया है। पुलिस ने इलाके को घेर लिया है और जांच एजेंसियां घटनास्थल पर पहुंचकर सबूत जुटाने में लगी हैं। शुरुआती रिपोर्ट्स के अनुसार, धमाका कार में हुआ था लेकिन इसकी प्रकृति और वजह को लेकर अभी कुछ भी स्पष्ट नहीं है। घटना के बाद पूरे लाल किला और चांदनी चौक क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

दिल्ली पुलिस सूत्रों के अनुसार, पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज प्राप्त किया है जिसमें संदिग्ध की कार पार्किंग क्षेत्र में प्रवेश करते और बाहर निकलते हुए दिखाई दे रही है। फुटेज से पता चलता है कि उस समय संदिग्ध अकेला था। जांचकर्ता अब दरियागंज की ओर रूट ट्रेस कर रहे हैं, जबकि वाहन की पूरी गतिविधि स्थापित करने के लिए 100 से अधिक सीसीटीवी क्लिप्स की जांच की जा रही है। इनमें पास के टोल प्लाजा का फुटेज भी शामिल है।

लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास धमाके पर एक्शन लेते हुए दिल्ली पुलिस ने UAPA की धारा 16, 18, विस्फोटक अधिनियम और BNS की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया।

लाल किला के सामने हुए धमाके में देर रात तक फोरेंसिक, पुलिस, एनएसजी और एनआइए की टीम जांच के लिए मौजूद है। इस मौके पर पुलिस के आला अधिकारी भी मौजूद हैं। लाल किला के चारों ओर पुलिस का घेरा है। घटना स्थल तक आम नागरिक न पहुंच सके इसके लिए जगह-जगह बेरीकेडिंग कर रखी है। मौके पर अब भी फायर और एंबुलैंस मौजूद हैं।

दिल्ली में ब्लास्ट के बाद प्रशासन ने लाल किला की मुख्य सड़क को पूरी तरह बंद कर रखा दिया है, इसके साथ ही घटना स्थल के चारों तरफ 700-800 मीटर की दूरी पर पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया हैं।

लाल किले के पास धमाके के वक्त चांदनी चौक का माहौल सामान्य था। जैसे ही धमाका हुआ, उसके बाद चारों तरफ अफरा-तफरी का माहौल बन गया। लोग इधर-उधर भागने लगे। इसका एक वीडियो भी सामने आया है। इसमें धमाके की आवाज सुनी जा सकती है।

एफएसएल अधिकारी मोहम्मद वाहिद ने कहा, “नमूने प्रयोगशाला में ले जाए जाएंगे, और उसके बाद ही हम कोई पुष्टि कर सकते हैं, जांच के बाद ही सब कुछ पता चलेगा।”

लाल किला ब्लास्ट स्थल पर NSG की टीम स्निफर डॉग्स के साथ जांच में जुटी, वाहनों के अवशेषों की बारीकी से पड़ताल जारी। फॉरेंसिक टीमें भी मौके पर मौजूद है।

सीएम रेखा गुप्ता ने एक्स पर पोस्ट किया- एलएनजेपी अस्पताल जाकर हादसे में घायल नागरिकों से मुलाकात की, उनकी स्थिति की जानकारी ली और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि घायलों के उपचार में किसी भी प्रकार की कमी न रहे और सभी आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं तुरंत और पूरी तत्परता के साथ उपलब्ध कराई जाएं।

]]>
https://satyagrahsamachar.in/%e0%a4%ac%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a5%80-%e0%a4%96%e0%a4%ac%e0%a4%b0/8009/feed/ 0
CM Help desk -181 हेल्प डेस्क को ठेंगा दिखता शिक्षा विभाग, शिकायतकर्ता को फोन प्रथम पर धमकी देते दिलीप लोखंडे बाबू, सुने रिकार्डिंग https://satyagrahsamachar.in/%e0%a4%ac%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a5%80-%e0%a4%96%e0%a4%ac%e0%a4%b0/7985/ https://satyagrahsamachar.in/%e0%a4%ac%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a5%80-%e0%a4%96%e0%a4%ac%e0%a4%b0/7985/#respond Thu, 30 Oct 2025 17:43:50 +0000 https://satyagrahsamachar.in/?p=7985  

