गुरु दर्शन भगवान के दर्शन मन में बात समझाइए गीत ने जमकर बटोरी तालियां

जुन्नारदेव ! शासकीय महाविद्यालय जुन्नारदेव में तीन दिवसीय अंतर महाविद्यालय स्तरीय युवा उत्सव का समापन आज गुरुवार है गुरुवार 16 अक्टूबर को किया गया। अंतिम दिवस सांगीतिक एवं सांस्कृतिक पक्ष की विधाएं आयोजित की गई इस दौरान महाविद्यालय प्राचार्य डॉक्टर ए के टांडेकर, वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ संगीता वाशिंगटन, प्रो आरडी वाडिवा, प्रो आरके चंदेल, डॉ रश्मि नागवंशी, डॉ सागर भनोत्रा सहित महाविद्यालय का स्टाफ और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

सांगीतिक पक्ष की विधाओं में प्रतिभागियों द्वारा एक से बढ़कर एक गीतों की प्रस्तुति दी गई। निखिलेश सोनी द्वारा एकल गायन शास्त्री में गुरु दर्शन भगवान के दर्शन मन में बात समझाइए बिन गुरु ज्ञान नहीं बरसा दो, गुरु ने बात बताई रे की सुंदर प्रस्तुति दी गई जिसमें जमकर तालियां बजी, दिव्या साहू द्वारा ऐसी लागी लगन गीत से तालियां बटोरी गई शिवानी जांवरे द्वारा ओ कान्हा अब तो मुरली की मधुर सुना दो की सुंदर प्रस्तुति दी गई।

इसके उपरांत नृत्य में सैला नृत्य ने शानदार प्रस्तुति दी जहां पर प्रतिभागियों द्वारा सैला के दौरान दिखाए गए करतब के दौरान सभी दांतों तले उंगलियां दबाते नजर आए इस नृत्य ने जमकर तालियां बटोरी जो ढोल की धुन में थिरकते युवक युवतियों ने अपनी प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया। छात्राओं द्वारा दी गई राजस्थानी नृत्य के प्रस्तुति ने भी जमकर तालियां बटोरी। प्रतियोगिता के उपरांत विजेता प्रतिभागियों का चयन जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया साथ ही युवा उत्सव में साहित्यिक,रूपांकन,सांगीतिक तथा सांस्कृतिक विधा में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र महाविद्यालय प्राचार्य एवं उपस्थित स्टाफ द्वारा वितरित किए गए।

अंतिम दिन आयोजित हुई प्रतियोगिताओं को सफल बनाने में सांस्कृतिक पक्ष की विद्या प्रभारी डॉ कविता मुकाति, प्रोफेसर जागृति उईके, डॉ गुंजा माहोरे, डॉ डाॅली बरहैया, प्रियंका साहू, नीरज पाल, राजेश माथनकर, डॉ नीलेश वासनिक का योगदान रहा। सांकेतिक पक्ष की विधाओं को संपन्न कराने में विद्या प्रभारी प्रो आरडी वाडिवा, प्रो मनोज मालवीय, प्रो मोहम्मद आबिद, डॉ कैलाश गाकरे, डॉ नारद सिंह यादव, डॉ रितेश कुमार कहार एवं समस्त महाविघालय परिवार का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम का संचालन एवं आभार प्रदर्शन युवा उत्सव प्रभारी डॉक्टर रीना मेश्राम द्वारा किया गया, उन्होंने सभी विजेता प्रतिभागियों को जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की
अंतर महाविद्यालय युवा उत्सव की,साहित्यिक पक्ष की विधाओं का हुआ आयोजन

