अंतर महाविद्यालय युवा उत्सव की,साहित्यिक पक्ष की विधाओं का हुआ आयोजन

0
15

 

जुन्नारदेव !  शासकीय महाविद्यालय जुन्नारदेव में जारी अंतर महाविद्यालय युवा उत्सव प्रतियोगिता के दूसरे दिन साहित्यिक पक्ष की विधाओं का आयोजन महाविद्यालय प्राचार्य डॉक्टर ए.के.टांडेकर के मार्गदर्शन में एवं युवा उत्सव संयोजक डॉक्टर रीना मेश्राम के निर्देशन में किया गया जिसमें भाषण, प्रश्न मंच एवं वाद विवाद प्रतियोगिता आयोजित की गई।

 

Govt College Junnardeo-साइबर जागरूकता पर एक दिवसीय वेबीनार  संपन्न,महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ के विषय विशेषज्ञों  ने दी विशेष जानकारी 

भाषण का विषय भारत के आर्थिक विकास में स्वदेशी उत्पाद की भूमिका पर विद्यार्थियों ने अपने विचार रखें वही वाद विवाद के विषय एक राष्ट्र एक चुनाव देश के लिए उचित है या नहीं पर जमकर बहस छिड़ी। प्रश्न मंच प्रतियोगिता में लिखित एवं मौखिक चक्र में 30 विद्यार्थियों ने भागीदारी दी तीन टीमों का चयन कर श्रेष्ठ टीम चुनी गई।

Braking News-आदिम जाति एवं सेवा सहकारिता समिति के प्रभारी प्रबंधक को 59000हजार रु की रिश्वत लेते हुए लोकायुक्त टीम ने रंगे हाथ पकड़ा

वाद विवाद प्रतियोगिता में 6 विद्यार्थियों ने भाग लिया वहीं भाषण प्रतियोगिता में चार विद्यार्थियों ने भाग लेकर प्रतियोगिता का हिस्सा बने। प्रतियोगिता को संपन्न कराने में विद्या प्रभारी डॉ एसके शेण्डे, प्रो मनोज मालवीय, डॉ सागर भनोत्रा, डॉ राहुल भारती, नीरज पाल, राजेश माथनकर डॉ नीलेश वासनिक का विशेष योगदान रहा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here