परासिया /मोडोंगरी | छिंदवाड़ा जिला कफ सिरप के मामले में  सुखिया में है छिंदवाड़ा जिले के परासिया ब्लॉक संकुल  केंद्र मोडोंगरी स्कूल का नया मामला सामने आया है जहां पर संकुल केंद्र मोर डोंगरी में तानाशाह राज चल रहा है मनमाने शिक्षकों का इनकम टैक्स काट लिया जाता है और इनकम टैक्स विभाग पर जमा नहीं किया जाता शिकायत करने के बाद बाबू द्वारा शिक्षक को  फोन पर धमकी दी जाती है कि तुझे देख लूंगा

पूरा मामला

इनकम टैक्स के नाम पर संकुल केंद्र मोडोंगरी के ग्राम कोठार पर पदस्थ शिक्षक जयनाथ नागवंशी की माह फरवरी 2025  की पेमेंट से 24483 रुपये इनकम टेक्स काटा  गया | यहां इनकम टैक्स विभाग द्वारा काटा गया किंतु शिक्षा विभाग द्वारा काटा गया इनकम टैक्स जुलाई माह 2025 तक इनकम टैक्स विभाग के पास जमा नहीं किया गया

शिकायत वापस लेने के लिए दिलीप लोखंडे बाबू जो संकुल मोडोगरी पर प बाबू के पद पर कार्यरत  हैँ  वह शिक्षक को फोन पर धमकी देते हैं कि तुम DEO ऑफिस चलो शिक्षक द्वारा बोला गया कि मैं DEoऑफिस नहीं जाऊंगा मेरी समस्या का निराकरण करें इसके पूर्व में मेरे द्वारा लिखित आवेदन दिया गया था

और उसका कोई निराकरण नहीं हुआ जिसके चलते मेरे द्वारा शिकायत दर्ज की गई है तो दिलीप लोखंडे बाबू द्वारा फोन पर धमकी दी जाती है की देख लूंगा तुझे

शिक्षक को दिलीप लोखंडे बाबू द्वारा बोला गया तेरी हेकड़ी निकलता हूं

सुने रिकार्डिंग दिलीप लोखंडे बाबू की,सुने 3 रिकार्डिंग

                          AUD-20251030-WA0020  

नई कर व्यवस्था (डिफ़ॉल्ट) आयकर विभाग

इस व्यवस्था को केंद्रीय बजट 2025 में संशोधित किया गया था, ताकि इसे और अधिक आकर्षक बनाया जा सके, विशेष रूप से मध्यम आय वर्ग के लिए, कर-मुक्त सीमा को बढ़ाकर और बढ़ी हुई छूट प्रदान करके।

वित्त वर्ष 2025-2026 के लिए कर स्लैब:

₹4 लाख तक: शून्य

₹4 लाख से ₹8 लाख: 5%

₹8 लाख से ₹12 लाख: 10%

₹12 लाख से ₹16 लाख: 15%

₹16 लाख से ₹20 लाख: 20%

₹20 लाख से ₹24 लाख: 25%

₹24 लाख से ऊपर: 30%

प्रभावी कर-मुक्त आय

सभी व्यक्तियों के लिए: धारा 87ए के तहत बढ़ी हुई छूट के कारण 12 लाख रुपये तक की आय प्रभावी रूप से कर-मुक्त है।

वेतनभोगी व्यक्तियों के लिए: ₹75,000 की मानक कटौती शामिल होने पर ₹12.75 लाख तक की आय प्रभावी रूप से कर-मुक्त है।

