Homeदेश विदेश(UPI Paymant)यूपीआई पेमेंट अब,बिना इंटरनेट के ,डायल करें अपने मोबाइल पर नंबर,

(UPI Paymant)यूपीआई पेमेंट अब,बिना इंटरनेट के ,डायल करें अपने मोबाइल पर नंबर,

 

देश|✓आज प्रत्येक शहर से लेकर छोटे-छोटे गांव में भी प्रत्येक व्यक्ति यूपीआई से भुगतान कर रहा है साथ ही छोटे व्यापारी भी यूपीआई के माध्यम से ही भुगतान कर रहे हैं इसके चलते लोगों को अपने पास पैसे रखने की आवश्यकता नहीं होती है

एमपी ऑनलाइन का पोर्टल रविवार को बंद रहेगा ,देख जानकारी

 

इसके  लिए मोबाइल में इंटरनेट कनेक्टिविटी की आवश्यकता होती है किंतु अगर मोबाइल में इंटरनेट पैक नहीं होगा तो पहले यूपीआई पेमेंट नहीं किया जाता था किंतु अब बिना इंटरनेट के भी यूपीआई से भुगतान कर सकते हैं बस अपने मोबाइल पर *99# डायल करना होगा।

गांवों से लेकर शहरों तक लोग अब कैश की बजाय UPI को प्राथमिकता देने लगे हैं। हालांकि, इंटरनेट की कमी वाले इलाकों में यह सुविधा कई बार परेशानी का कारण बन जाती है। लेकिन अब इसका आसान समाधान (UPI Payment Withiut Internet) मौजूद है। आप बिना इंटरनेट कनेक्शन के भी आसानी से UPI पेमेंट कर सकते हैं।

 

ऐसे करे भुगतान बिना इंटरनेट के

इसके लिए हमको हमारे मोबाइल से *99# डायल करना होगा।

1.मेन्यू में से Send Money विकल्प सेलेक्ट करें।

2.रिसीवर की जानकारी देने के लिए UPI ID, मोबाइल नंबर या बैंक अकाउंट नंबर का इस्तेमाल करें।

3.अब राशि (Amount) दर्ज करें।

अंत में अपना UPI PIN डालकर पेमेंट कन्फर्म करें।

4.कुछ ही सेकंड में आपका पेमेंट कन्फर्म हो जाएगा। इस प्रक्रिया में इंटरनेट की जरूरत नहीं होती और यह सेवा सामान्य कीपैड फोन पर भी उपलब्ध है। बड़ा फायदा यह है कि आप बिना इंटरनेट वाले क्षेत्रों में भी आसानी से पैसे भेज या प्राप्त कर सकते हैं।

यह सेवा 24×7 उपलब्ध है।

किसी भी अतिरिक्त ऐप की आवश्यकता नहीं होती।

स्मार्टफोन ही नहीं, साधारण मोबाइल से भी लेन-देन संभव है।

यह सेवा लगभग सभी बड़े बैंक ऑफर करते हैं। इनमें स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI), एचडीएफसी बैंक, ICICI बैंक, एक्सिस बैंक, पंजाब नेशनल बैंक (PNB), बैंक ऑफ बड़ौदा समेत कई अन्य बैंक शामिल हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular