जुन्नारदेव | पुलिस महानिदेशक लोकायुक्त योगेश देशमुख के भ्रष्टाचार के विरुद्ध सख्त कार्यवाही किए जाने के निर्देश पर जबलपुर लोकायुक्त इकाई की ट्रेप कार्यवाही
आवेदिका – पूजा उइके पिता कन्हैया उइके उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम उमरघोड, तहसील जुन्नारदेव, जिला छिंदवाड़ा
आरोपिया- 1) सीमा पटेल पिता राम जीवन पटेल उम्र 40 वर्ष पद परियोजना अधिकारी, पता कार्यालय परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास परियोजना, जुन्नारदेव, जिला छिंदवाड़ा

2) आरती आम्रवंशी पति सी अर्जुन आम्रवंशी उम्र 35 साल, पद महिला सुपरवाइजर, पता कार्यालय परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास परियोजना, जुन्नारदेव, जिला छिंदवाड़ा
3) लक्ष्मी पंडोले पति संतोष पंडोले उम्र 43 वर्ष, पद महिला सुपरवाइजर, पता कार्यालय परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास परियोजना, जुन्नारदेव जिला छिंदवाड़ा
4) बिंदु माहौर पिता माधवराव मोहोरे उम्र 52 वर्ष पद महिला सुपरवाइजर पता कार्यालय परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास परियोजना ,जुन्नारदेव, जिला छिंदवाड़ा,ट्रैप राशि -20000 रु (बीस हजार रु)
घटना (ट्रैप) दिनांक-06.10.2025
घटनास्थल- कार्यालय परियोजना अधिकारी, महिला एवं बाल विकास परियोजना, जुन्नारदेव, जिला छिंदवाड़ा
विवरण – आवेदिका पूजा उइके का महिला बाल विकास विभाग में ग्राम उमरघोड में वरीयता के आधार परआंगनबाड़ी सहायिका के पद पर चयन हुआ था। आवेदिका को जॉइनिंग लेटर देने के बाद इनाम के रूप में परियोजना अधिकारी सीमा पटेल के कहने पर सुपरवाइजर लक्ष्मी पंडोल तथा बिंदु माहोरे के द्वारा ₹50000 की मांग की जा रही थ । जिसे सत्यापन उपरांत आज दिनांक 06.10.2025 को सुपरवाइजर आरती आम्रवंशी को प्रथम किस्त के रूप में ₹20000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया ।आरोपियागण के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधन)2018 की धारा-7,13(1)B, 13(2),12 के अंतर्गत कार्यवाही की जा रही है।
ट्रेप दल सदस्य-दल प्रभारी निरीक्षक उमा कुशवाहा, निरीक्षक शशि मुस्कुले ,निरीक्षक जितेंद्र यादव एवं लोकायुक्त जबलपुर का दल।