प्रमुख विशेषताऐं

कम छूट और कटौती उपलब्ध हैं, हालांकि वेतनभोगी कर्मचारियों के लिए मानक कटौती प्रदान की जाती है।

इस व्यवस्था के अंतर्गत वरिष्ठ या अति वरिष्ठ नागरिकों के लिए कोई विशेष रियायती स्लैब दरें नहीं हैं। नई कर व्यवस्था (डिफ़ॉल्ट)

इस व्यवस्था को केंद्रीय बजट 2025 में संशोधित किया गया था, ताकि इसे और अधिक आकर्षक बनाया जा सके, विशेष रूप से मध्यम आय वर्ग के लिए, कर-मुक्त सीमा को बढ़ाकर और बढ़ी हुई छूट प्रदान करके।

वित्त वर्ष 2025-2026 के लिए कर स्लैब:

₹4 लाख तक: शून्य

₹4 लाख से ₹8 लाख: 5%

₹8 लाख से ₹12 लाख: 10%

₹12 लाख से ₹16 लाख: 15%

₹16 लाख से ₹20 लाख: 20%

₹20 लाख से ₹24 लाख: 25%

₹24 लाख से ऊपर: 30%

प्रभावी कर-मुक्त आय सभी व्यक्तियों के लिए: धारा 87ए के तहत बढ़ी हुई छूट के कारण 12 लाख रुपये तक की आय प्रभावी रूप से कर-मुक्त है।

वेतनभोगी व्यक्तियों के लिए: ₹75,000 की मानक कटौती शामिल होने पर ₹12.75 लाख तक की आय प्रभावी रूप से कर-मुक्त है।

प्रमुख विशेषताऐं

कम छूट और कटौती उपलब्ध हैं, हालांकि वेतनभोगी कर्मचारियों के लिए मानक कटौती प्रदान की जाती है।

इस व्यवस्था के अंतर्गत वरिष्ठ या अति वरिष्ठ नागरिकों के लिए कोई विशेष रियायती स्लैब दरें नहीं हैं।

इनकम टैक्स विभाग द्वारा दिशा और गाइडलाइन जारी की गई है कि ऐसे सरकारी कर्मचारी जिनकी इनकम 12 लख रुपए से अधिक है वहां इनकम टैक्स के दायरे में आते हैं किंतु यहां शिक्षा विभाग द्वारा  जयनाथ नागवंशी पेमेंट से राशि काट ली जा रही है और शिक्षा विभाग द्वारा आयकर विभाग में वहां राशि जमा नहीं की जा रही जिसकी शिकायत शिक्षक द्वारा बी.ई. ओ ऑफिस और जिला शिक्षा अधिकारी के पास लिखित आवेदन के रूप में की गई

किंतु ब्लॉक एजुकेशन ऑफिसर द्वारा और जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा इसके विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं की गई इससे प्रताड़ित होकर शिक्षक ने 181 पर शिकायत को दर्ज किया

शिकायत वापस लेने के लिए दिलीप लोखंडे बाबू जो संकुल मोडोगरी पर प बाबू के पद पर कार्यरत  हैँ  वह शिक्षक को फोन पर धमकी देते हैं कि तुम DEO ऑफिस चलो शिक्षक द्वारा बोला गया कि मैं DEoऑफिस नहीं जाऊंगा मेरी समस्या का निराकरण करें इसके पूर्व में मेरे द्वारा लिखित आवेदन दिया गया था

और उसका कोई निराकरण नहीं हुआ जिसके चलते मेरे द्वारा शिकायत दर्ज की गई है तो दिलीप लोखंडे बाबू द्वारा फोन पर धमकी दी जाती है की देख लूंगा तुझे

सुने रिकार्डिंग दिलीप लोखंडे बाबू की,सुने 3 रिकार्डिंग

                          AUD-20251030-WA0020  

शिक्षक को दिलीप लोखंडे बाबू द्वारा बोला गया तेरी हेकड़ी निकलता हूं क्या 181 की शिकायत लगाने के बाद किसी बाबू को यहां अधिकार है कि वह किसी शिक्षक को इस प्रकार से फोन पर बोल सकता है????

