आईएसपी कंपनियों के माध्यम से टेक्स्ट मैसेज भेजे जा रहे,देखें मैसेज में क्या लिखा हैँ ??
छिंदवाड़ा जहरीला कफ सिरप (Coldrif Syrup) पीने से मंगलवार को छिंदवाड़ा के दो और बच्चों की मौत हो गई। 3 साल के वेदांत काकुड़िया और दो साल की जायुषा यदुवंशी ने नागपुर में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इसके साथ ही मध्य प्रदेश में कुल मृत बच्चों का आंकड़ा अब 19 पहुंच गया है।

लगातार हो रही बच्चों की मौत के बाद भारत सरकार और मध्य प्रदेश शासन के द्वारा लगातार जिले पर निगरानी की जा रही है साथ ही सरकार के द्वारा चिकित्सा विभाग एवं शासन और प्रशासन के माध्यम से डॉक्टर और मेडिकल विभाग से संबंधित आला अधिकारियों के द्वारा मेडिकल संचालक़ो की बैठक लेकर 5 साल के बच्चों को सिरप न देने की सलाह दी जा रही है
3 सुपरवाइजर सहित,महिला बाल विकास अधिकारी 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार
इसके साथ ही सरकार द्वारा आईएसपी (इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर कंपनियों) के माध्यम से प्रत्येक व्यक्तियों को टेक्स्ट मैसेज के माध्यम से शासन के नियमों की जानकारी मैसेज के माध्यम भेजी जा रही है ताकि देश की जनता 5 साल के कम उम्र के बच्चों को सिरप का उपयोग ना करें और इसके प्रति जागरूक रहे
देखें मैसेज में क्या लिखा हैँ ??

अपने बच्चों को सुरक्षित रखें इसके लिए लगातार शासन प्रशासन 24 घंटे कार्य कर रहा है छिंदवाड़ा जिले की घटना ने पूरे देश हिला कर रख दिया है उच्च अधिकारी लगातार बच्चों के स्वास्थ्य की ओर एक तरफा ध्यान दिन केंद्रित कर रहे हैं मेडिकल विभाग के प्रति फार्मा कंपनियों के द्वारा निर्मित दवाइयां की गुणवत्ता पर विशेष तौर पर ध्यान दिया जा रहा है ताकि इस प्रकार की घटना भविष्य में घटित ना हो