अपने अधिकारों के लिए सरकार द्वारा बनाए गए पोर्टल पर शिकायत करना क्या कानूनी जुर्म है एक कर्मचारी दूसरे कर्मचारियों को इस प्रकार से दबाव बनाता है ,अभद्रतापूर्ण व्यवहार करता है ????  फोन पर बातें करने पर बाबू पर कोई कार्रवाई की जा सकती है??

BEO  OFFICE RECARDING

AUD-20251030-WA0021

 

अगर दिलीप लोखंडे बाबू को आर्थिक रूप से कोई लाभ नहीं हो रहा तो विभाग द्वारा काटा इनकम टैक्स के मुद्दे को दिलीप लोखंडे बाबू खुद पर क्यों ले रहे हैं यहां सोचने वाला अहम मुद्दा है????? 

दिलीप लोखंडे बाबू फोन पर धमकी देते हैं कि तुझे देख लूंगा यदि 181 पर शिकायत करना कानून जुर्म है तो मुख्यमंत्री 181 शिकायत प्रारंभ नहीं करते किंतु दिलीप लोखंडे बाबू इस बात से शायद बेखबर है कि 181 शिकायत लोगों की समस्या का निवारण हेतु बनाया गया है

लोखंडे बाबू के द्वारा दी गई धमकी की लिखी शिकायत थाने में दर्ज की गई है 

 

]]>
https://satyagrahsamachar.in/%e0%a4%ac%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a5%80-%e0%a4%96%e0%a4%ac%e0%a4%b0/7985/feed/ 0
समग्र पोर्टल ई केवाईसी सेवाएं 26 अक्टूबर शाम 7:00 बजे तक बंद https://satyagrahsamachar.in/%e0%a4%ac%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a5%80-%e0%a4%96%e0%a4%ac%e0%a4%b0/7969/ https://satyagrahsamachar.in/%e0%a4%ac%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a5%80-%e0%a4%96%e0%a4%ac%e0%a4%b0/7969/#respond Sat, 25 Oct 2025 12:05:03 +0000 https://satyagrahsamachar.in/?p=7969  

भोपाल | मध्य प्रदेश शासन का समग्र पोर्टल की ई केवाईसी सेवा में दो दिनों के लिए बैंड की गई है यहां सेवा अस्थाई रूप से बैंड की गई है 26 अक्टूबर शाम 7:00 बजे के बाद से पोर्टल की सुविधा चालू कर दी जाएगी यहां जानकारी समग्र पोर्टल के होम पेज पर देखी जा सकती है

]]>
https://satyagrahsamachar.in/%e0%a4%ac%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a5%80-%e0%a4%96%e0%a4%ac%e0%a4%b0/7969/feed/ 0
Accidant बाइक सवार की मौका स्थल पर मौत. खून से रोड लाल  https://satyagrahsamachar.in/%e0%a4%ac%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a5%80-%e0%a4%96%e0%a4%ac%e0%a4%b0/7957/ https://satyagrahsamachar.in/%e0%a4%ac%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a5%80-%e0%a4%96%e0%a4%ac%e0%a4%b0/7957/#respond Fri, 17 Oct 2025 15:17:12 +0000 https://satyagrahsamachar.in/?p=7957  

दमुआ | दमुआ सारणी रोड पर होंडा शाइन का एक्सीडेंट हो गया| एक्सीडेंट मोक्ष धाम के पास रात के लगभग 7.30 बजे हो हुआ जिसमें बाइक सवार दमुआ से सारणी रोड पर से रामपुर की ओर जा रहा था ऐसा स्थानीय लोगों द्वारा बताया गया है बाइक को देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा था कि बाइक किसी चार पहिया वाहन से टकराई और बाइक का सामने का पहिया बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया जिसमें बाइक सवार  के दाएं सिर में चोट आई और सिर पूरी तरह फट गया था सिर का पूरा भाग  बाहर निकाल कर रोड पर बिखर गया एक्सीडेंट इतना भयंकर था कि युवक की मौका स्थल पर ही मौत हो गई

अंतर महाविद्यालय स्तरीय युवा उत्सव का समापन

 

 

 

बाइक होंडा शाइन की थी स्थानीय लोगों के द्वारा बताए गया की युवक दमआ निवासी है जिसका नाम एक व्यक्ति द्वारा कमल सिंह बताया गया है एक्सीडेंट के तुरंत बाद स्थानीय लोगों के द्वारा पुलिस को सूचना दी गई मौका स्थल पर पुलिस मैं पहुंच कर युवक को उठाया जैसे ही युवक को उठाया गया तो युवक का चेहरा पूरी तरह  फुट गया था और रोड खून से लाल हो गई थी पुलिस के द्वारा युवक की पहचान की जा रही थी

 

पुलिस के द्वारा युवक के परिवार की जानकारी एकत्रित की जा रही थी ताकि परिवार को सूचित किया जा सके |

]]>
https://satyagrahsamachar.in/%e0%a4%ac%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a5%80-%e0%a4%96%e0%a4%ac%e0%a4%b0/7957/feed/ 0
अंतर महाविद्यालय स्तरीय युवा उत्सव का समापन https://satyagrahsamachar.in/%e0%a4%ac%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a5%80-%e0%a4%96%e0%a4%ac%e0%a4%b0/7945/ https://satyagrahsamachar.in/%e0%a4%ac%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a5%80-%e0%a4%96%e0%a4%ac%e0%a4%b0/7945/#respond Thu, 16 Oct 2025 14:39:04 +0000 https://satyagrahsamachar.in/?p=7945 गुरु दर्शन भगवान के दर्शन मन में बात समझाइए गीत ने जमकर बटोरी तालियां

जुन्नारदेव !  शासकीय महाविद्यालय जुन्नारदेव में तीन दिवसीय अंतर महाविद्यालय स्तरीय युवा उत्सव का समापन आज गुरुवार है गुरुवार 16 अक्टूबर को किया गया। अंतिम दिवस सांगीतिक एवं सांस्कृतिक पक्ष की विधाएं आयोजित की गई इस दौरान महाविद्यालय प्राचार्य डॉक्टर ए के टांडेकर, वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ संगीता वाशिंगटन, प्रो आरडी वाडिवा, प्रो आरके चंदेल, डॉ रश्मि नागवंशी, डॉ सागर भनोत्रा सहित महाविद्यालय का स्टाफ और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

सांगीतिक पक्ष की विधाओं में प्रतिभागियों द्वारा एक से बढ़कर एक गीतों की प्रस्तुति दी गई। निखिलेश सोनी द्वारा एकल गायन शास्त्री में गुरु दर्शन भगवान के दर्शन मन में बात समझाइए बिन गुरु ज्ञान नहीं बरसा दो, गुरु ने बात बताई रे की सुंदर प्रस्तुति दी गई जिसमें जमकर तालियां बजी, दिव्या साहू द्वारा ऐसी लागी लगन गीत से तालियां बटोरी गई शिवानी जांवरे द्वारा ओ कान्हा अब तो मुरली की मधुर सुना दो की सुंदर प्रस्तुति दी गई।

इसके उपरांत नृत्य में सैला नृत्य ने शानदार प्रस्तुति दी जहां पर प्रतिभागियों द्वारा सैला के दौरान दिखाए गए करतब के दौरान सभी दांतों तले उंगलियां दबाते नजर आए इस नृत्य ने जमकर तालियां बटोरी जो ढोल की धुन में थिरकते युवक युवतियों ने अपनी प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया। छात्राओं द्वारा दी गई राजस्थानी नृत्य के प्रस्तुति ने भी जमकर तालियां बटोरी। प्रतियोगिता के उपरांत विजेता प्रतिभागियों का चयन जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया साथ ही युवा उत्सव में साहित्यिक,रूपांकन,सांगीतिक तथा सांस्कृतिक विधा में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र महाविद्यालय प्राचार्य एवं उपस्थित स्टाफ द्वारा वितरित किए गए।

Govt College Junnardeo-साइबर जागरूकता पर एक दिवसीय वेबीनार  संपन्न,महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ के विषय विशेषज्ञों  ने दी विशेष जानकारी 

 

अंतिम दिन आयोजित हुई प्रतियोगिताओं को सफल बनाने में सांस्कृतिक पक्ष की विद्या प्रभारी डॉ कविता मुकाति, प्रोफेसर जागृति उईके, डॉ गुंजा माहोरे, डॉ डाॅली बरहैया, प्रियंका साहू, नीरज पाल, राजेश माथनकर, डॉ नीलेश वासनिक का योगदान रहा। सांकेतिक पक्ष की विधाओं को संपन्न कराने में विद्या प्रभारी प्रो आरडी वाडिवा, प्रो मनोज मालवीय, प्रो मोहम्मद आबिद, डॉ कैलाश गाकरे, डॉ नारद सिंह यादव, डॉ रितेश कुमार कहार एवं समस्त महाविघालय परिवार का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम का संचालन एवं आभार प्रदर्शन युवा उत्सव प्रभारी डॉक्टर रीना मेश्राम द्वारा किया गया, उन्होंने सभी विजेता प्रतिभागियों को जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की

अंतर महाविद्यालय युवा उत्सव की,साहित्यिक पक्ष की विधाओं का हुआ आयोजन

 

 

]]>
https://satyagrahsamachar.in/%e0%a4%ac%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a5%80-%e0%a4%96%e0%a4%ac%e0%a4%b0/7945/feed/ 0
अंतर महाविद्यालय युवा उत्सव की,साहित्यिक पक्ष की विधाओं का हुआ आयोजन https://satyagrahsamachar.in/blog/7931/ https://satyagrahsamachar.in/blog/7931/#respond Tue, 14 Oct 2025 14:23:02 +0000 https://satyagrahsamachar.in/?p=7931  

जुन्नारदेव !  शासकीय महाविद्यालय जुन्नारदेव में जारी अंतर महाविद्यालय युवा उत्सव प्रतियोगिता के दूसरे दिन साहित्यिक पक्ष की विधाओं का आयोजन महाविद्यालय प्राचार्य डॉक्टर ए.के.टांडेकर के मार्गदर्शन में एवं युवा उत्सव संयोजक डॉक्टर रीना मेश्राम के निर्देशन में किया गया जिसमें भाषण, प्रश्न मंच एवं वाद विवाद प्रतियोगिता आयोजित की गई।

 

Govt College Junnardeo-साइबर जागरूकता पर एक दिवसीय वेबीनार  संपन्न,महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ के विषय विशेषज्ञों  ने दी विशेष जानकारी 

भाषण का विषय भारत के आर्थिक विकास में स्वदेशी उत्पाद की भूमिका पर विद्यार्थियों ने अपने विचार रखें वही वाद विवाद के विषय एक राष्ट्र एक चुनाव देश के लिए उचित है या नहीं पर जमकर बहस छिड़ी। प्रश्न मंच प्रतियोगिता में लिखित एवं मौखिक चक्र में 30 विद्यार्थियों ने भागीदारी दी तीन टीमों का चयन कर श्रेष्ठ टीम चुनी गई।

Braking News-आदिम जाति एवं सेवा सहकारिता समिति के प्रभारी प्रबंधक को 59000हजार रु की रिश्वत लेते हुए लोकायुक्त टीम ने रंगे हाथ पकड़ा

वाद विवाद प्रतियोगिता में 6 विद्यार्थियों ने भाग लिया वहीं भाषण प्रतियोगिता में चार विद्यार्थियों ने भाग लेकर प्रतियोगिता का हिस्सा बने। प्रतियोगिता को संपन्न कराने में विद्या प्रभारी डॉ एसके शेण्डे, प्रो मनोज मालवीय, डॉ सागर भनोत्रा, डॉ राहुल भारती, नीरज पाल, राजेश माथनकर डॉ नीलेश वासनिक का विशेष योगदान रहा

]]>
https://satyagrahsamachar.in/blog/7931/feed/ 0
Govt College Junnardeo-साइबर जागरूकता पर एक दिवसीय वेबीनार  संपन्न,महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ के विषय विशेषज्ञों  ने दी विशेष जानकारी  https://satyagrahsamachar.in/%e0%a4%ac%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a5%80-%e0%a4%96%e0%a4%ac%e0%a4%b0/7927/ https://satyagrahsamachar.in/%e0%a4%ac%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a5%80-%e0%a4%96%e0%a4%ac%e0%a4%b0/7927/#respond Tue, 14 Oct 2025 13:45:09 +0000 https://satyagrahsamachar.in/?p=7927  

जुन्नारदेव ! नगर के शासकीय महाविद्यालय जुन्नारदेव में उच्च शिक्षा विभाग के निर्देश अनुसार एकदिवसीय ऑनलाइन वेबीनार का आयोजन मंगलवार 14 अक्टूबर को किया गया। वेबीनार का विषय वर्तमान समाज में तकनीकी का प्रयोग एवं साइबर जागरूकता में विषय विशेषज्ञों ने अपने विचार रखें। वेबीनार में अतिरिक्त संचालक डॉ पीआर चंदेलकर (मुख्य संरक्षक) एवं मुख्य अतिथि डॉ वायके शर्मा पीएम एक्सीलेंस कॉलेज छिंदवाड़ा से जुड़े रहे।
महाविद्यालय प्राचार्य डॉ एके तांडेकर ने तकनीकी को दिनचर्या से जोड़कर बताया कि हम कैसे डिजिटल रूप से लाभान्वित हो रहे हैं।

Braking News-आदिम जाति एवं सेवा सहकारिता समिति के प्रभारी प्रबंधक को 59000हजार रु की रिश्वत लेते हुए लोकायुक्त टीम ने रंगे हाथ पकड़ा

वेबीनारके मुख्य वक्ता डॉ तुषार चौधरी महाराष्ट्र ने अपने पीपीटी के माध्यम से साइबर क्राइम, पर्सनल डाटा, ऑफिशल डाटा, ऑनलाइन सेफ्टी, एआई के प्रयोग पर अपना व्याख्यान दिया। वेबीनार के विषय विशेषज्ञ डॉ तोरण लाल वर्मा छत्तीसगढ़ ने साइबर सिक्योरिटी, अवेयरनेस बिहेवियर, डिजिटल क्लोन, एआई की चुनौतियां और बच्चों की सुरक्षा के संबंध में अपने व्याख्यान दिए। महाविद्यालय की आइक्यूएसी प्रभारी डॉ संगीता वाशिंगटन ने डिजिटल भुगतान के कॉन्सेप्ट के विषय में सभी शोधार्थियों को अवगत कराया।

वेबीनार को संचालित करने में महाविद्यालय के सभी स्टाफ तकनीकी सदस्य के साथ संयोजक डॉ गुंजा माहोरे, प्रोफेसर जागृति उईके एवं राजेंद्र प्रसाद का योगदान रहा। आभार प्रदर्शन लेफ्टिनेंट मो आबिद के द्वारा किया गया। वेबीनार में लगभग 80 से अधिक प्रतिभागी सम्मिलित हुए जिन्होंने समाज में तकनीकी का प्रयोग एवं साइबर जागरूकता के विषय को विस्तार से जाना।

]]>
https://satyagrahsamachar.in/%e0%a4%ac%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a5%80-%e0%a4%96%e0%a4%ac%e0%a4%b0/7927/feed/ 0